Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में कैब चालक की हत्या, 2 गिरफ्तार
दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में कैब चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई अहि. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ढाई साल पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए दोनों आरोपियों ने कैब चालक को अकेला देखकर हमला किया था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक थाना किशनगढ़ में सुबह करीब 6 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि मछली पार्क, किशनगढ़ में एक शव पड़ा है और उस पर चाकू से कई वार किए गए हैं. कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां लगभग 23 वर्षीय एक पुरुष का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. कान, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों के पास चाकू से कई वार और चोट के निशान पाए गए.
कॉल करने वाले ने बताया कि पार्क में सुबह की सैर के दौरान उसने मृतक को खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान लगभग 23 वर्षीय नितेश खत्री निवासी किशनगढ़, नई दिल्ली के रूप में हुई. वह कैब ड्राइवर था.