Aaj Ki Taaza Khabar: 'आने वाला समय आसान नहीं...', विशाखापत्तनम में नौसेना के जवानों को रक्षा मंत्री ने किया संबोधित

Breaking News in Hindi: प्रधानमंत्री मोदी आज 2 दिवसीय दौरे के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे। वहीं आज से कांग्रेस का जनजागरण अभियान शुरू हो गया है। आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम हुआ तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

today live blog news updates

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में आज मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ अहम सुनवाई होगी। सोनम सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश करके अपना पक्ष रख चुकी है। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा समाप्त करके न्यूजीलैंड की 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए निकल गए हैं, जहां वे ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय व्यापार वार्ता करेंगे।

विज्ञापन

इधर कांग्रेस ने आज से राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ देशभर में जनजागरण अभियान शुरू किया है। उधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज करूर दौरे पर रहे, जहां उन्होंने जन-संवाद कार्यक्रम (मक्कल संदिप्पु) में हिस्सा लिया और पिछले साल करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की।

विज्ञापन

वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या और बस्ती दौरे पर रहे, जहां उन्होंने अयोध्या के बीकापुर में पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद राम मंदिर से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक भी ली।

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी Auckland में प्रधानमंत्री Luxon से द्वीपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा के आखिरी दिन शनिवार को New Zealand की राजधानी Auckland में प्रधानमंत्री Luxon से द्वीपक्षीय वार्ता करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृहमंत्री अमित शाह जुलाई में दूसरी बार बंगाल दौरे पर आएंगे

गृहमंत्री अमित शाह जुलाई में दूसरी बार बंगाल दौरे पर आएंगे. 18-19 जुलाई को प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम में संक्राइल में अमूल के नए प्लांट की आधारशिला रखना और संगठनात्मक बैठकें शामिल हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डॉ नरोत्तम मिश्रा को दतिया से प्रत्याशी बनाने का दिया पार्टी आलाकमान को अल्टीमेटम

डॉ नरोत्तम मिश्रा को दतिया से बीजेपी प्रत्याशी ना बनाने पर पार्टी के कुछ सदस्यों ने आलाकमान को अल्टीमेटम दिया है. उनका कहना है कि अगर नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया गया तो वो इस्तीफा दे देंगे. इस्तीफा देने वालों में जिला अध्यक्ष भाजपा, सभी जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, बड़ौनी पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, दतिया विधानसभा के 6 मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, दतिया और बड़ौनी के सभी पार्षदगण, दतिया विधानसभा की 291 बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी शामिल हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आने वाला समय आसान नहीं- राजनाथ सिंह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने मध्य प्रदेश की दतिया सीट से आशुतोष तिवारी और बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागदा में उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड फोरलेन कॉरिडोर की आधारशिला रखी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिमला में बारिश की वजह से उखड़ गया पेड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस के मामलों में एक्टर राजपाल यादव की सजा को बरकरार रखा है। हाई कोर्ट ने राजपाल को 3 महीने के लिए जेल भेज दिया है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने आदेश सुनाते हुए कहा कि राजपाल यादव को अपना वादा पूरा करने के कई मौके दिए गए, लेकिन वे नाकाम रहे। राजपाल को 7 केसों में से हर एक में हुई 3 महीने की साधारण कैद की सजा काटनी होगी और हर मामले में 1.05 करोड़ का जुर्माना भरना होगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गांधीनगर में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

गांधीनगर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। ​अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे को अगले तीन महीनों में भावनगर तक बढ़ाने का काम शुरू होगा।

​मुख्यमंत्री ने पालनपुर-सामखियाली मार्ग के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया। जमीन अधिग्रहण को आसान बनाने के लिए गैर-कृषि (NA) अनुमति को 60 दिनों के लिए रोकने के 'गुजरात मॉडल' की गडकरी ने सराहना की।​पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों को काटने के बजाय उसी रोड पर दूसरी जगह ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूरत में बारिश के पानी में बहे युवक

गुजरात के सूरत के सरथाणा जकातनाका आउटर रिंग रोड के पास पानी के तेज बहाव में युवकों के बह जाने की एक बेहद दुखद दुर्घटना सामने आई है। ​प्रशासन और स्थानीय टीम की कड़ी मशक्कत के बाद बहे गए युवकों में से एक अल्पेशभाई देसाई का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे युवक संदीपभाई चौवटिया की तलाश के लिए फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों द्वारा युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी दे सकेगी विजय सरकार

मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने करूर भगदड़ के मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने के तमिलनाडु सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जस्टिस सी.वी. कार्तिकेयन और जस्टिस आर. शक्तिवेल की बेंच ने सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम(टीवीके) सरकार को बड़ी अंतरिम राहत दी है। लेकिन हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी होंगी और मामले के अंतिम फैसले पर निर्भर करेंगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू से 8796 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 33 विदेशी श्रद्धालुओं सहित कुल 8,796 श्रद्धालुओं का नौवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा 2 जुलाई से शुरू होने के बाद अब तक 1.71 लाख से अधिक श्रद्धालु समुद्र तल से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को रवाना हुए जत्थे में 6,046 पुरुष, 2,042 महिलाएं, 228 साधु, 56 साध्वियां, 10 बच्चे, एक ट्रांसजेंडर श्रद्धालु तथा 33 विदेशी श्रद्धालु शामिल थे। यह जत्था 354 वाहनों में कश्मीर के लिए रवाना हुआ। 57 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की मासिक पेंशन ट्रांसफर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100 रुपये की मासिक पेंशन राशि सीधे ट्रांसफर की है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से कुल 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है। सीएम सम्राट चौधरी ने दोनो उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव की मौजूदगी में मासिक पेंशन राशि खाते में ट्रांसफर की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर की जमानत पर आज भी नहीं आया कोई फैसला

बिहार के खान सर की जमानत पर आज भी कोई फैसला नहीं आया है। डिस्ट्रिक्ट जज की अनुपस्थिति के कारण फैसला टल गया है। खान सर और उनके 5 सहयोगियों पर आज फैसला आना था। पिछली सुनवाई के दौरान फैसला रिजर्व भी रखा गया था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र में ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी गैंगस्टर सहजाद भट्टी से कथित रूप संपर्क में रहने वालों पर ATS की करवाई हुई है। कई लोकेशन पर महाराष्ट्र ATS का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, मीरारोड, सांगली, सतारा, छत्रपति शंभाजी नगर सहित कई जगह पर ATS की छापामारी चल रही है। पाकिस्तानी गैंस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के माध्यम से कथित संपर्क के मामले में महाराष्ट्र में और से ज़्यादा लोग एटीएस के रडार पर हैं, इसी मामले में छापेमारी चल रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर सुनवाई होगी। इसके लिए 13 जुलाई की तारीख तय की गई है। सोमवार को RJD सांसद सुधाकर सिंह की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता के द्वारा CBI जांच, Court Monitored Enquiry और Independent Audit की मांग की गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिर्डी में साईं बाबा के VIP दर्शन अब महंगे हो गए

महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने VIP प्रोटोकॉल दर्शन की फीस में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 300 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 200 रुपये था। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के CEO गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी आते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए संस्थान लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर बना रहा है। संस्थान के मुताबिक, VIP प्रोटोकॉल दर्शन और सामान्य सशुल्क दर्शन की फीस समान होने के कारण लंबे समय से भ्रम और असंतोष की स्थिति बन रही थी। इसी वजह से केवल VIP प्रोटोकॉल दर्शन की फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, सामान्य सशुल्क दर्शन की व्यवस्था और उसकी फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरें आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लागू होंगी और इसके बाद जारी होने वाले सभी नए VIP दर्शन पास 300 रुपये की नई दर पर उपलब्ध होंगे। संस्थान का कहना है कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु विशेष ब्रेक दर्शन सुविधा का लाभ लेते हैं, जबकि सप्ताहांत और त्योहारों के दौरान इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए VIP और सामान्य दर्शन व्यवस्था के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोगा में करंट लगने से 2 युवकों की मौत

पंजाब के मोगा जिले के निहाल सिंह वाला के मानुके सुए के पास करंट लगने से 2 नौजवानों की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह बिजली विभाग में पक्के तौर पर काम करता है और उसके साथ उसका साथी सुखप्रीत भी था। दोनों लाइन में फाल्ट चेक कर रहे थे। सुए के पास पेड़ के साथ खड़े थे और पेड़ के ऊपर से 22 हजार किलोवाट की वायर जा रही थी, जिसके चलते पेड़ में करंट आया ओर पेड़ भी जल गया। यह दोनों करंट के संपर्क में आने से झुलस गए ओर दोनों की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल की खाड़ी में ओडिशा और बंगाल के 15 मछुआरे लापता

बंगाल की खाड़ी में ओडिशा और बंगाल के 15 मछुआरे लापता हो गए हैं, जिनमें 3 सगे भाई भी शामिल हैं। लापता लोगों के परिजनों ने CM मोहन चरण मांझी से मदद की गुहार लगाई है। पश्चिम बंगाल के शंकरपुर मत्स्य अवतरण केंद्र से 15 मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। इनमें ओडिशा के बालेश्वर जिले के भोगराई ब्लॉक के तीन सगे भाई भी शामिल हैं। वे गत 2 जुलाई को ‘मां काली’ नामक ट्रॉलर पर सवार होकर बंगाल की खाड़ी में गए थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में ओवैसी की AIMIM को झटका

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने गोवंडी के वार्ड 138 से निर्वाचित AIMIM की नगरसेविका रोशन शेख की सदस्यता समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई उनके OBC जाति प्रमाणपत्र को जाति सत्यापन समिति द्वारा अमान्य घोषित किए जाने के बाद की गई।

जारी अधिसूचना के अनुसार, परभणी जिला जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति ने 27 अप्रैल 2026 को रोशन शेख के OBC जाति प्रमाणपत्र को अमान्य घोषित कर दिया। यह प्रमाणपत्र नवंबर 2025 में जारी किया गया था।

रोशन शेख ने 2026 के बीएमसी चुनाव में OBC आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर नगरसेविका का पद हासिल किया था। लेकिन जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने के बाद बीएमसी ने मुंबई महानगरपालिका अधिनियम, 1888 की धारा 16(1C)(a) के तहत उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त कर दी।

बीएमसी की अधिसूचना के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 से ही उनकी नगरसेविका की सदस्यता समाप्त मानी जाएगी, क्योंकि इसी दिन जाति सत्यापन समिति ने अपना फैसला सुनाया था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान से युद्ध पर नेतन्याहू का बड़ा बयान

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है और पुराने खतरों के साथ नए खतरे भी उभर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पुराने गठबंधनों का ढांचा बदल रहा है और नए गठबंधन बन रहे हैं, इसलिए इजरायल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना जरूरी है । नेतन्याहू के मुताबिक, जब तक इजरायल अपने जरूरी सुरक्षा लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लेता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता से मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के तीसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता ऑन्गस टेलर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर उपयोगी चर्चा हुई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज न्यूजीलैंड दौरे पर रहेंगे

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया का दौरा समाप्त करके न्यूजीलैंड की 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जहां वे ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। सोनम रघुवंशी पर मई 2025 में मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति की हत्या करने का आरोप है। मामले में सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा भी मुख्य आरोपी है। दोनों ने 2 अन्य युवकों के साथ मिलकर राजा की हत्या करके शव को खाई में फेंक दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ