Aaj Ki Taaza Khabar: भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी ने आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर (Prambanan Temple) का दौरा किया. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने आज तीनों गिरफ्तार आरोपियों से कस्टडी में पूछताछ की.

Breaking News 2.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी ने आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर (Prambanan Temple) का दौरा किया. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने आज तीनों गिरफ्तार आरोपियों से कस्टडी में पूछताछ की.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया. झारखंड सरकार विजन-2050 को गति देने के लिए दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित करेगी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और राज्य का डिजिटल रोडमैप प्रस्तुत किया. पंजाब सरकार ने आज ऑनलाइन एनआरआई मिलनी का आयोजन किया.

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिका ने यह कार्रवाई ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद की है. दूसरी ओर, ईरानी सरकारी मीडिया ने देश के दक्षिणी हिस्सों में कई धमाकों की जानकारी दी है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने लंबी चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मसले के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और ट्रस्ट के सदस्य रहे अनिल मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को भेजे गए पत्र में उन्होंने दान की गणना प्रक्रिया से जुड़े कई बिंदुओं पर एसबीआई की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. एसआईटी को लिखे पत्र में उन्होंने अपने बयान को जांच के रिकॉर्ड का हिस्सा बनाने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'ये सम्राट सरकार और प्रशांत किशोर के बीच सीधी टक्कर है'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफ़गानिस्तान के कृषि मंत्री के साथ बैठक की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ अग्निकांड की बन गई SIT रिपोर्ट, 6 IAS और 7 PCS अफसरों पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-D अग्निकांड में अब बड़ा एक्शन होने जा रहा है. 22 जून को अवैध बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 युवाओं की मौत और 9 लोगों के झुलसने के मामले में SIT ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है. सूत्रों के मुताबिक SIT ने LDA में तैनात रहे कई IAS और PCS अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है. जांच के दायरे में 2016 से 2024 तक जोन-4 और जोन-5 में तैनात रहे प्रवर्तन, जोनल और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी आए हैं.सबसे बड़ा सवाल यह है कि आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण कैसे खड़ा हो गया और वर्षों तक जिम्मेदार अफसरों ने आंखें क्यों बंद रखीं? SIT की सूची में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत करीब 100 नाम बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बारिश के बीच शंकर विहार में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जो बेईमान हैं उनके कारण भाजपा ने अत्याचार और बढ़ा दिया है- ममता बनर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बालीगंज फारी से हाजरा मोड़ तक TMC नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के दौरान अंडे फेंके गए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदा गबन केस में पुलिस जेल में बंद तीन आरोपियों में से एक को अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से ले गई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूरत में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के संगम विहार में कार्डबोर्ड फैक्ट्री में आग लगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में बारिश के बीच लगातार गिर रहे पेड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में लगातार बारिश के बीच पेड़ों के गिरने का सिलसिला जारी है. पिछले 6 दिनों में 1,100 से अधिक पेड़ गिर चुके हैं. पिछले 3 मानसून का रिकॉर्ड टूट गया है. पेड़ गिरने की घटनाओं में पिछले 6 दिन में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए. कई घायलों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए महादेव ऐप के प्रमोट सौरभ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत सरकार के अनुरोध पर महादेव ऐप के प्रमोटर्स में शामिल सौरभ चंद्राकर को ओमान की राजधानी मस्कट में अस्थायी तौर पर हिरासत में लिया गया है. महादेव ऐप पर अवैध सट्टेबाजी का कारोबार चलाने का आरोप है. ED के मुताबिक, इस ऐप के ज़रिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध की कमाई (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) हुई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में शिक्षक और कर्मचारियों के कैशलेस इलाज की शुरुआत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में शिक्षक और कर्मचारियों के कैशलेस इलाज की शुरुआत की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षकों को एक करोड़ तक एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा.

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी से प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. 12 लाख से ज्यादा शिक्षकों कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की शुरुआत की है. इसके साथ ही एक करोड़ रुपए तक बीमा के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू पर साइन किया गया. स्थाई शिक्षक व कर्मचारियों को 10 लख रुपए ग्रुप टर्म इंश्योरेंस एक करोड़ रुपए का पर्सनल एक्सीडेंट कवर, 10 हजार से अधिक वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों को 30 लाख से 80 लख रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा. 10 हजार से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दान चोरी पर माफी नहीं मिलेगीः CM धामी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बद्नीनाथ-केदारनाथ दान मुद्दे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “कार्रवाई सब हो गई है, आपको अपडेट कर दिया जाएगा. मामले में जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा और कठोर कार्रवाई होगी. कमेटी बना दी गई है और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. यह अपराध गौ-हत्या या अपने माता-पिता की हत्या करने जैसे पाप के समान है, और इसे माफ नहीं किया जा सकता.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रंप के ऐलान के साथ ही शेयर बाजार धड़ाम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत करने से इनकार के बाद शेयर बाजार धड़ाम हो गया है. सेंसेक्स 1500 अंक गिर गया है जबकि NIFTY में 500 अंकों की गिरावट आई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एथेनाल देश को बर्बाद कर रहीः अजय राय

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि एथेनाल देश को बर्बाद कर रही है. सरकार गड़बड़ी कर रही है. सरकार देश के संसाधनों को बर्बाद कर रही है. ये बड़ा घोटाला साबित होगा और इसके खिलाफ हम आंदोलन करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी का कानपुर दौरा टला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कानपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम टल गया है. इसके चलते शहर के चार भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का शुभारंभ अब नहीं होगा. उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने प्रधानमंत्री कार्यालय से नई डेट मांगी है. वहीं एक से डेढ़ माह में आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा. जिस पर एक साथ पांच स्टेशनों का शुभारंभ होगा.

मेट्रो के पहले कॉरिडोर में बिजलीघर चौराहा से आरबीएस कालेज स्टेशन का हिस्सा शामिल है. छह किमी हिस्से में पांच मेट्रो स्टेशन हैं जिसमें चार स्टेशन भूमिगत और एक एलीवेटेड स्टेशन है. 10 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम कानपुर में प्रस्तावित था. जहां आगरा मेट्रो के चार स्टेशनों का शुभारंभ होना था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाबा बर्फानी हुए अंतर्ध्यान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान हो गए हैं. महज 5 दिनों में ही बाबा बर्फानी अंतर्धान हुए हैं. बढ़ते तापमान बड़ी वजह बताई जा रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय रक्षा मंत्रालय और रवांडा के रक्षा मंत्रालय के बीच कई मुद्दों पर हुआ करार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय रक्षा मंत्रालय और रवांडा के रक्षा मंत्रालय के बीच कई अहम मुद्दे पर करार हुआ है. करार के मुताबिक दोनों देश एक दूसरे के साथ हर साल युद्व अभ्यास के साथ ही भविस्य के युद्ध को देखते हुए साझा ट्रेनिंग भी करेगे. दोनों देश डिफेंस टेकनोलॉजी और प्रोडक्शन पर भी काम करेंगे. इसके अलावा रवांडा के सैन्य अस्पताल को भारतीय रक्षा मंत्रालय ज्यादा से ज्यादा सहयोग करेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर परिसर का किया दौरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ Yogyakarta स्थित 9वीं सदी के ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया.

भारत अब इस यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के संरक्षण और पुनर्स्थापना में सहयोग करेगा.

मंदिर को दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर परिसरों में गिना जाता है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: J-K: शोपियां एनकाउंटर में मारा गया लश्कर का टॉप आतंकी जाकिर गनई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. चार दिन पहले शुरू हुए एनकाउंटर के बाद बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनई का शव हथियार के साथ बरामद किया गया. सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए FBI देगी $50,000

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: FBI सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए $50,000 तक का इनाम दे रही है. उस पर लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध गिरोह में शामिल होने का आरोप है, जो दक्षिणी कैलिफोर्निया, पूरे अमेरिका और कनाडा में कई तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल बताया जाता है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, अंधेरी सबवे बंद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज के लिए जारी येलो अलर्ट को अपग्रेड कर ऑरेंज अलर्ट कर दिया है. शहर के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जलभराव की वजह से अंधेरी सबवे बंद कर दिया गया है, जबकि हाई टाइड को लेकर भी प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा के बिसरख में कार सवार महिला ने बच्चों को मारी टक्कर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा के बिसरख में पंचशील ग्रीन्स 2 के गेट के सामने बड़ी घटना हो गई है. कार सवार महिला ने सुबह-सुबह 6 से 7 बच्चों को टक्कर मार दी. एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. महिला को हिरासत में ले लिया गया है. बच्चे स्कूल बस पकड़ने के लिए सोसायटी के बाहर खड़े थे, तभी यह हादसा हो गया. एडीसीपी के मुताबिक एक महिला कार ड्राइव करना सीख रही थी. इसी दौरान कार चलाते हुए टक्कर मार दी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंपत राय के साथ गोविंद देव की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या के तीर्थ क्षेत्र भवन में चंपत राय और गोविंद देव गिरि की मुलाकात चल रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन में कांपी धरती, 5.0 तीव्रता का आया भूकंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के अनुसार, बुधवार सुबह 6:12 बजे (बीजिंग समय) दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के यिबिन शहर में गाओक्सियन काउंटी में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. सेंटर ने बताया कि भूकंप का केंद्र 28.52 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 104.68 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका की सेंट्रल कमांड की फोर्स ने ईरान के खिलाफ फिर से हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिका का कहना है कि उसने ये हमले अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में आम नागरिकों वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने और उन पर हमला करने की सजा देने के लिए किए जा रहे हैं. अमेरिका के ये हमले होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुजर रहे 3 कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में किया गया. ईरान की यह आक्रामकता गैर-ज़रूरी, खतरनाक और युद्धविराम का साफ उल्लंघन था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में प्रांबानन मंदिर का दौरा करेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर (Prambanan Temple) का दौरा करेंगे, जो भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है. इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट ने टेकऑफ रोका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एयर इंडिया की एक फ्लाइट, AI-816, ने मंगलवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर अपना टेकऑफ रोक दिया. सूत्रों के मुताबिक, जब एयरक्राफ्ट टेकऑफ की तैयारी कर रहा था, तो उससे कुछ देर पहले एक और फ्लाइट लैंड हुई थी, लेकिन उसने रनवे को पूरी तरह से खाली नहीं किया था. सावधानी के तौर पर, AI-816 ने अपना टेकऑफ रोल शुरू नहीं किया. इसके बाद एयरक्राफ्ट को वापस स्टैंड पर ले जाया गया. बताया जा रहा है कि यह घटना रात 10:00 बजे से 10:30 बजे के बीच हुई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नवी मुंबई के तळोजा में सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नवी मुंबई के तळोजा इलाके में हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ