'आत्मसमर्पण कर दें, लाल आतंक का समूल नाश निश्चित', गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय वार्ता होगी और वे आज उत्तराखंड का दौरा भी करेंगे। आज उनकी मांग के खिलाफ टिप्पणी मामले की सुनवाई भी है और सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के खिलाफ याचिका की सुनवाई भी होनी है।

Breaking News lIVE Updates

लाइव देखें आज दिनभर की ताजा खबरें...

Aaj Ki Taaza Khabar : नमस्कार, आज 11 सितंबर दिन गुरुवार को PM मोदी की मां पर टिप्पणी मामले में आज मुजफ्फरपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज है। ऑनलाइन गेमिंग एक्ट के खिलाफ अलग-अलग हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन

वहीं PM मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे और उत्तरकाशी-चमोली के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ आज वाराणसी दौरे पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

'सरकार की पहल का कुत्तों के काटने से संबंध नहीं, हल निकलना ही होगा', बीजेपी नेता विजय गोयल

दिल्ली के आवारा कुत्तों पर भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि मैं आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की पहल का स्वागत करता हूं। सरकार ने घोषणा की है कि सभी कुत्तों में माइक्रोचिप लगाई जाएगी। सब कुछ ठीक है, लेकिन माइक्रोचिप लगाने और टीकाकरण का आवारा कुत्तों के काटने से बचाव से कोई सीधा संबंध नहीं है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को दिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरे करने का निर्देश

पीएम मोदी ने सभी केन्द्रीय राज्यमंत्रियों को बाढ़ ग्रस्त राज्यों में जाने का निर्देश दिया है. उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं, राज्यमंत्रियों के साथ राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग कॉर्डीनेशन करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'आत्मसमर्पण कर दें, लाल आतंक का समूल नाश निश्चित', गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के MLC ने इंजीनियर की शिकायत के लिए लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

योगी सरकार में मंत्री और मेयर तक की अफसरों की नाराजगी के बाद अब बीजेपी एमएलसी राम चंद्र प्रधान ने भी ऊर्जा मंत्री को बिजली विभाग के इंजीनियर की शिकायत का पत्र लिखा है. उन्होंने अधीक्षण अभियंता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. MLC ने आरोप लगाया है कि जांच के नाम योगेंद्र कुमार सिंह भ्रष्टाचार कर रहे हैं. उन्होंने ऊर्जा विभाग मंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीतीश कुमार भीष्म पितामह तो तेजस्वी यादव दुर्योधन हैं- प्रशांत किशोर का पलटवार

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर नीतीश कुमार अपराध और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, तो तेजस्वी यादव दुर्योधन हैं। तेजस्वी यादव और लालू यादव ने ही इस राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार को समाज का हिस्सा बनाया और 15 साल तक बिहार को रसातल में धकेला। बिहार का हर एक नागरिक जानता है कि बिहार में इनसे (राजद) ज़्यादा भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति वाला कोई नेता नहीं रहा... तेजस्वी यादव का अपराध और भ्रष्टाचार पर बोलना उस शेर की तरह है जो लोगों को शाकाहारी बनने की शिक्षा दे रहा हो।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-चीन के बीच व्यापार शुरू होने पर सिक्किम के CM बोले- जल्द शुरू होना चाहिए नाथू ला का रास्ते

भारत और चीन के बीच व्यापार फिर से शुरू करने के मुद्दे पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा, "भारत सरकार ने व्यापार फिर से शुरू करने का फैसला किया है। यह जल्द ही (नाथू ला के रास्ते) शुरू होना चाहिए।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "नाथू ला में पार्किंग सुविधाओं का काम शुरू हो गया है।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में पीएम मोदी का हवाई दौरा रद्द

देहरादून: मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी का हवाई दौरा रद्द हो गया है। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ही बैठक की है। प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ही स्टेट गेस्ट हाउस में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के अधिकारियों और आपदा मित्रों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के 'भीष्म पितामह', तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यपाल पद से सीपी राधाकृष्णन का इस्तीफा

सीपी राधाकृष्णन ने भारत का उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। आचार्य देवव्रत अपनी गुजरात की जिम्मेदारी के साथ-साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल का कार्यभार भी संभालेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मॉरीशस के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। साथ ही UK-Mauritius समझौते में Chagos द्वीपसमूह की संप्रभुता को लेकर Mauritius को भारत का समर्थन दिया है। भारत ने ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच हुए उस समझौते का स्वागत किया है, जिसके तहत Deigo Garcia समेत Chagos द्वीपसमूह पर मॉरीशस की संप्रभुता बहाल की गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति-राज्यपाल मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राष्ट्रपति और राज्यपाल को अपने पास पेंडिंग बिल पर फैसला लेने के समयसीमा में बांधने के मसले पर राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए प्रेसिडेंसियल रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। 10 दिन की मैराथन हियरिंग के बाद 5 सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP का अधिकारियों को कड़ा आदेश

BJP ने अपने सभी पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों और प्रवक्ताओं को सख्त निर्देश जारी किए। नेपाल मुद्दे पर कोई भी बयान न दें। सोशल मीडिया पर भी इस विषय पर कोई टिप्पणी न करें। नेपाल के मुद्दे पर BJP का साफ निर्देश हैं कि वे चुप्पी बनाए रखें।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लैंड फॉर जॉब केस में फैसला सुरक्षित

लैंड फॉर जॉब कथित घोटाले से जुड़ा CBI के मामले में आज सुनवाई पूरी हुई। लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई पूरी हुई है। वहीं दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। राउज ऐवन्यू कोर्ट अब मामले में 13 अक्टूबर को आदेश सुनाएगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ याचिका दायर

भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया है। कोर्ट ने कहा है कि मैच होने दीजिए। हम रोक नहीं लगाएंगे। एलएलबी के चार स्टूडेंट्स ने याचिका में पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हुए पाकिस्तान के साथ मैच को रोकने की मांग की थी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 28 अक्टूबर तक बंद रहीं काठमांडू में यूनिवर्सिटी

काठमांडू की Tribhuvan University में फिलहाल अध्यापन से जुड़ी गतिविधियां नहीं होंगी। देश में जारी अशांति का हवाला देते हुए यूनिवर्सिटी को 28 अक्टूबर तक बंद करने की घोषणा की गई है। नेपाल की सेना ने काठमांडू के सभी तीन जिलों में आज भी कर्फ्यू लागू कर रखा है। यह निषेधाज्ञा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें: नेपाल हिंसा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, जल्द शांति बहाली की जताई उम्मीद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नॉर्थ दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में हुई हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी 11 महीने से फरार चल रहा था। 15 अक्टूबर 2024 को भलस्वा डेयरी इलाके में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस फायरिंग में 19 साल का नौशाद और 29 साल का आसिफ घायल हो गए थे। नौशाद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मामले में 3 आरोपी शकील, उसका भाई वकील और उनका साथी प्रिंस है। इनमें से वकील लगातार फरार थी, जिसे क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन और किडनैपिंग सेल ने बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास से घेराबंदी करके दबोच लिया। हालांकि वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने तुरंत पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वकील बताया और वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का एक्स अकाउंट सस्पेंड

महाराष्ट्र BJP के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है, जिसके चलते कंपनी ने रवींद्र चव्हाण का एक्स अकाउंट बंद कर दिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी की नागरिकता मामले की सुनवाई

बिना भारतीय नागरिकता हासिल किए वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के आरोप में सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। याचिका मे कहा गया है कि सोनिया गांधी ने 30 अप्रैल 1983 में नागरिकता हासिल की थी, जबकि उनका नाम 1980 की वोटर लिस्ट में शामिल था। याचिका मे सवाल उठाया गया है कि 1980 की नई दिल्ली की वोटर लिस्ट मे नाम कैसे शामिल था?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली CM की सुरक्षा करेगी CRPF

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा का जिम्मा गृह मंत्रालय ने CRPF और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। बता दें कि पिछले दिनों हमला होने के बाद उन्हें Z सिक्योरिटी भी दी गई थी। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने हमला किया था। उनके बाल खींचते हुए मुंह पर थप्पड़ मारा था।

यह भी पढ़ें: क्या होती है CRPF की Z सिक्योरिटी? जो हमले के बाद CM रेखा गुप्ता को मिली

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-मॉरीशस की द्विपक्षीय वार्ता आज

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नविनचंद्र रामगुलाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में सुबह 11:25 बजे द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री रामगुलाम वार्ता के लिए बुधवार शाम वाराणसी पहुंचे। दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को अहमियत देने के लिए ये वार्ता वाराणसी में रखी गई है। वार्ता से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री प्रधानमंत्री रामगुलाम से भेंट करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल के लिए इंडिगो की उड़ानें बहाल

काठमांडू में जारी असामान्य हालात के बीच भारत से नेपाल के लिए नियमित उड़ान सेवाएं बहाल करने का फैसला ले लिया गया है। साथ ही काठमांडू में फंसे यात्रियों के लिए विशेष राहत उड़ानें चलाने की घोषणा भी की गई है।IndiGo ने एक आधिकारिक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि 11 सितंबर से काठमांडू के लिए रोजाना चार शेड्यूल्ड फ्लाइट संचालित की जाएंगी। एयरलाइन का कहना है कि वह 2 विशेष राहत उड़ानें भी संचालित करेगी। राहत उड़ानों के लिए विशेष किराए रखे जाएंगे, ताकि यात्री आसानी से अपने घर लौट सकें।

यह भी पढ़ें: ‘ताकतें युवाओं को भटका रहीं’, Gen-Z प्रदर्शन के बाद सामने आया पूर्व पीएम ओली का पहला बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी की मां पर टिप्पणी मामले पर सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी की मां पर बिहार में विवादित टिप्पणी की गई थी, जिसके चलते देशभर में सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जिसकी सुनवाई आज मुजफ्फरपुर कोर्ट में होगी। टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और आरोप लगाया गया कि टिप्पणी राहुल और तेजस्वी की मौजूदगी में की गई थी, इसलिए वे विवाद के लिए जिम्मेदार हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जब BJP विधायक मां की गाली देते हैं तब PM कहां होते’, बिहार बंद पर तेजस्वी यादव का पलटवार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ