Aaj Ki Taaza Khabar : गोवा क्लब आग : चार लोग गिरफ्तार, मालिकों पर FIR दर्ज

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों लंदन जाएंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। गोवा में आग की घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक जताया है। पीएमओ ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

Taaza Khabar

Taaza Khabar

Breaking News: आज 7 दिसंबर है। राजस्थान के जयपुर में भव्य सम्मान दौड़ का आयोजन होने जा रहा है। इसका शुभारंभ ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से होगा। सीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह सम्मान दौड़ हमारे उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उधर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों लंदन जाएंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। गोवा में आग की घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक जताया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही पीएमओ ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….

विज्ञापन

LIVE UPDATES

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर मुनवराबाद इलाके दुकानों में लगी आग

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर के मुनवराबाद इलाके में दुकानों और फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.

गोवा क्लब आग : चार लोग गिरफ्तार, मालिकों पर FIR दर्ज

गोवा क्लब आग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीएम ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसी भी अवैध नाइट क्लब को नहीं चलने देगी. क्लब के मालिक सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें चीफ जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, बार मैनेजर और गैट मैनेजर शामिल हैं.

गोवा क्लब आग : कहां के कितने लोगों की मौत

गोवा के क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई है. अब मृतकों का आंकड़ा सामने आया है कि कितने कहां के रहने वाले थे लोग थे. मरने वालों में उत्तराखंड के 5, दिल्ली के 4, नेपाल के 4, झारखंड के 3, महाराष्ट्र, यूपी और असम के 2-2, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के 1-1 लोग शामिल थे.

गोवा के क्लब में इलेक्ट्रिक फायर क्रैकर्स की वजह से लगी आग

गोवा के मुख्यमंत्री ने बताया कि क्लब में आग सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से नहीं, इलेक्ट्रिक फायर क्रैकर्स की वजह से लगी. मामले की जांच की रिपोर्ट एक हफ्ते में आएगी. इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया गया है. वहीं, घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जायेगी.

NDA के सभी सांसदों के लिए डिनर होस्ट करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को एनडीए के सभी सांसदों के लिए डिनर होस्ट करेंगे. वहीं, भाजपा की संसदीय दल की इस मंगलवार को सुबह 9.30 बजे संसद भवन परिसर में बैठक होगी.

IndiGo ने अब तक दिया ₹610 करोड़ का रिफंड

नागरिक उड्यन मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो ने अब तक प्रभावित यात्रियों को कुल ₹610 करोड़ का रिफंड दिया है. साथ ही बताया कि पूरे भारत में 3,000 यात्रियों का सामान उनके घर पहुंचाया है.

श्रीलंका में चक्रवात 'दितवाह' का कहर, मरने वालों की संख्या हुई 627

श्रीलंका में चक्रवात 'दितवाह' की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 627 हो गई है, जबकि अभी भी सैकड़ों लोग लापता हैं. चक्रवात 'दितवाह' के कारण लगातार बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ है. इससे नदियों का जलस्तर ऐतिहासिक रूप से बढ़ गया है. पूरे शहर जलमग्न हो गए हैं. इस चक्रवात की चपेट में 25 जिले आए थे. इससे 6,11,530 परिवार प्रभावित हुए हैं.

अफगानिस्तान : कंधार में सीमा पर भीषण झड़प, 4 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पाकिस्तान सीमा पर लगातार दूसरी रात भीषण झड़प हुईं. इनमें चार निर्दोष नागरिकों मौत हो गई और कई घायल हो गए. तालिबान ने पाकिस्तानी सेना पर बिना उकसावे के हमला करने का आरोप लगाया. झड़पों में महिलाएं व बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. पिछले दो दिनों की झड़प के बाद स्पिन बोल्डक अस्पताल में 80 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है. पाकिस्तानी हमलों की वजह से सीमावर्ती इलाकों में विस्थापन बढ़ गया है.

मैनेजर गिरफ्तार, मालिक फरार

गोवा सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने मामले की जांच शुरू कर दी. मालिक समेत अन्य 2 मैनेजर पर मामला दर्ज किया गया है. इनमें से एक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मालिक अभी फरार बताया जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर पहुंचे क्रिकेटर विराट कोहली

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में दर्शन किए और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात दौरे पर गए गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय गुजरात दौरे पर हैं। अहमदाबाद के साउथ भोपाल स्थित इलेक्ट्रोथर्म गार्डन में पीपीपी मॉडल पर विकसित ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला

बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया गया। हालांकि सतर्क रहते हुए पाकिस्तानी सेना ने हमला नाकाम कर दिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, टुकड़ों में बंटा शव

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सलारपुर अंडरपास के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्र की मौत हो गई। हादसा इतनी भीषण था कि छात्र के सिर के टुकड़े सड़क पर फैल गए। यहां तक कि हेलमेट तक सड़क से चिपक गया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोवा में मेडिकल कॉलेज पहुंचे राज्यपाल

उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक रेस्तरां में आग, 25 लोगों की मौत हुई है। गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां मृतकों के शव रखे गए हैं और घायलों को भर्ती कराया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बेंगलुरू में निकली विंटेज कार रैली

बेंगलुरू में कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर ने विधान सौध में आयोजित विंटेज कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोवा हादसे के लिए जारी हुए इमरजेंसी नंबर

उत्तरी गोवा के अरपोरा में एक रेस्तरां में आग लगने से 25 लोगों की मौत | उत्तरी गोवा के कलेक्टर कार्यालय ने प्रभावी निगरानी, ​​घटना प्रतिक्रिया और सार्वजनिक शिकायत निवारण सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सनातन संस्कृति संसद ने लोक्खो कंठे गीता का किया पाठ

पश्चिम बंगाल में सनातन संस्कृति संसद ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लोक्खो कंठे गीता पाठ का आयोजन किया है, जहां 5 लाख लोग पवित्र भागवत गीता का पाठ करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ में जशपुर में ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मप्र के जबलपुर में मालगाड़ी से टकराए 5 लोग

मप्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मदन महल स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में 5 लोग आ गए। इसमें महिला और बच्चे की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सीएम धामी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सुबह सरयू नदी के तट पर पहुंचे और वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया भी ली।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के रायबरेली में पलटी बस

रायबरेली में एक दर्दनाक हादसा हुआ जब लखनऊ से झारखंड और छत्तीसगढ़ जा रही एक तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उज्जैन पहुंचे बिहार में मंत्री

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और जदयू नेता छोटू सिंह महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जयपुर में आज होगी सम्मान दौड़

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में 7 दिसंबर को एक भव्य सम्मान दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से होगा। यह सम्मान दौड़ हमारे उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ