Aaj Ki Taaza Khabar: रविवार रात को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बढ़ने लगी प्रदर्शनकारियों की भीड़, साथ लाए चादर और बैनर-पोस्टर

Aaj Ki Taaza Khabar: अमित शाह आज बंगाल में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन के समर्थन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने आज मुंबई के दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आंदोलन करने की घोषणा की है.

Breaking News 3.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar: संसद के मॉनसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में NCPI से सुदीप बंदोपाध्याय और काकोली घोष शामिल हुए. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के आंदोलन के समर्थन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने आज मुंबई के दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आंदोलन करने की घोषणा की है. अमित शाह आज कई कार्यक्रमों में शामिल हुए.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

यूपी के मुजफ्फरनगर में बारिश में ढहा कच्चा मकान, चार मासूम समेत 5 की मौत

यूपी के मुजफ्फरनगर में भारी बारिश की वजह से कच्चा मकान ढह गया. इस हादसे में चार मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने लगी है

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने लगी है. उनका कहना है कि वो संसद मार्च के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो रविवार रात यहीं बिताएंगे. लोग अपने साथ बैनर-पोस्टर और चादर साथ लेकर आए हैं. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस पहले ही ये साफ कर चुकी है कि उन्होंने किसी भी प्रोटेटस्ट की इजाजत नहीं दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रविवार को अमृतसर से जालंधर जाते समय, केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सड़क किनारे एक घायल युवती को देखा और अपना काफिला रुकवा दिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शीर्ष न्यायालय के समक्ष अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश कर दी है

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शीर्ष न्यायालय के समक्ष अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश कर दी है. रिपोर्ट तीन-जज की पीठ के समक्ष sealed cover में दाखिल की गई, जिसकी अगुवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत कर रहे हैं. मामले पर कल सुनवाई होनी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुएसभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सोमवार, 20 जुलाई को एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र सरकार ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए होटलों, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की सभी जगहों को सुबह 4 बजे (20 जुलाई) तक खुला रखने की इजाज़त देने का फैसला किया है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेरू में जबरदस्त भूकंप, 5 की मौत

19 जुलाई (वियतनाम समय) की सुबह पेरू में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, मध्य पेरू के जुनिन क्षेत्र में स्थित चुपाका प्रांत भूकंप से सबसे ज्यादा तबाहूी हुई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'हम चिट्ठी के जरिए आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Supreme Court में राम मंदिर ट्रस्ट मामले में दाखिल की गई चार याचिकाओं पर अगली सुनवाई कल है

Supreme Court में राम मंदिर ट्रस्ट मामले में दाखिल की गई चार याचिकाओं पर अगली सुनवाई कल सूचीबद्ध है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था और यूपी सरकार की SIT से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी. रिपोर्ट कल अदालत को सौंपी जाएगी. एक याचिका RJD सांसद सुधाकर सिंह की PIL भी शामिल है, जिसमें ट्रस्ट के वित्त की CBI-निगरानी जांच और फॉरेंसिक ऑडिट की मांग की गई है. सुनवाई के दौरान सांसद सुधाकर सिंह स्वयं अदालत में मौजूद रहेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून में बारिश के कारण उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिली

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक की पत्नी का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NCPI की संसदीय दल की बैठक पुराने संसद भवन में शुरू हो गई है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के मनेर में 2 गुटों के बीच झड़प के दौरान फायरिंग में 2 लोग घायल हुए

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर ने मॉनसून सत्र की कार्य योजना पर आज 5 बजे बुलाई बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर ने मॉनसून सत्र की कार्य योजना पर आज 5 बजे बैठक बुलाई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट आज 2:30 बजे सुनवाई करेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज शाम बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज शाम बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई है. जानकारी के अनुसार, शाम पांच बजे बैठक बुलाई गई है. संसद में आने वाले बिलों पर चर्चा होगी. चर्चा का समय तय करने के लिए बैठक गई है. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के दल के नेता शामिल होंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रशीद अल्वी सोनम वांगचुक से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे, बोले-मिलने नहीं दिया जा रहा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रशीद अल्वी सोनम वांगचुक से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे. उन्होंने बताया कि उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP के प्रदर्शन को समर्थन देने जंतर मंतर जाएंगे मनीष सिसोदिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP के प्रदर्शन को समर्थन देंने के लिए आज मनीष सिसोदिया जंतर मंतर जाएंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सर्वदलीय बैठक में हंगाम, विपक्ष ने NCPI को मान्यता देने का किया विरोध

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक में NCPI को मान्यता देने का विरोध किया है. विपक्ष ने NCPI को मान्यता देने का विरोध किया है. विपक्षी दलों ने सर्वदलीय बैठक से वाकआउट किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET रिजल्ट के बीच लातूर के RCC कोचिंग सेंटर पर CBI की रेड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के लातूर से NEET पेपर लीक मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. जिस RCC कोचिंग सेंटर का नाम इस मामले में चर्चा में रहा, वहीं NEET री-एग्जाम के शानदार रिजल्ट का जश्न मनाया जा रहा था. लेकिन जश्न खत्म होते ही CBI की टीम वहां पहुंच गई और कई घंटों तक जांच-पड़ताल करती रही.

NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी CBI एक बार फिर महाराष्ट्र के लातूर पहुंची. बताया जा रहा है कि NEET री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित होने के कुछ ही समय बाद पुणे से CBI के आठ अधिकारियों की टीम लातूर के RCC कोचिंग सेंटर पहुंची. यहां करीब तीन घंटे तक दस्तावेजों की गहन जांच और पूछताछ की गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर खाई में गिरी कार, SDRF ने किया दंपति का रेस्क्यू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नैनीताल जिले के भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलाटी बैड के पास देर रात एक महिंद्रा मराजो कार करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई. सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में SDRF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कार में सवार खरेश दुग्गल और उनकी पत्नी रितु दुग्गल (निवासी सेक्टर-11, नोएडा) दुर्घटना में घायल हो गए थे. SDRF जवानों ने दोनों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला, प्राथमिक उपचार दिया और आगे के इलाज के लिए भवाली अस्पताल भेजा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खराब मौसम के कारण आज से अमरनाथ यात्रा स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खराब मौसम की चेतावनी के कारण 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 22 जुलाई को अयोध्या में ट्रस्टियों की बुलाई गई बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जुलाई को अयोध्या में ट्रस्टियों की मीटिंग बुलाई है. ये दोपहर 3 बजे ट्रस्ट की मीटिंग मणिराम दास छावनी में होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खराब मौसम के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के नालंदा में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, 1 की हालत गंभीर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के नालंदा जिले में जिस तरह से एक परिवार उजड़ गया उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है. कहा जा रहा है कि अवैध संबंध के चक्कर में परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया. इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है. नालंदा जिले में चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों ने अलग-अलग आत्महत्या का प्रयास किया. इसमें ससुर और बहू और एक बेटे की मौत हो गयी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 20 जुलाई संसद मार्च, समाजवादी के सभी सांसद होंगे शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च में समाजवादी पार्टी के सभी सांसद शामिल होंगे. विपक्षी पार्टियों से भी अपील है कि सभी लोग इस मार्च में भाग लें. संसद में भी इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी प्रमुखता से उठाएगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजौरी में धरहल नदी उफान पर, बस स्टैंड पर खड़ी गाड़ियां डूबीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजौरी जिले में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे धरहल नदी का पानी ओवरफ्लो होकर न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में फैल गया. पार्किंग एरिया में बाढ़ का पानी घुसने से बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले किए शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: U.S. सेंट्रल कमांड ने ट्वीट किया, आज शाम 6 बजे ET पर, कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर U.S. सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए. इन हमलों का मकसद होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कम करना है, और साथ ही उन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) बलों को तुरंत सजा देना है जिन्होंने कल रात जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमले किए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ