Aaj Ki Taaza Khabar Updates: 'नाम बड़े और दर्शन छोटे', AI फंड को लेकर सरकार पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत

अमेरिका के रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें अभी तक तीन लोगों की मौत हो गई है। बांग्लादेश में आज बीएनपी नेता तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Breaking News .jpg

Breaking News: आज 17 फरवरी है। केंद्रीय बजट के बाद राज्यों के बजट आना शुरू हो गए हैं। यूपी के बाद आज गुजरात और तमिलनाडु विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा यूपी विधानसभा में आज कांग्रेस बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज हम विधानसभा का घेराव करेंगे। अमेरिका के रोड आइलैंड के हॉकी एरीना में गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें अभी तक तीन लोगों की मौत हो गई है। बांग्लादेश में आज बीएनपी नेता तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'नाम बड़े और दर्शन छोटे', AI फंड को लेकर सरकार पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "अश्विनी वैष्णव और इनकी कैबिनेट के अन्य साथियों को बड़ी-बड़ी फिगर बोलना बहुत अच्छा लगता है, जिसमें लाखों और करोड़ों रोजगार शामिल हैं। ऐसा कुछ नहीं होता है। उन्होंने पिछले साल AI के लिए एक फंड दिया था। अमेरिका ने 198 बिलियन डॉलर खरचा किया। हम 1.9 बिलियन डॉलर भी खर्च नहीं कर पाए थे। इनके नाम बड़े और दर्शन छोटे हैं..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एडिशनल सीपी राजीव रंजन- अस्पताल से नवजात शिशु का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल सीपी राजीव रंजन ने कहा, "आज सुबह एक कॉल आई कि एक अस्पताल से नवजात शिशु, जिसकी 14 तारीख को डिलीवरी हुई थी, उसका किसी ने अपहरण कर लिया है...मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मेरठ एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है...आरोपी महिला नोएडा निवासी है...आरोपी महिला से विस्तृत पूछताछ की जाएगी..."

watch दिल्ली: एडिशनल सीपी राजीव रंजन ने कहा, "आज सुबह एक कॉल आई कि एक अस्पताल से नवजात शिशु, जिसकी 14 तारीख को डिलीवरी हुई थी, उसका किसी ने अपहरण कर लिया है...मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मेरठ एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को भी बरामद कर लिया गया है...आरोपी महिला… pic.twitter.com/ileaqgsSJi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस में भारतीय एम्बेसडर संजीव कुमार सिंगला का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई: फ्रांस में भारतीय एम्बेसडर संजीव कुमार सिंगला ने कहा, "...क्रिटिकल और उभरती टेक्नोलॉजी पर, हमने एक जॉइंट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप बनाने का फैसला किया है, साथ ही क्रिटिकल मिनरल्स में सहयोग के लिए एक जॉइंट डिक्लेरेशन ऑफ़ इंटेंट भी किया है। हमारे डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और CNRS नाम के फ्रेंच इंस्टीट्यूशन के बीच एडवांस्ड मटीरियल पर एक सेंटर बनाने के लिए एक लेटर ऑफ़ इंटेंट भी है, जो दुनिया के सबसे बड़े साइंटिफिक इंस्टीट्यूशन में से एक है, जो खासकर बेसिक रिसर्च पर फोकस करता है। हमने दोनों देशों के बीच डबल टैक्स अवॉइडेंस एग्रीमेंट में अमेंडमेंट पर भी साइन किए हैं..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने AI को लेकर बनाया है डेडिकेटेड मैकेनिज्म- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने ANI से कहा, '2025 में IndiaAI सेफ्टी इंस्टीट्यूट के लॉन्च के साथ, भारत ने AI सिस्टम के नैतिक, सुरक्षित और जिम्मेदार डिप्लॉयमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक डेडिकेटेड मैकेनिज्म बनाया है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FTA भी भारत-फ्रांस के बीच निवेश को बढ़ावा देगा- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और फ्रांस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, फ्रांस यूरोप का गेटवे है. हमारे बीच साझेदारी की कोई सीमा नहीं है. भारत-फ्रांस के रिश्ते विशेष हैं. रणनीतिक साझेदारी को हमने ऊर्जा दी है. FTA भी भारत-फ्रांस के बीच निवेश को बढ़ावा देगा. हमारी रणनीतिक साझेदारी को पार्टनरशिप ऑफ पीपल बनाने जा रहे हैं. यूरोप से रिश्तों का ये नया दौर है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री भी कार्यक्रम में हुईं शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन कर्नाटक के वेमागल में एयरबस H-125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन के उद्घाटन समारोह में. भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मौजूद थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का उद्घाटन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअल उद्घाटन किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DU में मीटिंग्स, जुलूस और प्रदर्शन पर लगी रोक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में मीटिंग, जुलूस, प्रदर्शन और विरोध पर रोक लगा दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात ATS के साथ मिलकर किया ऑपरेशन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात ATS के साथ मिलकर समुद्र में एक इंटेलिजेंस ऑपरेशन किया. गुजरात ATS से मिले पक्के इनपुट के आधार पर, कोस्ट गार्ड रीजन (नॉर्थ वेस्ट) से एक ICG शिप, जो मल्टी-मिशन डिप्लॉयमेंट पर था, को इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन (IMBL) के पास ड्रग स्मगलिंग के शक में एक विदेशी मछली पकड़ने वाली बोट को रोकने के लिए भेजा गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागपुरः मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में आग लग गई. इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस पार्टी विधानसभा का घेराव कर स्कीम का मजाक उड़ा रही- नरेंद्र कश्यप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ: कांग्रेस पार्टी का विरोध, यूपी के मंत्री नरेंद्र कश्यप कहते हैं, 'PM मोदी ने MGNREGA की जगह VB-G-RAM-G स्कीम शुरू करके इसमें काम के दिनों की संख्या बढ़ाई है और रोजगार गारंटी को बढ़ाया है. कांग्रेस पार्टी को खुश होना चाहिए था कि मोदी सरकार ने अपनी चलाई स्कीम को नए रूप में पेश करके महात्मा गांधी के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है. इसके बजाय, कांग्रेस पार्टी विधानसभा का घेराव करके इस स्कीम का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रही है.'

SP चीफ अखिलेश यादव के बयान पर वे कहते हैं, 'समाजवादी पार्टी अब SIR फोबिया पर उतर आई है... 2027 में फिर से BJP की सरकार बनेगी, इसलिए समाजवादी पार्टी SIR का छाता पकड़कर 2027 की हार से बचना चाहती है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राजदूत से मिले कर्नाटक सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ चर्चा की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में प्रेम विवाह से नाराज युवक की हत्या

लखनऊ बहन के प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाइयों ने की युवक की हत्या कर दी। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में देर रात युवक को बेरहमी से मारा पीटा उसके बाद चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राम सागर (25 वर्ष) निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है। हमलावरों का नाम पिता भीमा सुमित अमित ममौसेरा भाई पंकज ने मिलकर रामसागर को मौत के घाट उतारा। बताया जा रहा है कि मृतक ने करीब दो साल पहले लालता खेड़ा की युवती से कोर्ट मैरिज की थी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस ने यूपी विधानसभा का किया घेराव

कांग्रेस ने राज्य सरकार के विरोध में यूपी विधानसभा का घेराव किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार विधानसभा में धरने पर बैठे LJPR के विधायक

बिहार विधानसभा में LJPR के MLA धरने पर बैठ गए हैं। विधायकों ने तेजस्वी यादव माफी मांगने के लिए कहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में बड़ा हादसा, दरोगा की मौत

यूपी के महाराजगंज में पुलिस की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई। साथ ही 5 लोग घायल हो गए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने असम के मुख्य चुनाव आयुक्त और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में विधान सभा का घेराव करेगी कांग्रेस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रैफिक पुलिस को निशाना बनाने वाला गिरोह पकड़ा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर ठगी और उगाही करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान छिपे हुए स्पाई कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड करते थे। इसके बाद वीडियो क्लिप्स को एडिट कर भ्रामक और आपत्तिजनक रूप दिया जाता था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू

दिल्ली: सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2026 से शुरू हो रही हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांग्लादेश में आज तारिक रहमान लेंगे पीएम पद की शपथ

Tarique Rehman आज बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. 60 वर्षीय तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में इस बार परंपरा से हटकर बंगभवन की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाज़ा में कार्यक्रम रखा गया है। राष्ट्रपति मोहमम्मद शाहबुद्दीन मंगलवार दोपहर जाटिया सांग्सद परिसर के साउथ प्लाज़ा में नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में आज रहेगा डायवर्जन

मुंबई पुलिस ने आज गेटवे ऑफ़ इंडिया पर होने वाले इंडिया-फ़्रांस ईयर ऑफ़ इनोवेशन इवेंट के लिए साउथ मुंबई में बड़े रोड बंद की घोषणा की है। दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक पाबंदियां रहेंगी, खास सड़कें बंद रहेंगी और डाइवर्जन लागू रहेंगे।यह मुख्य इवेंट फ़्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के इंडिया विज़िट का हिस्सा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 20 फरवरी से शुरू होगा हरियात्रा का बजट सत्र

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र इस बार 20 फरवरी से शुरू हो 18 मार्च तक चलेगा इस बार बजट सत्र 27 दिन तक चलने की संभावना है ओर राज्य सरकार की ओर से अस्थाई कार्यक्रम विधानसभा सचिवालय को भेज दिया गया है इस पर अंतिम मोहर बिजनस एडवाइजरी कमेटी की अहम बैठक जो 19 फरवरी को होगी उसमें लगेगी। जबकि इन 27 दिनों में 13 दिनों का अवकाश के रहेंगे जबकि विधानसभा 14 दिनों तक चलेगी ओर इसकी शुरुआत 20 फरवरी को हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष के भाषण से होगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज आएगा गुजरात और तमिलनाडु का बजट

केंद्रीय बजट के बाद राज्यों के बजट आना शुरू हो गए हैं। यूपी के बाद आज गुजरात और तमिलनाडु विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ