Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी जल्द से जल्द लाएं 'यूनिफॉर्म सिविल कोड'- राज ठाकरे
Written By News24 हिंदी

आज की ताजा खबर
Written By News24 हिंदी

आज की ताजा खबर
Breaking News: आज 13 नवंबर 2025 है। दिल्ली के बाद पाकिस्तान में हाईकोर्ट बाहर धमाका हुआ था। इस पर एक्शन लेते हुए सरकार ने बलूचिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इससे पहले पाक सरकार ने बलूचिस्तान में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर चुकी है। इधर, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दोपहर में सीएम केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ चर्चा करेंगे।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि जल्द से जल्द 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' लाएं. जनसंख्या नियंत्रण पर भी क़ानून लाएं और औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया जाए.'
मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि जल्द से जल्द 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' लाएं। जनसंख्या नियंत्रण पर भी क़ानून लाएं और औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया जाए: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, पुणे pic.twitter.com/jXXYpQCFxS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2022
नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुंछ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशे कारोबारियों के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें तस्कर का मकान शामिल है। नशा तस्कर के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद इकबाल मोहल्ला कामसर पुंछ की प्रॉपर्टी को जिला पुलिस पूंछ ने आज अटैच किया यह प्रॉपर्टी उसकी वाइफ शहनाज कौसर के नाम पर थी ।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण के चलते कक्षा 5 तक की क्लास हाइब्रिड मोड पर चलेंगी। कल से आदेश लागू होगा। डीएम गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम ने आदेश दिया।
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के तिमारपुर इलाके में एक कार की चेकिंग के दौरान पुलिस को कार की डिग्गी के अंदर एक लड़का सोता हुआ मिला। दरअसल तिमारपुर थाना पुलिस की टीम चेकिंग अभियान कर रही थी तभी चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में एक युवक दिखाई दिया जो सोया हुआ था। पुलिस को बताया कि जगह कम होने के कारण यह शख़्स डिक्की में लेट गया और चलते चलते सो गया।
महाराष्ट्र के अकोला में एक किसान के बेटे ने एनसीपी (एसपी) के सुप्रीमो शरद पवार से दुल्हन ढूंढने में मदद की गुहार लगाई। अपने पत्र में युवक ने लिखा मेरी उम्र 34 साल हो गई है और लगातार बढ़ रही है अब लगता है मेरी शादी नहीं होगी मुझे अकेले रहना पड़ेगा। लिखा कि मेरे जीवन और अकेलेपन का विचार कर आप मुझे जीवन साथी ढूंढने में मदद करें, जिससे मैं अपना घर संसार बसा सकूं। मैं घर जमाई बनने के लिए भी तैयार हूं, मैं अपनी पत्नि के घर जाकर अच्छा काम करूंगा ये विश्वास दिलाता हूं !
यूपी के फतेहाबाद में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत एक कार से करीब पौने दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में नकदी लेकर रतिया रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रतिया रोड फतेहाबाद पर नाका बंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से लगभग पौने दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।
जम्मू-कश्मीर में काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर ने घाटी में 13 जगहों पर छापेमारी की।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में सुरक्षा बलों द्वारा जॉइंट सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के कंगवाला, पंगदौर, चक फकीरा एरिया मैं बीएसएफ जम्मू कश्मीर पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है
दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली ब्लास्ट पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोप में पुलिस ने असम में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एफबीआई निदेशक ने बताया कि चीन ने रासायनिक सहायक कंपनियों को नियंत्रित करने पर सहमति जताई, फेंटेनाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले 13 पूर्व-उत्पादों की सूची बनाई है।
10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास कार में बड़ा धमाका हुआ। इसके बाद अगले दिन पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर धमाका हुआ था। इस पर एक्शन लेते हुए सरकार ने बलूचिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इससे पहले पाक सरकार ने बलूचिस्तान में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: