Aaj Ki Taaza Khabar : विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से की मुलाकात

Breaking News Updates: मुंबई के कुर्ला इलाके में कई दुकानों में आग लग गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अभी भी यूक्रेन और रूस युद्ध रोकने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। इससे ट्रंप ने एक बार पुतिन को धमकी दी है।

Breaking News LIVE Updates

Credit- News24GFX

Breaking News: आज 13 अक्टूबर है। देशभर में त्योहारों की तैयारियां चल रही हैं। लोगों खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति गाजा पीस प्लान के लिए इजराइल और मिस्र गए हैं। मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में भीषण लग गई।यहां कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन

ट्रंप ने एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति पुतिन को धमकी दी है। उन्होंने यूक्रेन के साथ युद्ध नहीं रोकने पर धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें भेजेगा।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव के साथ….

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: डोनाल्ड ट्रंप से मिले विदेश राज्य मंत्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे नई दिल्ली

मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने उनका स्वागत किया. हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और औपचारिक स्वागत दिया गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने की ट्रंप और नेतन्याहू की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "हम दो साल से ज़्यादा समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। उनकी आज़ादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि है। हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ममता बनर्जी सरकार पर भड़के बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला

दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला का कहना है कि बंगाल में कोई मां, ज़मीन, व्यक्ति, महिला या सांसद सुरक्षित नहीं है. सिर्फ अपराधी, बलात्कारी और जिहादी ही सुरक्षित हैं. आज जिस तरह से टीएमसी सरकार महिलाओं को नहीं, बल्कि बलात्कारियों को बचा रही है, उसका एक और शर्मनाक चेहरा सामने आया है. दुर्गापुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस पर अफसोस जाहिर करने की बजाय ममता बनर्जी कहती हैं, 'लड़की देर रात बाहर क्यों गई थी?'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'अफगानिस्तान में ISIS की कोई मौजूदगी नहीं, करें निवेश', अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने भारतीय निवेशकों से कहा है कि अफगानिस्तान में ISIS की कोई मौजूदगी नहीं है. FICCI द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय निवेशकों को संबोधित करते हुए मुत्ताकी ने कहा, अफगानिस्तान आएं और निवेश करें. उन्होंने ताज़ा फलों, खनन और कार्गो व्यापार को बढ़ाने की बात कही और चाबहार पोर्ट परियोजना का समर्थन किया. साथ ही उन्होंने आशा जताई कि अमेरिका जल्द ही प्रतिबंधों को हटा देगा, जिससे व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात के अंकलेश्वर में लगी भयंकर आग, इलाके में मची अफरा तफरी

गुजरात के अंकलेश्वर शहर के अंसार मार्केट इलाके में एक बार फिर भीषण आग लग गई है. एचके ट्रेडिंग नामक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भीषण थी कि पास के एक अन्य गोदाम तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए. अंसार मार्केट इलाके में अक्सर आग लगने की घटनाएं देखने को मिलती हैं. गनीमत रही कि आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजस्थान के अस्पताल में लगी आग

राजस्थान के जेएलएन अस्पताल के पुराने ओपीडी पोर्च में सोमवार दोपहर बिजली के पैनल में आग लग गई, कथित तौर पर पैनल रूम में एक कबूतर के घुसने के कारण आग लग गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इजराइली संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भव्य स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का इजराइली संसद के सदस्यों ने तालियों से स्वागत किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नेता संजय राऊत की तबियत खराब

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राऊत की तबियत खराब हो गई है। राऊत को भांडुप के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भुज में दिल दहला देने वाली वारदात

कच्छ जिले के समात्रा गांव में रहने वाले धनजीभाई उर्फ खिमजीभाई विश्रामभाई केराई (60) की मौत उनकी दूसरी पत्नी कैलास चौहान (45) के हाथों हो गई। बताया जा रहा है कि कैलास ने कुछ समय पहले भुज में घर खरीदा था और उसका भुगतान करने के लिए वह अक्सर पति से पैसे मांगती थी। शनिवार शाम जब धनजीभाई ने रुपये देने से मना किया, तो गुस्साई पत्नी बरामदे के पास खींच ले गई और उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन गंभीर रूप से झुलसे पति ने बाद में जी के जनरल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राहुल गांधी को बड़ा झटका, SC ने याचिका की खारिज

राहुल गांधी द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची मे हुई हेरफेर के आरोपों की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से चुनाव आयोग जाने को कहा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पूर्व IAS कांग्रेस में शामिल

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को फायदा हुआ है। कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्व IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथन कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में बड़ा हादसा, 3 की मौत

यूपी के बांदा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। बांदा के कमासिन में निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की सामने से आए बालू लदे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी रामप्रताप यादव (55) अपने भतीजे रामजस यादव (21) व सुरेश यादव (22) के साथ एक ही बाइक से अपने गांव से रविवार की देर शाम साढ़े सात बजे कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी शिवसेवक यादव के यहां निमंत्रण में जा रहे थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हैदराबाद में किशोर से रेप

तेलंगाना के हैदराबाद में एक 10 वर्षीय लड़के का किशोर गृह के पर्यवेक्षक (27) द्वारा कई दिनों तक यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़ित लड़का दशहरा की छुट्टियों में घर गया था और बाद में किशोर गृह लौटने से डर रहा था। पीड़ित ने फिर अपनी मां को मामले के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि हमारे पास शिकायत दर्ज कराई। हमने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी हमारी हिरासत में है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केरल में बड़ा हादसा, कई की मौत

केरल के कोल्लम में एक बड़ा हादसा हो गया है। एक महिला को बचाने के चक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। एक कुएं में कूदी एक महिला को बचाने की कोशिश में एक अग्निशमन एवं बचाव अधिकारी समेत 3 लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान कोट्टाराक्कारा अग्निशमन एवं बचाव इकाई की अग्निशमन कर्मी और अत्तिंगल निवासी सोनी एस कुमार (36), स्थानीय निवासी अर्चना (33), जो कथित तौर पर कुएं में कूद गई थी, और उसकी दोस्त शिवकृष्णन (22), जो बचाव के प्रयास के दौरान कुएं में गिर गई थी, के रूप में हुई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कफ सिरप मामले में ईडी की छापेमारी शुरू

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत श्रीसन फार्मा से जुड़े चेन्नई स्थित सात परिसरों की तलाशी ले रहा है, जिससे कई बच्चों की मौत हो गई थी। इन परिसरों में तमिलनाडु औषधि नियंत्रण कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का अजनाला दौरा आज

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि का वितरण आज से शुरू होगा। मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने दिवाली से पहले प्रभावित परिवारों को राहत राशि देने की घोषणा की।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार चुनाव से पहले लालू यादव को बड़ा झटका!

बिहार चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लग सकता है। लैंड फॉर जॉब केस में आज दिल्ली कोर्ट बड़ी सुनवाई होगी। इसमें लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी आरोपी हैं। बिहार चुनाव से पहले मामले में अहम फैसला आ सकता है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कलबुर्गी बंद का आह्वान

कर्नाटक में बाढ़ और अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर जिले के लिए विशेष पैकेज और अन्य मांगों को लेकर कल्याण कर्नाटक होराता समिति द्वारा आज कलबुर्गी बंद का आह्वान किया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज दोपहर Ezypt में होगा शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मलेन

आज दोपहर Ezypt में शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मलेन होगा। तब तक Gaza में बंधकों और कैदियों की अदला बदली हो चुकी होगी। सम्मेलन की सह-अध्यक्षता मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल-सीसी और अमेरिका के राष्ट्रपति Trump करेंगे। Trump Israel के लिए अमेरिका से प्रस्थान कर चुके हैं जहां से वे सम्मलेन के लिए Ezypt आएंगे। इसमें 20 से अधिक देशों के शीर्ष नेताओं को भाग लेने के लिए बुलाया गया है। भारत की तरफ से इस सम्मलेन में विदेश राज्य मंत्री Kirtivardhan Singh शामिल होंगे। वे Ezypt पहुंच चुके हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू-कश्मीर में हुई एमटीबी रेस

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में जबरवन लीजेंड्स सीरीज 2025, डाउनहिल माउंटेन बाइकिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। यह चैंपियनशिप भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) के तत्वावधान में गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित की गई है और इसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने गुलमर्ग के कोंगदूरी फेज-I में किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ