Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मकोका में बंद कई गैंगस्टरों की आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश
मकोका के तहत जेल में बंद कई गैंगस्टरों को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इनमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गैंगस्टर अनिल चिप्पी, गैंगस्टर काला जठेड़ी, गैंगस्टर काला राना, राज कुमार उर्फ राजू बसोड़ी,, संपत नेहरा, परिव्यावर्त, नरेश सेठी, पवन उर्फ तोतला, अक्षय, सोमवीर, पांडा, विकासज़ विक्की, सचिन उर्फ भांजा, मोहित उर्फ हैप्पी, प्रवीण उर्फ टोना, ओम प्रकाश उर्फ काला, अंकित उर्फ लंगरपुरिया, बृजेश, विकास, मंजीत , हरीश शामिल हैं।
सभी के खिलाफ आपराधिक गिरोह चलाने, व्यापारियों और कई अन्य लोगों से वसूली करने के मामले दर्ज थे। जांच में पता चला था कि गिरोह के सदस्यों को भारी मात्रा में पैसे मिलते थे, जिनका इस्तेमाल हथियार और गोला-बारूद खरीदने तथा गिरोह की गतिविधियों को संचालित करने के लिए किया जाता था। गिरोह के सदस्य लूट और डकैती जैसे विभिन्न अपराधों में भी शामिल रहे थे। पेशी के चलते कोर्ट के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।