Aaj Ki Taaza Khabar Updates: 50 दिनों के बाद ईरान में शुरू किया गया इंटरनेट, आम जनता के लिए अब भी पाबंदी

Breaking News in Hindi Updates: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद कर दिया है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि होर्मुज के नाम पर ईरान दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता। 21 अप्रैल तक का समय है, उसके बाद अंजाम भुगतने होंगे।

Breaking News .jpg

Today Breaking News in Hindi Updates: आज 19 अप्रैल दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज गंगोत्री धाम के कपाट आज खुले और इसके साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई। वहीं आज महिला आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं आज साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग 3 दिन की यात्रा पर भारत आए हैं।

विज्ञापन

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभाओं को संबोधित किया। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के दौरे पर रहे। उधर देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर गए। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवनाथ नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, दुर्ग के कैलाश नगर में SDRF ने बरामद किए शव

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के पास छत्तागढ़ घूमने आए दो युवकों, मोहम्मद ईशांत और मोहम्मद फैसल की डूबने से मौत हो गई. कैलाश नगर के निवासी ये दोनों युवक नदी में नहाते समय गहरे पानी में समा गए. एसडीआरएफ ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 50 दिनों के बाद ईरान में शुरू किया गया इंटरनेट, आम जनता के लिए अब भी पाबंदी

ईरान में 50 दिनों के ब्लैकआउट के बाद इंटरनेट आंशिक रूप से बहाल किया गया है, लेकिन यह राहत केवल विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों तक सीमित है. सरकार अब 'ग्रेडेड इंटरनेट' प्रणाली अपना रही है, जहां इंटरनेट एक्सेस आम जनता के बजाय राजनीतिक वफादारी के आधार पर दिया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महिला आरक्षण पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, नारी की आलोचना छोड़ उनके सशक्तिकरण पर दें जोर

वाराणसी में महिला आरक्षण विधेयक पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महिलाओं का पूजन प्राचीन काल से होता आ रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मातृशक्ति की मजबूती ही देश की असली ताकत है, इसलिए महिलाओं की आलोचना बंद होनी चाहिए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अशोक खरात 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर, SIT करेगी यौन शोषण की जांच

नासिक के स्वयंभू गॉडमैन अशोक खरात को पांचवें यौन शोषण मामले में कोर्ट ने 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उस पर काले जादू और धोखाधड़ी सहित कुल 12 मामले दर्ज हैं. महाराष्ट्र सरकार ने इन गंभीर आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रंप का बड़ा फैसला, जेडी वेंस नहीं अब कुशनर और विटकॉफ संभालेंगे इस्लामाबाद वार्ता की कमान

अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज की सूचना के उलट डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि जेडी वेंस इस्लामाबाद नहीं जाएंगे. अब मंगलवार को होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता में स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व करेंगे, जो सोमवार देर शाम पाकिस्तान पहुंचेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मासूमों की हत्या पर उबला मणिपुर, बम हमले के खिलाफ इंफाल की सड़कों पर उतरे लोग

मणिपुर के इंफाल में तोंगलाओबी घटना के विरोध में आज शाम विशाल विरोध रैली निकाली गई. ज्ञात हो कि 7 अप्रैल को मोइरांग में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा एक घर पर किए गए बम हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 'सैटेलाइट फोन' के साथ दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, घाटी में हाई अलर्ट के बीच बड़ी कार्रवाई

श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिकों को प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन के साथ हिरासत में लिया गया है. जांच एजेंसियां उनसे गहन पूछताछ कर रही हैं. गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जम्मू-कश्मीर में पहले से ही हाई अलर्ट घोषित है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'गरीब के राशन से लेकर राहत कोष तक में हुआ भ्रष्टाचार', बंगाल में TMC सरकार पर बरसे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बंगाल में शिक्षक भर्ती, मिड-डे मील और मनरेगा जैसे हर क्षेत्र में जमकर लूट मची है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने जनता के हक और राहत कोष के पैसों को लूटने में 'पीएचडी' हासिल कर ली है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोदी सरकार का बड़ा दांव! ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री बनेंगे बांग्लादेश में हाई कमिश्नर

सूत्रों के अनुसार, पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर हो सकते हैं. पूर्व टीएमसी नेता की यह संभावित नियुक्ति दर्शाती है कि केंद्र सरकार अब पड़ोसी देशों में अनुभवी राजनेताओं को प्रतिनिधि बनाकर कूटनीतिक संबंधों को नई मजबूती देना चाहती है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अजमेर के पुष्कर घाटी में खाई में गिरी बस

राजस्थान के अजमेर में पुष्कर घाटी में यात्रियों से भरी बस 150 फीट खाई में गिर गई है। हादसे में एक बच्चे की मौत होने की खबर है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया गया। बस में करीब 31 यात्री सवार थे, जिसमें बस के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई थी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जर्मनी दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए 21 से 23 अप्रैल, 2026 तक जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। चर्चा का मुख्य केंद्र रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाना, सैन्य-से-सैन्य संबंधों को मजबूत करना और साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों में अवसरों की खोज करना होगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज भुवनेश्वर में होगा पहली एडवांस्ड सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास

आज भुवनेश्वर के पास भारत की पहली एडवांस्ड 3D ग्लास सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी मौजूद रहेंगें। इसे देश की अगली पीढ़ी की चिप टेक्नोलॉजी के रूप में देखा जा रहा है, जो AI, रक्षा, और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी पर एक्शन

दिल्ली में गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी पर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन हुआ है। रोहिणी इलाके में छापेमारी कर अवैध LPG सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहिणी के अमन विहार और राम विहार इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध LPG गैस के भंडारण और रिफिलिंग के गोरखधंधे का खुलासा किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 57 गैस सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 50 भरे हुए, 2 खाली और 5 कम गैस वाले सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा, एक टाटा पिकअप वाहन, वजन मापने की मशीन और गैस ट्रांसफर करने के उपकरण भी मौके से जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में लोकपाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो एक अधिकृत गैस एजेंसी से जुड़ा डिलीवरी मैन है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के पुलिस उपायुक्त के घर ईडी की रेड

सोना पप्पू मामले में कोलकाता के पुलिस उपायुक्त शांतनु सिंहा विश्वास के बालीगंज घर पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड चल रही है। इसके साथ ही सन एंटरप्राइजेज के निदेशक जॉय कामदार के घर पर भी रेड जारी है। मामला सोना पप्पू केस से जुड़ा है। सोना पप्पू पर संगठित अपराध से हवाला कारोबार का आरोप है, जिसमें पश्चिम बंगाल के कई नेता और अधिकारी से उसके साथ शामिल होने के भी आरोप है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में दुष्कर्म और चोरी का आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद ट्रांस हिंडन जोन के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी के 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: होर्मुज ब्लॉक होने से दुनिया में ऊर्जा संकट गहराया

ईरान के द्वारा होर्मुज स्ट्रेट के व्यापारिक मार्ग को बंद किए जाने से दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। तेल की आपूर्ति रुकने से वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हुआ है। ​हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच हाल ही में एक नाजुक युद्धविराम हुआ है, लेकिन तनाव अभी भी चरम पर है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने बीती रात एक बड़ा फैसला किया। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने पूरे प्रदेश में पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने का काम तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया। वहीं यह रोक तब तक लागू रहेगी, जब तक तकनीकी कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती। बिजली उपभोक्ताओं से विवाद के चलते यह फैसला लिया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में AATS और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़

दिल्ली के द्वारका में AATS (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) और लगरपुरिया गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। AATS की टीम ने श्याम विहार में हाफ एनकाउंटर किया। 2 बदमाश पकड़े गए हैं और एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में आज अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वे महिला आरक्षण के मुद्दे पर बात कर सकते हैं। मुद्दे पर पार्टी का पक्ष रख सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के अन्य मंत्री उनके निशाने पर रह सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ