Breaking News: आज 11 नवंबर है। दिल्ली में बीती शाम हुए ब्लास्ट के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है। वहीं पीएम मोदी आज से भूटान यात्रा पर है। प्रधानमंत्री 11-12 नवंबर 2025 तक भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी भूटान की शाही सरकार द्वारा आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भी भाग लेंगे। पाकिस्तान में संसद के उच्च सदन से 27वां संविधान संशोधन पास हो गया है। बताया जा रहा है कि इससे आसिम मुनीर की शक्तियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गणेश गोदियाल को चुना गया उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष

गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ग्रेटर नोएडा में फंसे सभी मजदूरों को बचाया गया, दो सुरक्षित, 5 घायल

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: बीटा 2 थाना क्षेत्र के गामा 1 सेक्टर में एक अस्पताल निर्माण स्थल पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक हादसा हुआ। सात मजदूर फँस गए थे; सभी को बचा लिया गया, दो सुरक्षित और पाँच घायल हैं। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँचकर घटना की जाँच कर रही हैं। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुर्शिदाबाद में बरामद किए गए 80 बम

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले के डोमकल, गुढ़िया और सालार इलाकों से 80 बम बरामद किए गए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा में बड़ा हादसा, मिट्टी के नीचे दबे 7 मजदूर

ग्रेटर नोएडा के गामा 1 में बने फ्लैक्स हॉस्पिटल में बेसमेंट खोदने के दौरान हुआ बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि मिटटी खिसकने से कई मजदूर दब गए हैं. जानकारी के अनुसार कुल 7 मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने का काम जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की उपस्थिति में पीएम मोदी और भूटान के राजा ने जलविद्युत परियोजना का किया उद्घाटन

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की उपस्थिति में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संयुक्त रूप से 1020 मेगावाट की पुनात्सांगचू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया. यह जलविद्युत परियोजना भूटान की बिजली उत्पादन क्षमता को 40% तक बढ़ाएगी, दोनों देशों को बिजली की आपूर्ति करेगी. परियोजना के पूरा होने के साथ, गतिशील और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-भूटान ऊर्जा साझेदारी में एक और मील का पत्थर हासिल हो गया है .

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीजापुर में कई नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 6 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं. बीजापुर पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चल रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 12 नवंबर को जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने कनाडा जाएंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के निमंत्रण पर, आउटरीच पार्टनर्स के साथ जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए 12 नवंबर 2025 को ओंटारियो, कनाडा का दौरा करेंगे। विदेश मंत्री द्वारा जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान द्विपक्षीय बैठकें भी करने की उम्मीद है: विदेश मंत्रालय

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भूटान के राजा ड्रुक ग्यालपो की मौजूदगी में पीएम मोदी ने किया पुना 2 परियोजना का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान के राजा ड्रुक ग्यालपो ने पवित्र बुद्ध अवशेषों की उपस्थिति में पुना 2 परियोजना का उद्घाटन किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आजम खान MP-MLA कोर्ट में हुए थे पेश, मिली राहत

रामपुर में सिविल लाइंस कोतवाली में आजम खान पर दर्ज भड़काऊ भाषण के केस में आज अदालत का फैसला आया है. सपा नेता आजम खान वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी थे. इस दौरान सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में उन्होंने 23 अप्रैल को चुनावी सभा की थी, जिसके अगले दिन यानी 24 अप्रैल 2019 को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं तत्कालीन एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी ने सिविल लाइंस कोतवाली में आजम खान के खिलाफ केस दर्ज कराया था.

राहत मिलने के बाद आम खान ने कहा कि हमारा जीवन बेदाग है, ये है हमारे जीवन का सच, हम तमंचे बेचने वाले नहीं हैं. हमने गरीबो को घर दिए और जेल की सजा काटी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी जेल से रिहा

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी लगभग तीन साल और तीन महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: डॉ. मुज़म्मिल के साथ काम करने वाले छात्रों, प्रिंसिपल और फैकल्टी से पुलिस ने की पूछताछ

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामला सामने आया है. फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. मुज़म्मिल के साथ काम करने वाले छात्रों, प्रिंसिपल और फैकल्टी सदस्यों से पूछताछ की. 52 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ की गई. फरीदाबाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे आतंकी मॉड्यूल के बारे में पूछताछ कर रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में फिर पहुंची पुलिस, कई लोग हिरासत में

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में लिया है और पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ लेकर गई है. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, ये अस्पताल के लैब में काम करने वाले कर्मचारी हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुरू किया 'विजन इंडिया' और 'न्यू इंडिया' कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम एक कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं, और पहला कार्यक्रम बेंगलुरु में होगा. हम विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे और 'विजन इंडिया' और 'न्यू इंडिया' कार्यक्रमों पर काम करेंगे. 'विजन इंडिया' का उद्देश्य 'न्यू इंडिया' को आगे बढ़ाना और नए विचार व नए रास्ते बनाना है. युवा भारत प्रगतिशील है. हमारी लड़ाई उन लोगों से है जो पुरातनपंथी हैं. हमारा भारत और हमारी सोच विभाजनकारी नहीं है, और विभाजनकारी सोच रखने वालों से लड़ने के लिए हमें विज़न और लक्ष्य को पूरा करने वाला नया भारत चाहिए. इसलिए हम 'न्यू इंडिया', 'न्यू विज़न' के आधार पर काम करने जा रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बंगलौर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया हाइड्रोपोनिक गांजा

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेंगलुरु सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे एक यात्री को रोका। उसके पास से 6.77 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 2.37 करोड़ रुपये है। यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली ब्लास्ट के बाद गुजरात में बढ़ी सुरक्षा

दिल्ली की घटना के बाद गुजरात के सभी बड़े शहरों में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने कड़ी जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रियों के सामान और वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। तस्वीर जामनगर की है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली ब्लास्ट में सीजीआई ने जताया दुख

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और विधिक बिरादरी की ओर से शोक व्यक्त किया और सोमवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट पर गहरी चिंता व्यक्त की। मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा, "सोमवार शाम को दिल्ली में हुए कार विस्फोट में हुई दुखद मृत्यु से हम सभी अत्यंत दुखी हैं। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "हम उन सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस विनाशकारी त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं जो शोक संतप्त हैं और साथ ही उन लोगों के साथ भी हैं जो घायल हुए हैं या अन्यथा प्रभावित हुए हैं। हमें उम्मीद है कि राष्ट्र की सामूहिक करुणा और एकजुटता इस दुख की घड़ी में कुछ सांत्वना प्रदान करेगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तरनतारन विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,92,838 मतदाता हैं, जिनमें 1,00,933 पुरुष, 91,897 महिलाएं और आठ तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भूटाना रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की राजधानी थिम्पू के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री 11-12 नवंबर 2025 तक भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी भूटान की शाही सरकार द्वारा आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भी भाग लेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ