Aaj Ki Taaza Khabar: राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा, बेसमेंट में गिरा मिट्टी का ढेर, 5 दबे

Breaking News: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत दौरे पर हैं। स्टार्मर 125 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुंचे हैं। आज उनकी पीएम मोदी से मुंबई के राजभवन में द्विपक्षीय बातचीत होगी।

Breaking News (1)

aaj ki taaza khabar

Breaking News: आज 9 अक्टूबर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौरे की हलचल तेज है। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हैं। वहां कैनबरा संसद में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीस से मुलाकात की। दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत दौरे पर हैं। वह मुंबई में एक दिवाली समारोह में शामिल हुए। स्टार्मर 125 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुंचे हैं। आज उनकी पीएम मोदी से मुंबई के राजभवन में द्विपक्षीय बातचीत होगी। स्टार्मर के पीएम बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।
इसके अलावा छेड़छाड़ मामले में आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती ने जमानत याचिका दायर की है। पुलिस पूछताछ के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं। पटियाला हाउस कोर्ट आज जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: CM योगी आदित्यनाथ ने की बड़ी बैठक, सभी जिलों के अधिकारी वर्चुअली जुड़े

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा, बेसमेंट में गिरा मिट्टी का ढेर, 5 दबे

सफदरजंग एन्क्लेव के एक बेसमेंट में मिट्टी के ढेर के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. अग्निशमन अधिकारी मनोज महलावत ने कहा कि हमें शाम 6:08 बजे एक फोन आया. हमें दीवार गिरने की सूचना मिली और वहां पहुंचने पर हमने पाया कि बेसमेंट में मिट्टी का ढेर गिर गया था. वहां 20 मजदूर काम कर रहे थे. 5 लोग मिट्टी के ढेर के नीचे दबे हुए थे. हम दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर और 3 लोगों को दूसरे अस्पताल ले गए हैं. 60 वर्षीय हरि मोहन की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

दिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ बवाना इलाके में हुई है. मुठभेड़ के दौरान अफताब उर्फ आती पुलिस की गोली लगी है. इस मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'दंगा भड़काना चाहती हैं CM', ममता बनर्जी के बयान पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर, राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में दंगे भड़काना चाहती हैं और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष भड़काना चाहती हैं. राज्य का अल्पसंख्यक समुदाय भी यह समझ गया है कि पिछले तीन वर्षों में हुई 90% राजनीतिक हत्याओं में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हैं. अगर देश छोड़कर भागे लोग आज वापस आ गए हैं तो यह कोई वेश्यालय या धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी देश में प्रवेश कर सकता है. ऐसा नहीं हो सकता. हमारा रुख स्पष्ट है - 'पता लगाओ और निर्वासित करो.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम ने शेयर की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने शेयर की ब्रिटेन के पीएम के साथ तस्वीर.

India-UK friendship is on the move and is filled with great vigour!

A picture from earlier today, when my friend PM Starmer and I began our journey to attend the Global Fintech Fest.@Keir_Starmer pic.twitter.com/3FyVFo69Rp
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल प्रदेश में टाले गए पंचायत निकायों के चुनाव

हिमाचल में पंचायत निकायों के चुनाव पर रोक लगा दी गई है. आपदा को देखते हुए सरकार ने पंचायत चुनाव टालने का फैसला किया है. मुख्यसचिव ने आदेश जारी कर दिया है. दिसम्बर में पंचायत निकाय चुनाव होने वाले थे लेकिन इसे टाल दिया गया है. विपक्षी भाजपा ने चुनाव में हार देखकर चुनाव से भगाने आरोप लगाया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सोमनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुजरात के राजकोट पहुंचीं. कल वह सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी और गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केरल के कन्नूर में हादसा, दुकान में लगी आग

केरल के कन्नूर थालीपरम्बा बस स्टैंड के पास केवी कॉम्प्लेक्स की दुकानों में आग लग गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने और बुझाने का काम कर रही हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'कूड़े की पहाड़ की जगह बनेंगे सुंदर बगीचे', दिल्ली में बोले गृह मंत्री अमित शाह

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " 'आप-दा' सरकार के शासनकाल में दिल्ली में कूड़े के पहाड़ 65 मीटर तक पहुंच गए थे। 1 जनवरी 2028 में आपको कूड़े का पहाड़ नहीं मिलेगा। वहां एक बहुत ही सुंदर बगीचे का निर्माण शुरू होगा..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: समाजवादी पार्टी ने 5 एमएलसी प्रत्याशी किए घोषित

समाजवादी पार्टी की तरफ से 5 MLC प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है. वाराणसी मिर्जापुर खंड से लाल बिहारी यादव सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी, गोरखपुर फैजाबाद खंड से कमलेश सपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी, इलाहाबाद झांसी खंड से डॉ मानसिंह सपा के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी, वाराणसी मिर्जापुर खंड से आशुतोष सिंह सपा के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी, लखनऊ खंड से कांति सिंह स्नातक एमएलसी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू-कश्मीर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बैठक

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी प्रयास को कुचलने के लिए पूरी स्वतंत्रता जारी रहेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के दृढ़ प्रयासों के कारण, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र के दुश्मनों द्वारा पोषित आतंकवादी नेटवर्क लगभग खत्म हो गया है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इन प्रयासों को जारी रखने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते रहेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दीपावली-छठ से पहले सीएम योगी की बड़ी बैठक, प्रदेश भर के अधिकारी रहेंगे मौजूद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले त्योहारों से पहले एक बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में प्रदेश के लगभग सभी उच्च अधिकारी मौजूद रहने वाले हैं. प्रशासन, उर्जा समेत कई विभागों के अधिकारी इस बैठक में ऑनलाइन जुड़ेंगे. माना जा रहा है कि त्योहार से पहले कानून व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की सुरक्षा की जाएगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'दलित अधिकारियों को नहीं बर्दाश्त कर पा रही बीजेपी', AAP नेता का बड़ा आरोप

वरिष्ठ आईपीएस वाई. पूरन कुमार सुसाइड मामले पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा है कि बीजेपी के शासन में दलित IPS अधिकारी प्रताड़ित हैं तो गरीब दलित का क्या होगा. इस पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए. दलित अधिकारियों को ऊंचा उठता देख बीजेपी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. हरियाणा सरकार ने आंखें मूंद लीं, सीनियर अधिकारी को अकेला छोड़ दिया. चीफ जस्टिस गवई का अपमान और IPS अधिकारी की प्रताड़ना दोनों के पीछे बीजेपी का इको सिस्टम है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update:'परमाणु उर्जा क्षेत्र प्राइवेट सेक्टर के लिए खुले, जुड़ने के लिए आमंत्रण', India-UK CEO फोरम में बोले PM मोदी

भारत-यूके सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल रहे हैं और इससे भारत-यूके सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के अवसर पैदा हुए हैं. मैं आपको इस विकास यात्रा में भारत के साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूं"

उन्होंने कहा कि "बुनियादी ढांचे का विकास हमारी प्राथमिकता है. हम अगली पीढ़ी के भौतिक बुनियादी ढाँचे में निवेश कर रहे हैं. हम 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं... आइए भारत और यूके मिलकर वैश्विक मानक स्थापित करें"

watch | Mumbai: At the India-UK CEO Forum, PM Narendra Modi says, "I am pleased to announce that we are opening up the nuclear power sector to the private sector, and all this has created opportunities to take India-UK cooperation to new heights. I invite you to join India on… pic.twitter.com/g3PZ9Ug1AX
— ANI (@ANI) October 9, 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां हम सहयोग ना कर सकें', भारत-यूके सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

watch | मुंबई: भारत-यूके सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आप सभी ने फिनटेक क्षेत्र में भारत की क्षमता देखी है. आज, दुनिया के लगभग 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहे हैं. वित्तीय सेवाओं में यूके का अनुभव और भारत का DPI मिलकर पूरी मानवता को इसका लाभ दे सकते हैं. हमारे संबंधों को नई उंचाइयों पर ले जाने के लिए, प्रधानमंत्री स्टारमर और मैंने विजन 2035 की घोषणा की है. यह हमारी साझा महत्वाकांक्षाओं का खाका है. भारत और यूके जैसे खुले लोकतांत्रिक समाज में, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें हम सहयोग का विस्तार न कर सकें.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा में डिफेंडर ने चार कार समेत एक बाइक को मारी टक्कर

नोएडा के सडकों पर ढाई करोड की कार की तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफतार रेंज रोवर डिफेंडर कार ने 4 कार समेत 1 बाइक को टक्कर मार दी। गनीमत इस एक्सीडेंट में किसी को कोई गंभीर चोट नही आई है। नोएडा के थाना सेक्टर-135 क्षेत्र स्थित सेक्टर 129 गुलशन मॉल के पास एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में 1 प्राइवेट जेट क्रैश

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक निजी विमान रनवे से उड़ान भरते समय नियंत्रण खो बैठा और पास की झाड़ियों में गिर गया। दोनों पायलट और यात्री सुरक्षित हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: WHO ने कफ सिरप मामले में की एंट्री

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में कफ सिरप के कारण हुई मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। डब्ल्यूएचओ इन घटनाओं की गंभीरता को समझता है और इन दुखद घटनाओं की जांच और प्रतिक्रिया में राष्ट्रीय अधिकारियों को सहयोग देने के लिए तैयार है। सीडीएससीओ ने पुष्टि की है कि इनमें से कोई भी उत्पाद अन्य देशों को निर्यात नहीं किया जाता है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कांग्रेस के बड़े नेता आज लालू-तेजस्वी से मिलेंगे

महागठबंधन में उम्मीदवारों पर फंसे पेच। तीन-तीन उपमुख्यमंत्री को लेकर आज लालू से कांग्रेस नेता मिलेंगे। अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, कृष्ण अल्लावार, राजेश राम और शकील अहमद खान लालू यादव से मुलाकात करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में पीएम मोदी ने किया संबोधन

मुंबई में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारर के साथ एक संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्टारर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस साल जुलाई में, मेरी ब्रिटेन यात्रा के दौरान, हमने ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अब पश्चिम बंगाल राज्य में होगा SIR

पश्चिम बंगाल राज्य में एसआईआर होगा। उस एसआईआर की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती समेत चार प्रतिनिधियों की एक टीम राज्य में आई है। उत्तर बंगाल को छोड़कर राज्य के सभी ज़िलों में बीडीओ सम्मेलन शुरू हो गए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंदौर में हुआ मेट्रो का ट्रायल

इंदौर में 9 अक्टूबर को गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का ट्रायल लिया जा रहा है। साढ़े 17 किलोमीटर के इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो का ट्रायल आज हो रहा है, उसमें 16 स्टेशन आते हैं। वर्ष अंत या नए साल की शुरुआत में इस हिस्से पर व्यावसायिक संचालन शुरू किया जा सकता है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार चुनाव से पहले नीतीश के घर बैठक शुरू, पहुंचे ये दिग्गज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव और एनडीए में सीट फार्मूले विवाद और उम्मीदवारों को लेकर आज बड़ी बैठक बुला ली है। बैठक में इन्हीं तीनों फार्मूले पर बातचीत शुरू हो गई है बैठक में विजय चौधरी ललन सिंह संजय झा के अलावा पार्टी के कई बड़े लोग शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक की आवश्यकता कर रहे हैं एक-एक फीडबैक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़े नेताओं से ले रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीजेपी सांसद-विधायक पर हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और भाजपा विधायक शंकर घोष पर हमला मामले में उत्तर बंगाल में हुए हमले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने के आरोप में जलपाईगुड़ी पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सुबह करीब 3 बजे नागराकाटा इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान शाहनूर आलम और तोफैल हुसैन के रूप में हुई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जिला कोर्ट में चलेगा चैतन्यानंद केस

बाबा चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई से कोर्ट ने खुद को अलग कर लिया। मामले को आज दोपहर 12 बजे पटियाला हाउस कोर्ट के जिला न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है। सरस्वती ने कथित छेड़छाड़ के मामले में जमानत याचिका दायर की है। पुलिस पूछताछ के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में पकड़े गए 28 अवैध बांग्लदेशी

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के बांग्लादेशी प्रकोष्ठ ने 28 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। पूछताछ में पता चला कि ये लोग कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ पश्चिम बंगाल की खुलना सीमा से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। सभी 28 लोगों को अब एक अस्थायी हिरासत केंद्र में रखा गया है, जहां उनके निर्वासन के लिए आगे की कानूनी औपचारिकताएं सक्रिय रूप से चल रही हैं। अब तक, कुल 235 अवैध बांग्लादेशियों को निर्वासित किया जा चुका है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बरेली में एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर

बरेली पुलिस ने हिंसा के बाद बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने नैनीताल रोड पर बिलवा पुल के पास कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी का एनकाउंटर किया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामिया डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार उर्फ सोल्जर ढेर हो गया। इफ्तेखार थाना बिथरी चैनपुर से डकैती में वांछित था। आरोपी पर 7 जिलों में 19 मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं। साल 2012 में बाराबंकी से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्रेमानंद महाराज की पद यात्रा स्थगित

श्री हित राधा केलि कुंज परिकर ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सभी को अवगत कराया जाता है कि पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानन्द गोविंद शरण महाराज का स्वास्थ्य ठीक है। गुरुदेव पूर्ववत अपनी दैनिक दिनचर्या में ही स्थित हैं। केवल प्रातः कालीन पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है। साथ ही आश्रम ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की झूठी या निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में बड़ी संख्या जुटे बसपा कार्यकर्ता

यूपी के लखनऊ में पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर हजारों बसपा कार्यकर्ता कांशीराम स्मारक पर एकत्रित हुए। बताया जा रहा है कि पार्टी प्रमुख मायावती आज सुबह सभा को संबोधित करेंगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पुणे में एनएसए के तहत तलाशी शुरू

महाराष्ट्र के पुणे पुलिस समेत कई प्रवर्तन एजेंसियां, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल संदिग्धों का पता लगाने के लिए पुणे के कोंढवा इलाके में तलाशी ले रही हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भूटान में आया 3.1 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि गुरुवार सुबह भूटान में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप 5 किमी की उथली गहराई पर आया, जिससे इसके बाद झटके आने की आशंका बनी रही।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ब्रिटिश पीएम आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर मुंबई में दिवाली समारोह में शामिल हुए। स्टार्मर 125 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ मुंबई पहुंचे हैं और उनकी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई के राजभवन द्विपक्षीय बातचीत होगी। स्टार्मर का यह भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला आधिकारिक दौरा है, और इसके दौरान Starmer का जोर भारत-ब्रिटेन के व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग पर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ