Aaj Ki Taaza Khabar: रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद एक फैक्ट्री में भट्टी के पास सिलेंडर फटा

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जुलाई को दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने के महाभियान का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान अमित शाह 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी लोकार्पण करेंगे.

Breaking News 1.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 जुलाई को दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने के महाभियान का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान अमित शाह 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी लोकार्पण करेंगे.

विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. भारी बारिश की चेतावनी की वजह से मुंबई, ठाणे,रायगढ़ नाशिक,पुणे और पालघर के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी आफत मचा सकती है. 

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के चलते जलभराव के कारण एक कार फंस गई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फ़ैक्ट्री में भट्टी के पास सिलेंडर फटा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के बीच सर्विस रोड पर जलभराव होने से लग्ज़री बस फंसी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम के कुछ इलाकों में भारी जलभराव हुआ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारी बारिश के कारण कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में एनडीए में कोई नया दल शामिल नहीं होगा- फडणवीस

एनसीपी शरद चंद्र पवार की पार्टी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा- ''महाराष्ट्र में एनडीए में कोई नया दल शामिल नहीं होगा, न तो हम शरद पवार के सांसदों को तोड़ेंगे ना ही विधायकों को.'' दरअसल बीजेपी के राज्य सभा सांसद विनोद तावड़े और एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी के नेता जयंत पाटिल के बीच मुलाकात से ये चर्चा जोर पकड़ ली की महाराष्ट्र में एनसीपी एसपी एनडीए का हिस्सा बन सकती है. चर्चा ये भी है कि बारामती के विद्या प्रतिष्ठान में एनसीपी एसपी सुप्रीमो शरद पवार और उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की भी मुलाकात हुई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सौभाग्य मिला, ये 140 करोड़ भारतीयों का यश है- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:चंपत राय ने भगवान राम के भक्तों को एक पत्र लिखा है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक कुमार को उम्मीदवार घोषित किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूरत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत की अर्थव्यवस्था पर अब हर महीने रिपोर्ट आएगी

भारत की अर्थव्यवस्था पर अब हर महीने रिपोर्ट आएगी. सरकार पहली बार Service Production Index (ISP) शुरू करेगी. GDP में 53% योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र की रफ्तार अब हर महीने मापी जाएगी. GST, बैंकिंग, रेलवे, बीमा, स्वास्थ्य और शिक्षा के डेटा से नया इंडेक्स तैयार होगा. 14 जुलाई 2026 को ISP का पहला ट्रायल डेटा जारी होगा. इससे अर्थव्यवस्था की चाल का पता पहले से ज्यादा तेज़ और सटीक तरीके से चल सकेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जकार्ता में पीएम मोदी का संबोधन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निश्चित रूप से भूल हुई: ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में राम मंदिर में चंदा चोरी के मसले पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी ने कहा, “हुंडियों से चोरी हुई है. कभी सोचा नहीं था कि ऐसा होगा. निश्चित रूप से भूल हुई है. हमें पहले ही सीईओ को रख लेना चाहिए था. 3 लोगों की समिति बनाई गई है. हमारी कमियां और त्रुटियां कहां-कहां थीं, इसकी जांच शुरू हो गई है. मैं किसी प्रकार के दबाव में नहीं हूं.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल के वायनाड में भूस्खल, 8 लोगों को बचाया गया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल के वायनाड में भूस्खलन: भूस्खलन से प्रभावित इलाके से बचाए गए आठ लोगों को इलाज के लिए मेप्पाडी के WIMS अस्पताल भेजा गया है। चुलिक्का सरकारी LP स्कूल में एक राहत कैंप खोला गया है और प्रभावित इलाके के घरों में रहने वाले लोगों को इस कैंप में भेजा जा रहा है। WIMS अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों में हीरा कुमार, दिलीप, सूरज यादव, संजय ठाकुर, रजनीश, तन्मय घोष, कूपमल (जया), कुंजू और संतोष कुमार शामिल हैं: केरल PRD

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीरिया के दमिश्क में जोरदार धमाके

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को उस समय कई धमाके सुनाई दिए जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे. यह धमाके फोर सीजन्स होटल के पास हुए, जहां मैक्रों के ठहरने की बात सीरियाई मीडिया ने बताई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के गोरेगांव में अंडों से भरा ट्रक पलटा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के गोरेगांव में आज सुबह करीब 3 बजे MTNL फ्लाईओवर ब्रिज पर अंडों से भरा एक ट्रक पलट गया. ट्रक पलटने से किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन लाखों रुपये के अंडे सड़क पर बिखर गए थे. फिलहाल क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाने की प्रक्रिया भी जा रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट को अनब्लॉक करने का दिया आदेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है. न्यायालय ने अभिजीत दिपके की याचिका मंजूर कर ली है और कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिक चिंता अब प्रासंगिक नहीं रह गई है, क्योंकि NEET परीक्षा संपन्न हो चुकी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फैसल खान को आज भी नहीं मिली राहत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई कल के लिए निर्धारित की है.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कुछ जरूरी दस्तावेज कल तक जमा करने का निर्देश दिया है. इन दस्तावेजों के उपलब्ध होने के बाद कोर्ट उनका परीक्षण करेगा और फिर दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अग्रिम जमानत पर अपना फैसला सुनाएगा.

फिलहाल फैसल खान की अग्रिम जमानत पर फैसला टल गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में HC ने दोषियों की सजा रखी बरकरार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात हाई कोर्ट ने 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में सभी दोषियों की सजा बरकरार रखी है. 49 दोषियों की सजा बरकरार रखी है. इसमें से 38 को फांसी की सजा मिली हुई है जबकि 11 को उम्र कैद मिली है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SC ने खारिज की DMK की याचिका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने DMK की उस अर्जी पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें CM विजय और TVK के अन्य मंत्रियों को करूर भगदड़ मामले पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से रोकने की मांग की गई थी. जब सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी पर विचार करने में अनिच्छा जताई, तो DMK ने अपनी अर्जी सुप्रीम कोर्ट से वापस ली. हालांकि कोर्ट ने DMK को कानून के तहत उपलब्ध अन्य उपाय आजमाने की भले ही छूट दे दी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्टील सेक्टर में सप्लाई चेन को और मजबूत करने के लिए हुआ अहम समझौता- PM मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जकार्ता, इंडोनेशिया: PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज के दौर में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सप्लाई चेन का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अहम मिनरल्स और स्टील सेक्टर में सप्लाई चेन को और मज़बूत करने के लिए एक अहम समझौता भी हुआ है। स्टेनलेस स्टील और रेयर-अर्थ मैग्नेट को लेकर हमारी कंपनियों के बीच नई पार्टनरशिप बन रही हैं।"

"हमें खुशी है कि भारत का UPI इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम के साथ जुड़ने जा रहा है। इससे कारोबार करना और यात्रा करना, दोनों ही आसान हो जाएंगे।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी को दिया गया 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं. वहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने उन्हें देश का सबसे बड़ा सम्मान 'बिंतांग आदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' मेडल देने का ऐलान किया. यह पीएम मोदी की इंडोनेशिया की पहली द्विपक्षीय यात्रा है और यह दोनों देशों के रिश्तों के मजबूत होने के बाद हो रही है.

राष्ट्रपति सुबियांटो जनवरी 2025 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए थे. पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर विजन को और मजबूत करेगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैहर जिले में रीवा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसा नादन थाना क्षेत्र के रीघरा गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि सभी लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार सामने चल रहे एक ट्रक के पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AP रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश सेना का कहना है कि ओमान के तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में प्रोजेक्टाइल से टकराने के बाद टैंकर में आग लग गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्वालियरः गौवंश को लाठी मारने पर युवक की हत्या, 5 गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गौवंश को लाठी मारना एक युवक को भारी पड़ गया. गुस्साए साथियों ने युवक की उसी लाठी से और लात-घूंसों से पीट पीटकर हत्या कर दी. घटना शराब पार्टी के दौरान हुई. वहीं पुलिस ने हत्या के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंगः ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि सितंबर के आखिर में अमेरिका में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से उनकी मुलाकात होगी. सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या अमेरिका और चीन के नेता न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा के दौरान कोई अलग बैठक करेंगे. ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति शी के अमेरिका दौरे की संभावना का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति शी 24 सितंबर के आसपास यहां आएंगे.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में SRPF के कर्मी ने लोकभवन में ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिण मुंबई के महाराष्ट्र लोक भवन में गार्ड ड्यूटी के दौरान, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक कॉन्स्टेबल ने सोमवार रात खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.मालाबार हिल पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कौस्तुभ सांगले के तौर पर हुई है और आत्महत्या की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IMD ने आज गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान सूरत जिले की कामरेज तहसील में सुबह छह बजे से रात आठ बजे के बीच राज्य में सबसे अधिक 154 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, आज उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के कई स्थानों तथा दक्षिण गुजरात के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. आज के लिए सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और भावनगर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ