Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली ब्लास्ट जांच के दायरे में आया एक और डॉक्टर, 22 लोगों से हो चुकी है पूछताछ

आज सबकी निगाहें बिहार पर टिकीं हैं। बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसके अलावा दिल्ली ब्लास्ट केस में एनआईए ने जांच तेज कर दी है।

Breaking News (6)

आज की ताजा खबर

यूपी के लखनऊ में आग लगने से 6 दुकानें जलकर खाक हो गईं। लखनऊ के इटौंजा पुल के पास कबाड़ की दुकानों ने आग लगी। हालांकि कोई जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। पुदुचेरी में भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से कराईकल जिले के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा पटना में आज आरजेडी ने नवनिर्वाचित विधायकों की आज विधायकों की बैठक होगी। बांग्लादेश में हाई अलर्ट है क्योंकि शेख हसीना पर आज कोर्ट में फैसला आने वाला है।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

दिल्ली ब्लास्ट जांच के दायरे में आया एक और डॉक्टर

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की जांच में NIA ने विभिन्न राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी मुख्य केंद्र बनी हुई है जहां संदिग्ध प्रोफेसरों के लिंक से छात्रों की जांच शुरू की गई है. जानकारी के मुताबिक NIA 22 डॉक्टरों व छात्रों की भूमिकाओ को खंगाल रही. इसी कड़ी में

लुधियाना के एक डॉक्टर जान निसार आलम (अल-फलाह से MBBS) भी जांच के दायरे में आ चुका है.

जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को NIA ने उसके क्लिनिक व घर पर रेड की थी लेकिन उस वक़्त वे बंगाल में रिश्तेदार के पास गया हुआ था और वहां से ही उसे हिरासत में लिया गया था. जांच एजेंसी ने उससे लैपटॉप व मोबाइल को भी जब्त कर लिया था क्योंकि वह ब्लास्ट के दिन ही बंगाल गया था. बताया जा रहा रहा है कि आज जांच एजेंसी उससे दिल्ली में पूछताछ की जा सकती है. सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार वह 2020 में MBBS को पूरा कर इंटर्नशिप के बाद लुधियाना के शेरपुर इलाके में अपना क्लिनिक चला रहा था.

जम्मू-कश्मीर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ब्लॉक पंचारी के पंचायत दंडोता में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का लोगो है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गुब्बारा कहां से आया और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है.

खेत में हुई भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंस लैंडिंग

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि IAF ALH, एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण बरेली के पास सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग की गई. एयरक्रू द्वारा त्वरित और त्वरित आपातकालीन कार्रवाई के साथ हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से उतरा. जमीन पर किसी भी तरह के नुकसान या चोट की सूचना नहीं है, बचाव दल को भेजा गया है.

बांग्लादेश ने की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग

बांग्लादेश ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को प्रत्यर्पित करने का आग्रह किया है. दोनों को पिछले साल एक छात्र विद्रोह के खिलाफ कार्रवाई में उनकी भूमिका के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी. ढाका ने कहा कि प्रत्यर्पण संधि के तहत नई दिल्ली ऐसा करने के लिए बाध्य है. पिछले साल हिंसक छात्र विरोध प्रदर्शनों के बाद भागी हसीना तब से भारत में हैं: रॉयटर्स

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू-कश्मीर में भीषण आग, निर्माणाधीन क्वार पावर परियोजना में लगी आग

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में निर्माणाधीन 540 मेगावाट की क्वार पावर परियोजना में भीषण आग लग गई है। टीआरटी सुरंग में आग लग गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू कश्मीर में अलर्ट मोड पर पुलिस

दिल्ली में हुए आतंकी ब्लास्ट के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस अलर्ट मोड पर है। 3500 से ज्यादा नॉन काइनेटिक ऑपरेशन जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से जम्मू कश्मीर में चलाई जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस और रेलवे पुलिस की तरफ से जम्मू के रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हर एक यात्री की तलाशी की गई और लोगों से अपील की गई कि अगर आपको संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखता है तो तुरंत पुलिस को बताए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तेलंगाना में दलबदल मामले पर SC का फैसला

तेलंगाना में दलबदल का मामला पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को कड़ी चेतावनी, कहा अगले हफ्ते तक अयोग्यता के मामले में फैसला करें, नहीं तो अदालत की अवमानना के लिए कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आज कोर्ट ने BRS विधायक कौशिक रेड्डी की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें तेलंगाना विधानसभा के 10 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की गई है। ये विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ दलबदल रोधी कानून के तहत कार्यवाही की मांग की गई।

कोर्ट ने इससे पहले 31 जुलाई को विधानसभा स्पीकर को निर्देश दिया था कि अयोग्यता याचिकाओं पर तीन महीने के भीतर फैसला किया जाए। निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बावजूद कोई निर्णय न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराज़गी जताई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड के हल्द्वानी में दो पक्षों पथराव, बरेली रोड पर गोवंश का सिर

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बरेली रोड में गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। देखते ही देखते स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सड़क जाम कर दी। नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से सैंपल एकत्र कर जांच में जुटी है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: फरीदाबाद पहुंचे अमित शाह

फरीदाबाद में होने वाली उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में हरियाणा राजस्थान,दिल्ली पंजाब, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ दिल्ली और लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक फरीदाबाद के सूरजकुंड में हो रहे है। बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह कल रात ही यहां पहुंच गए ।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांग्लादेश में बढ़ी सैनिकों की तैनाती

बांग्लादेश के सर्वोच्च न्यायालय ने सेना मुख्यालय को एक पत्र भेजकर International Criminal Tribunal के चारों ओर सुरक्षा बढ़ाने के लिए सैनिकों की तैनाती का अनुरोध किया है। ये कदम पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके दो शीर्ष सहयोगियों पर मानवता के खिलाफ अपराध मामले में आने वाले फैसले से पहले उठाया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जयपुर में लगी भीषण आग

राजस्थान में जयपुर के कालाडेरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। भगवती पेपर मिल पूरी धूं-धूं कर जल गई। फैक्ट्री में कच्चा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना पर जयपुर से 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली पहुंची लालू की तीन बेटियां

लालू प्रसाद यादव की बेटियां रागिनी यादव, चंदा यादव और राज लक्ष्मी यादव अपने परिवारों के साथ कल देर रात आरजेडी नेता मीसा भारती के आवास पर पहुंचीं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दुबई एयर शो में भारत करेंगे प्रदर्शन

डीआरडीओ ने बताया कि उन्नत एयरोस्पेस तकनीकों से लेकर अगली पीढ़ी की रक्षा प्रणालियों तक नाम से डीआरडीओ 17-21 नवंबर 2025 के दौरान दुबई एयरशो में भारत की सामरिक क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: चीन में आया भूकंप

चीन के झिंजियांग में सोमवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के एक बयान में बताया कि एनसीएस के अनुसार भूकंप 10 किमी की उथली गहराई पर आया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के लखनऊ में लगी भीषण आग

यूपी के लखनऊ में आग लगने से 6 दुकानें जलकर खाक हो गईं। लखनऊ के इटौंजा पुल के पास कबाड़ की दुकानों ने आग लगी। हालांकि कोई जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ