Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता हादसा मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग द्वारा ‘माई भारत’ अभियान के जरिए पूरे देश में आज ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे. तमिलनाडु सरकार का आज मुख्य कार्यक्रम राज्य विधानसभा सत्र की कार्यवाही (State Assembly Session) का आयोजन है. विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, यह सत्र सुबह 10:00 बजे शुरू होगा.

Breaking News 1.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग द्वारा ‘माई भारत’ अभियान के जरिए पूरे देश में आज ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे. तमिलनाडु सरकार का आज मुख्य कार्यक्रम राज्य विधानसभा सत्र की कार्यवाही (State Assembly Session) का आयोजन है. विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, यह सत्र सुबह 10:00 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता हादसे मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ​"प्रभु श्री राम के मंदिर में हुए घोटालों का सच SIT के सामने लाऊंगा, कल लखनऊ कमिश्नर से मिलकर सौंपूंगा सारे पुख्ता दस्तावेज़"- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज एक वीडियो संदेश जारी कर भगवान श्री राम के भक्तों, देश की जनता और मीडिया को एक अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि कल यानी 25 जून को सुबह 11:00 बजे वे लखनऊ के कमिश्नर, जोकि इस मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) के अध्यक्ष भी हैं, उनसे मुलाकात करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फिर से नोटिस जारी किया गया है

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फिर से नोटिस जारी किया गया है. राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है, जिसके मुताबिक, आज से अगले 7 दिनों के अंदर राबड़ी देवी को आवास खाली करना होगा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई ने संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने सरकारी दफ्तरों और बड़े संस्थानों को फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने सरकारी दफ्तरों और बड़े संस्थानों को फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला को पकड़ा. महिला ने देशभर के सरकारी अधिकारियों, संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों को 200 से ज्यादा ईमेल भेजे थे. ईमेल में बम होने की झूठी सूचना, ईवीएम से जुड़े आरोप, भ्रष्टाचार और अरावली से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया जाता था

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं मुआवज़े के बारे में कुछ नहीं कहूंगा- सीएम सुवेंदु

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने संसद पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में NEET पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन की सराहना की- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में NEET पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन की सराहना की. पीएम ने परीक्षा के सफल संचालन में शामिल सभी मंत्रालयों और विभागों के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम के शेड गिरने की जगह पर पहुंचीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने PM मोदी को ईरान आने का न्योता भेजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयातुल्लाह अली खामनेई का अंतिम संस्कारने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान आने का न्योता दिया है. हालांकि अब तक उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फतेहपुर में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे और बहू को गोली मार दी. लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से दोनों को गोली मारी गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. घायल अवनीश पटेल और मनीषा उर्फ प्रियंका को कानपुर रेफर किया गया है. आरोपी पिता राम खिलावन ने पारिवारिक विवाद के चलते फायरिंग की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने PM मोदी को ईरान आने का न्योता भेजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयातुल्लाह अली खामनेई का अंतिम संस्कारने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान आने का न्योता दिया है. हालांकि अब तक उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायगढ़ फर्नेस ब्लास्ट में 4 मजदूर झुलसे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ फर्नेस ब्लास्ट में 4 मजदूर झुलस गए. रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों को रायगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. डिप्टी तहसीलदार समेत कंपनी मैनेजमेंट के अधिकारी हॉस्पिटल में मौजूद हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) आज स्पीकर से मुलाकात करेगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज शाम 5 बजे शिवसेना (UBT) को बैठक के लिए बुलाया है. उन्हें संदेश भेजा गया है कि ‘आज ही लोकसभा स्पीकर के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखें.’ पार्टी के सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई आज शाम 5 बजे लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे. वे स्पीकर से मिलकर सांसदों के बागी गुट को मान्यता या अनुमति न देने का अनुरोध करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारिश में मुंबई ठप नहीं हुई, एक-दो जगह ही पानीः मंत्री शिरसाट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, “अभी पहली बारिश हुई है और मुबंई ठप नहीं हुई है. बस एक-दो जगहों पर पानी भरा है, उसको निकालने का काम जारी है. इस समय सरकार की कड़ी नजर जमीन पर है. अभी और बारिश आने वाली है और इसके लिए वॉर रूम तैयार है. और सभी पर नजर रखी जा रही है.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष लोगों को भड़काने की कोशिश में लगाः शिवसेना MP नरेश म्हस्के

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने UCC पर कहा, “हम NDA के साथ हैं. NDA के हर फैसले में हम उनके साथ में हैं. हम गठबंधन में हैं और देश की जनता के लिए जो अच्छे काम हो रहे हैं, उनके साथ हम हैं. विपक्ष के लोग इस बिल के बारे में गलत तरह की बातें फैला रहे हैं. विपक्ष लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद हाईवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बीती रात एक कंटेनर में भीषण आग लग गई. रात भर हुई बारिश के दौरान कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, सतवली इलाके से भिवंडी की ओर जा रहा कंटेनर हाईवे से गुजरते समय अचानक आग की चपेट में आ गया. कंटेनर में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाया जा रहा था. इसमें महंगे लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल थे. कहा जा रहा है कि इस आग में करीब 9 करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऋतब्रत गुट के विधायकों ने की मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऋतब्रत गुट के 5 TMC विधायकों वाले प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी नीलम मीना से मुलाकात की है और 'विशेष सत्र' से जुड़े दस्तावेज सौंपे हैं. 30 सदस्यों वाली गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की जानकारी भी दी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बाबा बागेश्वर की एंट्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बाबा बागेश्वर की एंट्री हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिटौली गांव जाएंगे और वहां भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे. बाबा बागेश्वर ने कहा, अपराधी हो तो भी सजा कोर्ट दे, गोली नहीं. एनकाउंटर की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 3000 किलो मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स केस में ED की बड़ी कार्रवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 3000 किलो ड्रग्स की खेप से जुड़े चर्चित मुंद्रा पोर्ट मामले में आज सुबह बड़ी छापेमारी शुरू की है. ED की टीम ने दिल्ली में 5 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है. यह कार्रवाई हरप्रीत सिंह तलवार, शमशुद्दीन और उनके सहयोगियों के खिलाफ की जा रही है. जांच में सामने आया है कि ड्रग्स से कमाई गई रकम को दिल्ली के नाइट क्लबों में निवेश किया गया था.

गौरतलब है कि हरप्रीत सिंह तलवार को इसी मामले में पहले NIA ने गिरफ्तार किया था. हाल ही में उसे जमानत मिली थी, जिसके बाद अब ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में कई अहम वित्तीय लेन-देन और निवेश की जांच जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान की प्रधानमंत्री का गुवाहाटी दौरा रद्द

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का गुवाहाटी का दौरा रद्द कर दिया गया है. यह समिट मूल रूप से 1 से 3 जुलाई के बीच गुवाहाटी में होनी थी, लेकिन अब यह देश की राजधानी नई दिल्ली में होगी. इस बदलाव की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, जिसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के लिए एक बड़ा झटका बताया है. राज्य को उम्मीद थी कि इस दौरे से जापान से निवेश आकर्षित करने और आर्थिक संबंध मजबूत करने में मदद मिलेगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडुः हफ्ते में 2 दिन 2-2 घंटे का जन शिकायत दिवस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में जनता की शिकायतों का असरदार तरीके से समाधान करने और पुलिस तक जनता की पहुंच बढ़ाने के लिए, राज्य के पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिया है कि पूरे राज्य में हर बुधवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय “जन शिकायत दिवस” ​​के तौर पर मनाया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूरे देश में आज ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग द्वारा ‘माई भारत’ अभियान के जरिए पूरे देश में आज ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे. इसी सिलसिले में, बंकिम चंद्र चटर्जी की जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज से 30 जून तक पहला कैंप आयोजित किया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के साथ ट्रेड डील में कुछ चुनौतियांः सीनेटर मार्शल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कंसास सीनेटर रोजर मार्शल ने कहा, “ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर कुछ चुनौतियां हैं. दोनों देशों के बीच 50 बिलियन डॉलर का असंतुलन है. अभी कुछ काम बाकी है. मैं इथेनॉल जैसे मौकों को लेकर उम्मीद रखता हूं. सालों से भारत ने वहां आने वाले अमेरिकी सामानों के लिए रुकावटें और टैरिफ लगा रखे हैं. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि हम आपके बनाए प्रोडक्ट्स खरीदें, तो साफ कहूं तो हम उम्मीद करते हैं कि आप भी हमारे साथ वैसा ही व्यापार करेंगे.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ