Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: LIVE: लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने दिया कारगिल युद्ध से जुड़ा बयान

होंग कॉन्ग में सबसे भीषण अग्निकांड की आग भले बुझ गई है लेकिन अभी तक मौतों का आंकड़ा नहीं थमा है। सैकड़ों लोग घायल हुए थे। अब तक 156 लोगों की मौत हो चुकी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन दौरे पर झारखंड जाएंगे।

Breaking News (1)

Credit- News 24 GFX

Breaking News: आज 5 दिसंबर है। सपा नेता आजम खान मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पासपोर्ट मामले में आज रामपुर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। वहीं, होंग कॉन्ग अग्निकांड में अब तक 156 लोगों की मौत हो चुकी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन दौरे पर झारखंड जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में आज आसाराम की जमानत के खिलाफ पीड़िता की अर्जी पर सुनवाई होगी। देशभर में IndiGo की 550 उड़ानें रद्द हुई हैं। इस मामले में एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी है।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पढ़ने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लोकसभा में निर्मला सीतारमण का कारगिल युद्ध से जुड़ा बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लोकसभा में हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 2025 पर हुई चर्चा पर जवाब के दौरान निर्मला सीतारमण का कारगिल युद्ध से जुड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कारगिल संघर्ष के दौरान तैयारियों की कमी की वजह से नुकसान उठाना पड़ा. सेना के जनरलों ने कहा है कि 1990 के शुरुआती दशक में बजटीय प्रतिबंधों के कारण सेना के पास अधिकृत हथियारों, गोला-बारूद और उपकरणों का सिर्फ 70-80% ही मौजूद था…हम नहीं चाहते कि भारत में वह स्थिति फिर कभी आए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 6 दिसंबर को पदभार संभालने के बाद गुजरात दौरे पर जाएंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 6 दिसंबर को पदभार संभालने के बाद अपने पहले गुजरात दौरे पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति, एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: देहरादून में ट्रक ने कई गाड़ियों को रौंदा

देहरादून के मोहब्बेवाला इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मोहंड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक नाले में जा धंसा। इस दौरान यहां कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में ट्रक से टकराई बारातियों से भरी बस

यूपी के कुशीनगर में बरातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बोलेरो का बाएं हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भीषण हादसे में चालक सहित बोलेरो में सवार सभी 10 बराती गंभीर घायल हो गए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में बस में लगी आग

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में चलती प्राइवेट बस में अचानक आग लगी आग, बीती रात की घटना, बस में 27 यात्री सवार थे सभी सुरक्षित, बस जल कर राख हो गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल दौरे रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे। नदिया ज़िले में बड़ी जनसभा और विशाल रैली को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से बैठक, विधानसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा। भाजपा पश्चिम बंगाल में 4–6 “परिवर्तन यात्राएँ” निकालने की योजना बना रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजस्थान हाईकोर्ट में बम की धमकी

राजस्थान में एक बार फिर बम की धमकी मिली है। आज हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल के जरिए भेजा गया धमकी भरा संदेश आया। बम की धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है। सभी वकीलों - वादकारियों व कर्मचारियों को हाई कोर्ट कैंपस से बाहर सड़क पर भेजा जा रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र्र में बस ट्रक में भिडंत, 2 की मौत

महाराष्ट्र में चंद्रपुर-यवतमाल ST बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ट्रक के ST बस से टकराने से हुए हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यवतमाल के मारेगांव तालुका में जलका फाटा के पास चंद्रपुर-यवतमाल बस दुर्घटना हुई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 5 की मौत

लोहाघाट पिथौरागढ़ मार्ग में बाराकोट के बागधारा के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। हादसा बारात वापसी के वक्त रात करीब 2:30 बजे हुआ। बारात सेराघाट से पाटी ब्लॉक के बालातड़ी गांव गई थी। पुलिस,दमकल और एसडीआरएफ टीम ने किया रेस्क्यू।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जापान दौरे पर सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान के जापान दौरे का चौथा दिन है। पंजाब में निवेश को लेकर जापान के उद्योगपतियों में भारी उत्साह दिख रहा है। आज भी विभिन्न उद्योगपतियों से बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा ओसाका में Air Water Inc के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उसके तुरंत बाद सीएम मान व्यापार संबंधित बैठकों में शिरकत करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात में भी एयरपोर्ट पर यात्रियों को असुविधा

देश भर में बड़ी संख्या में यात्रियों को असुविधा हो रही है, क्योंकि इंडिगो की कई उड़ानें देरी और रद्द होने का सामना कर रही हैं। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी लोग परेशान हो रहे हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इंडिगो एयरलाइंस के परिचालन में व्यवधान के कारण देश भर के यात्रियों को हो रही गंभीर असुविधा पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पाक में इमरान खान से मिलना बैन

पाकिस्तान सरकार ने अब आधिकारिक तौर पर इमरान खान से सभी मुलाकातों पर पूर्ण रोक लगा दी है। इमरान खान के परिवार के सदस्यों को भी जिनमें उनकी बहनें भी शामिल हैं, उनसे मिलने से रोक दिया गया है। इस बात की घोषणा पाकिस्तान के Ataullah Tarar ने करते हुए कहा कि *मुलाक़ातों को सियासत का ज़रिया बनाया जा रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आजम खान पर आज आएगा फैसला

आज रामपुर कोर्ट में सपा नेता आजम खान मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पासपोर्ट मामले में आज रामपुर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। आजम खान हाल ही में कई मामले में जेल से रिहा हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ