Aaj Ki Taaza Khabar Updates: 'मोदी सरकार ने बंगाल में 27 लाख वोटर्स के नाम काटे', TMC का BJP और EC पर बड़ा आरोप

Breaking News in Hindi Updates: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर 16 अप्रैल दिन गुरुवार से हो शुरू हो सकता है। वहीं ईरान के समर्थन में खुलकर यमन सामने आ गया है और उसने होर्मुज के बदले बाब-अल-मंदेब को बंद करने की धमकी दी है। वहीं ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 5 देशों से मुआवजे की मांग की, क्योंकि उसने जंग में शामिल होकर नुकसान पहुंचाया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आज ईरान, अमेरिका, चीन जाएंगे, जहां वे मिडिल ईस्ट में युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के विवाद पर चर्चा करेंगे।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi Updates: आज 14 अप्रैल दिन मंगलवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी ने दोपहर 2 बजे दिल्‍ली-देहरादून ग्रीन फील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन किया। वे आज ही नमो ऐप के जरिए पश्चिम बंगाल के BJP के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। इधर, नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने JDU विधायक दल की मीटिंग नहीं ली, लेकिन कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की।

विज्ञापन

उधर बिहार में ही आज दोपहर 3 बजे BJP विधायक दल और शाम 4 बजे होगी NDA विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए CM पर फैसला होगा। वहीं आज राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए 3 रैलियां रायगंज, चंचल (मालदा) और शमशेरगंज (मुर्शिदाबाद) में की हैं। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह ने प्रवासी श्रमिक और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, दिया जीत का मंत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के अरादपुर में उत्तर बंगाल संभाग के कार्यकर्ताओं और प्रवासी श्रमिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने आगामी चुनावों के मद्देनजर सांगठनिक तैयारियों की समीक्षा की और विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं और उनके कल्याण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। शाह ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और राज्य में 'परिवर्तन' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आर्मी ऑफिसर से मारपीट, मर्सिडीज सवार दो आरोपी गिरफ्तार

सेना अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया है और वाहन में सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 49 वर्षीय सतेंद्र उर्फ सोनू और 56 वर्षीय संजय शर्मा के रूप में हुई है। सतेंद्र 'चौधरी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड' में निदेशक हैं, जबकि संजय शर्मा महरम नगर में एक ढाबा चलाते हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'मोदी सरकार ने बंगाल में 27 लाख वोटर्स के नाम काटे', TMC का BJP और EC पर बड़ा आरोप

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कूचबिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आंतरिक बैठक में चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग (EC) अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर भाजपा की एक शाखा की तरह काम कर रहा है। बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा करोड़ों रुपये खर्च कर अपने पक्ष में लहर होने का झूठा माहौल बना रही है। साथ ही, उन्होंने 27 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर सवाल उठाते हुए चुनौती दी कि बंगाल में टीएमसी का वोट शेयर कम होने के बजाय और बढ़ने वाला है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'बंगाल में सिर्फ BJP ही विकल्प, हताशा में ममता बनर्जी', एनवी सुभाष का हमला

तेलंगाना भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एनवी सुभाष ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हार की हताशा में ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर गलत आरोप लगा रही हैं। सुभाष ने दावा किया कि बंगाल में कम्युनिस्ट और कांग्रेस अपनी हार मान चुके हैं, इसलिए अब भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने बंगाल की जनता से अपील की कि राज्य की तरक्की और विकास के लिए वे इस बार भाजपा को मौका दें, ताकि बंगाल को एक प्रगतिशील और लोकतांत्रिक राज्य बनाया जा सके।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संजय जायसवाल बोले- नीतीश के विकास कार्यों को मिलेगा विस्तार

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने सम्राट चौधरी को बिहार एनडीए (NDA) विधायक दल का नेता चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गठबंधन के लिए एक गौरवशाली दिन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सम्राट चौधरी अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। जायसवाल ने आगे कहा कि उन्हें पूरे एनडीए का भरपूर समर्थन मिला है और वे निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को पूरी मजबूती के साथ आगे ले जाने का काम करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायगढ़ पावर प्लांट हादसे में घायलों के परिजनों का छलका दर्द, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पावर प्लांट हादसे के बाद घायलों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक घायल युवक के पिता राजकुमार ने बताया कि उनके बेटे के साथ यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती बेटे की स्थिति के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। पिता के अनुसार, उनका बेटा पिछले 4 महीनों से इस प्लांट में काम कर रहा था, लेकिन हादसे के इतने समय बाद भी पावर प्लांट का कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है।

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 की मौत, 40 जख्मी

छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में मंगलवार को एक पावर प्लांट में हुए धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, कुछ मजदूरों के फंसे होने की भी आशंका है. एनडीटीवी ने एक सीनियर पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा है कि सिंघितराई गांव में वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में एक बॉयलर ट्यूब में धमाका हुआ.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोयंबटूर में 'थलपति' का जलवा, विजय के रोड शो में उमड़ा भारी जनसैलाब, समर्थकों की भीड़ से थमी रफ्तार

कोयंबटूर में टीवीके (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय के रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली पूर्वी सीटों से उम्मीदवार विजय के इस चुनावी कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समर्थक उन्हें देखने और सुनने के लिए जमा हुए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने अफगानिस्तान भेजी 13 टन वैक्सीन, बच्चों के टीकाकरण को मिलेगी नई ताकत

भारत ने अफगानिस्तान में बच्चों के टीकाकरण अभियान को मजबूती देने के लिए 13 टन बीसीजी (BCG) टीकों की खेप भेजी है। यह मानवीय सहायता अफगान बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP नेता प्रमोद चंद्रवंशी का बड़ा दावा, नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे सम्राट चौधरी

भाजपा नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बड़ा बयान देते हुए उन्हें बिहार का अगला मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे, अब सम्राट चौधरी उसी जिम्मेदारी को संभालते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। चंद्रवंशी ने नीतीश कुमार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी स्वेच्छा से राज्यसभा गए हैं और बिहार के लोग उनके द्वारा किए गए विकास को हमेशा याद रखेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सम्राट चौधरी को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा- सभी विधायकों ने किया पुरजोर समर्थन

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी है कि भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। उन्होंने बताया कि विजय कुमार सिन्हा के प्रस्ताव का सभी विधायकों ने पुरजोर समर्थन किया, जिसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। अब भाजपा के तमाम नेता एनडीए की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे, जहां सम्राट चौधरी को गठबंधन (NDA) का नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली यमुना में नहाने गए दो मासूम डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र स्थित सुरघाट पर यमुना नदी में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ डेयरी नंबर 3 इलाके से आए 6 दोस्तों के समूह में से दो नाबालिग बच्चे पानी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 13 वर्षीय दिक्षु का शव बरामद कर लिया है, जबकि 11 वर्षीय प्रताप की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। मौके पर तिमारपुर थाना पुलिस मौजूद है और दूसरे बच्चे को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विधायक दल की बैठक में पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पटना में बिहार BJP ऑफिस में विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार BJP विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में, पटना भाजपा ऑफिस में होगी शुरू

बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में पटना में बिहार भाजपा ऑफिस में शुरू होगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:

नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर डीजीपी मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से हर मूवमेंट पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने डीजीपी मुख्यालय में कंट्रोल रूम का जायजा लिया। हर मूवमेंट की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जा रह। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि नोएडा में अभी हालात सामान्य हैं और वे अधिकारियों के संपर्क में हैं। जिन लोगों ने निजी हित के लिए हिंसक प्रदर्शन किया, उनको चिन्हित किया जा रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए BJP का घोषणा-पत्र जारी

BJP ने चेन्नई में आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, तमिलनाडु में BJP के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और BJP नेता के. अन्नामलाई तथा तमिलिसाई सौंदरराजन मौजूद रहे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 19 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियों की शुरुआत करेंगे। दक्षिण बंगाल और झारबंगाल क्षेत्र के अहम चुनावी रणक्षेत्रों पर उनका खास फोकस रहेगा। 19 अप्रैल को पीएम एक ही दिन में 4 बड़ी रैलियों को संबोधित कर पार्टी के चुनावी मोमेंटम को धार देंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री 21, 23, 25 और 27 अप्रैल को भी (संभावित तौर पर बंगाल दौरे पर रहेंगे, जहां रैलियों और रोड शो के जरिए चुनावी माहौल को और गर्माया जाएगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आएंगे। न ही गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बिहार में सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं, जिन्हें कल लोकसभवन में शपथ दिलाई जा सकती है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिमी बंगाल चुनाव में 2926 उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने घोषणा की है कि नामांकन वापस लेने के बाद पश्चिम बंगाल चुनाव में 2,926 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आयोग ने नामांकन की समयसीमा, उम्मीदवारों की सूची के प्रकाशन की जानकारी भी दी है और बताया है कि मतदाता ईसीआईएनईटी ऐप के माध्यम से उम्मीदवारों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वड़ोदरा बस स्टेशन हादसे का डराने वाला CCTV वीडियो

गुजरात के ​वडोदरा के पांच मंजिला सेंट्रल बस स्टेशन के अग्रभाग का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक गिर गया।इस हादसे में अहमदाबाद के चांदखेड़ा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, नागजी भाई दवे की दबने से मौत हो गई। सामने आए सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पलक झपकते ही अचानक बस स्टेशन का हिस्सा नागी भाई पर गिरा और वो मलबे में दब गए। ​घटना के समय मृतक बस स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास से गुजर रहे थे, तभी ऊपर से भारी मलबा उन पर आ गिरा। ​बस स्टेशन की ऊपरी मंजिल से प्लास्टर ऑफ पेरिस और लोहे के फ्रेम का बना सजावटी हिस्सा टूटकर नीचे गिरा था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस का उद्घाटन कर दिया है। वे सहारनपुर में रोड शो करते हुए एक्सप्रेसवे पर पहुंचे और दूरबीन से एक्सप्रेसवे का निरीक्षण के बाद उद्घाटन किया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू

नीतीश कैबिनेट में क़ृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि आज शाम नीतीश कुमार इस्तीफा देने जाएंगे। वहीं प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बिहार के मुख्य सचिव राजभवन पहुंचे। बिहार के डीजीपी भी राज भवन पहुंच गए हैं। पटना के जिला अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी राज भवन में हैं। इन सभी अधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह के लिए मीटिंग चल रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीतीश कुमार का कैबिनेट मीटिंग भंग करने का ऐलान

नीतीश कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री कैबिनेट मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री अपने अंतिम फैसले में कैबिनेट को भंग करने का फैसला ले लिया है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में करीब 6 मिनट का सम्बोधन दिया, जिसमें नीतीश कुमार ने अपनी की हुई योजनाओं और कार्य का जिक्र किया साथ ही आने वाले दिनों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा की आगे भी बिहार में विकास की योजनाएं चलती रहेगी।

नीतीश कैबिनेट भंग हो गई है और इसकी सूचना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजपाल को अपनी इस्तीफा के साथ दे देंगे। कैबिनेट में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी का संबोधन हुआ और इन नेताओं ने नीतीश कुमार का धन्यवाद किया। नीतीश ने कहा कि साल 2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया। नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। सम्बोधन के दौरान नीतीश कुमार भावुक हो गए थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सहारनपुर में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो निकला। प्रधानमंत्री आज दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग खत्म

नीतीश कुमार की बतौर मुख्यमंत्री आखिरी कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। मीटिंग ठीक 11 बजे शुरू हो गई थी, जिसमें मंत्रियों ने नीतीश कुमार का सहयोग के लिए आभार जताया। इसके बाद फोटो सेशन चला और सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ फोटो क्लिक कराई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद किया

अखिलेश यादव ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को आज हम सब लोग याद कर रहे हैं और हजारों सालों का जो संघर्ष रहा है उसके खिलाफ सामाजिक न्याय की लड़ाई और सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए हम लोग लगातार संघर्ष करते रहेंगे और सामाजिक न्याय राज के लिए हमें सालों लगे हैं और हम लगातार इसके लिए संघर्ष करेंगे।

आपने हमने सुना था कि लोकसभा के समय पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कहा था कि 400 से अधिक सीट जीतेंगे और संविधान बदल देंगे लेकिन हम धन्यवाद देंगे उत्तर प्रदेश की जनता को जिन्होंने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जो कागज का दस्तावेज है जो हमारा सम्मान है उसको बचाने के लिए मतदान करके संविधान और लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया ।

ये लोग हार के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं भूमिगत जरूर हो गए हैं लेकिन हम सबको मिलकर उन्हें हराना भी है और हटाना भी है ।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के पीतमपुरा और शालीमार बाग में वॉटर एटीएम का उद्घाटन

भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज, पीतमपुरा और शालीमार बाग के सेवा बस्ती ब्लॉक में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया। 7 स्थानों पर स्थापित ये वॉटर एटीएम, सुनिश्चित करेंगे कि हर परिवार तक स्वच्छ पेयजल सम्मानपूर्वक पहुंचे। प्रति घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध कराएंगे। 5 स्टेज RO तकनीक से 3000 TDS तक शुद्धिकरण करेंगे। 24×7 मॉनिटरिंग से पारदर्शिता और संरक्षण करेंगे। वाटर एटीएम कार्ड के माध्यम से प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 20 लीटर पेयजल मिलेगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल अर्जी पर सुनवाई

अरविंद केजरीवाल की रिक्यूजल अर्जी पर सुनवाई हुई और उन्होंने कहा कि मेरे पास रिक्यूजल के लिए 10 वजह हैं। आरोपियों को सुने बिना सेशन कोर्ट के आदेश को गलत बता दिया। ED ने कोई केस फाइल नहीं किया, लेकिन HC ने सेशन कोर्ट में ED के केस पर स्टे लगा दिया। CBI के जांच अधिकारी ने कोर्ट में केस भी नहीं फाइल किया था, फिर उसके खिलाफ कायर्वाही पर रोक लगा दी गई।

आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का टाइम दिया, जबकि बाकी केसों में 5-6 महीने का टाइम दिया गया। जस्टिस स्वणर्कांता शर्मा ने आरोपियों के बेल एप्लीकेशन पे ऑडर्र करते समय उनको पहले ही दोषी बना दिया था। गृहमंत्री अमित शाह ने हाई कोर्ट का ऑडर्र पहले ही सबको बता दिया कि केजरीवाल को HC के आदेश के खिलाफ SC जाना पड़ेगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में मुख्यमंत्री आवास पर हलचल शुरू

बिहार में मुख्यमंत्री आवास पर हलचल शुरू हो गई है। जदयू के बड़े नेताओं का मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मुख्यमंत्रीआवास पर पहुंच गए हैंं। मंत्री विजय चौधरी भी आए हैं। इनसे पहले संजय झा पहुंचे थे। तीनों नेताओं के बीच नई सरकार के फॉर्मेशन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। नितिन नवीन और शिवराज चौहान एक साथ पटना पहुचेंगे। बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के नेता उनको एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे। 2 बजे होनेवाली विधायक दल की बैठक में सभी कोर ग्रुप के सदस्यों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ