Aaj Ki Taaza Khabar :'सुप्रीम कोर्ट में CJI के साथ व्यवहार से हर भारतीय आहत', बोले भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी
Written By Raghav Tiwari

aaj ki Taaza khabar
Written By Raghav Tiwari

aaj ki Taaza khabar
Breaking News: आज 6 अक्टूबर है। नेपाल में जेनजी आंदोलन के बाद प्राकृतिक आपदा आ रहा है। कुछ दिनों से नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। इससे कई जगह लैंडस्लाइड हो चुका है। इसके अलावा बाढ़ के हालात बने हुए हैं। नेपाल में अभी तक 52 लोगों की मौत बताई जा रही है।
कटक में हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई है। पीएम मोदी आज पटना मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। बिहार चुनाव से पहले बिहार के लिए यह बड़ी सौगात होगी।
आज की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहे लाइव अपडेट के साथ…
भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "आज सुप्रीम कोर्ट में जो घटना घटी, जिसमें CJI बीआर गवई के साथ जो व्यवहार हुआ - ऐसी घटनाएं भाजपा की नजर में अत्यंत निंदनीय हैं. यह न केवल निंदनीय है, बल्कि इससे प्रत्येक भारतीय आहत है क्योंकि इस प्रकार का व्यवहार भारत की सामाजिक परंपरा, संवैधानिक गरिमा और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है इसलिए, यह सभी को आहत करता है. संवैधानिक पद और मूल्यों की गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का अनिवार्य और अनिवार्य कर्तव्य है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त की है. उन्होंने यह भी प्रशंसा की है कि इस समय भी CJI गवई ने जिस धैर्य का परिचय दिया है, वह न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि उच्च संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी दृढ़, अडिग और अविचल प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है."
मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर हमले की कोशिश पर कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने कहा, "भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। मुख्य न्यायाधीश पर हमले का मतलब न्यायपालिका पर हमला है, जो लोग अब मुख्य न्यायाधीश पर हमला कर रहे हैं, उनका मतलब है कि इस देश की कानून-व्यवस्था ऐसी हालत में है कि कोई भी किसी के खिलाफ कुछ भी कर सकता है। यह पूरी तरह से निंदनीय है."
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र के परिवार से मुलाकात की और महान गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "भारत के शास्त्रीय की परंपरा को उन्होंने ऊंचाइयां दी। उसके प्रति हर भारतीय बड़ी कृतज्ञता पूर्वक उनका स्मरण करता है। उन्होंने काशी को अपने कर्म साधना की स्थली बनाया। काशी में रहकर उन्होंने भारत की शास्त्रीय संगीत की परंपरा को जिन ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान किया है उनकी सेवाओं के लिए ही भारत सरकार ने उन्हें पद्म सम्मान से सम्मानित करके उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। उनके दुखद निधन पर हमने संवेदना व्यक्त की।
watch वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "भारत के शास्त्रीय की परंपरा को उन्होंने ऊंचाइयां दी। उसके प्रति हर भारतीय बड़ी कृतज्ञता पूर्वक उनका स्मरण करता है...उन्होंने काशी को अपने कर्म साधना की स्थली बनाया। काशी में रहकर उन्होंने भारत की शास्त्रीय संगीत… https://t.co/y3QLahcLKI pic.twitter.com/Zb6L3RnPUX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
Fire in the ICU ward of Sawai Man Singh (SMS) Hospital | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma tweets, "...Instructions have been issued to provide financial assistance of Rs 10 lakh each to the families of all the deceased. The state government stands with the bereaved families." pic.twitter.com/s3bOQAKHSf
— ANI (@ANI) October 6, 2025
गाजीपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है. पुलिस ने डबल मर्डर केस के मुख्यारोपी मेराज पर रासुका लगाया है. गाजीपुर में 21 मार्च 2025 को खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में डबल मर्डर हुआ था. इस घटना में दो युवकों अनुराग सिंह और अमन चौहान की हत्या कर दी गयी थी. मामले में शामिल सभी 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
सोनिया गांधी की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में ही भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले की निंदा करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। यह न केवल उन पर, बल्कि हमारे संविधान पर भी हमला है। मुख्य न्यायाधीश गवई बहुत दयालु रहे हैं, लेकिन पूरे देश को गहरी पीड़ा और आक्रोश के साथ उनके साथ एकजुटता से खड़ा होना चाहिए।
Statement of CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi JiAaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में सीएम मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है. सीएम ने प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर को हटाया है. इसके अलावा डिप्टी ड्रग कंट्रोलर और ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड कर दिया है. CM ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस ने एंडरसन जिसके सर पर 10000 लोगों की हत्या का आरोप था. उसे भगाने का पाप किया. इस दौरान सीएम ने मृतक बच्चों के घर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात.
छिंदवाड़ा कफ सीरप कांड में परासिया में संचालित "अपना मेडिकल स्टोर्स" का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अपना मेडिकल स्टोर की संचालिका है ज्योति सोनी, जो आरोपी गिरफ्तार डॉ प्रवीण सोनी की पत्नी हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला छिंदवाड़ा ने जारी किया लाइसेंस कैंसिल करने का आदेश दिया है।
गुजरात के गीर सोमनाथ के वेरावल में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें दबकर 3 की मौत हो गई। वहीं 2 को बचाया गया। गीर सोमनाथ जिले के मुख्यालय वेरावल शहर के खारवावाड़ इलाके में पिछली आधी रात को एक 80 साल पुराना और जर्जर हालत में खड़ा 3 मंजिला रिहायशी मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। इस दुर्घटना में बाइक सवार दिनेश प्रेमजी झुंगी (34 वर्ष) और मकान में रहने वाली मां-बेटी, देवकीबेन शंकरभाई सुयानी और जशोदाबेन शंकरभाई सुयानी की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित सहारा सिटी को लखनऊ नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसकी लीज खत्म हो गई थी। सहारा सिटी सहारा समूह के संस्थापक दिवंगत सुब्रत रॉय की थी।
उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में सोमवार दोपहर को बर्फबारी शुरू हो गई है। वहां मौजूद पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद लेते दिखाई दिए।
watch | Uttarakhand's Kedarnath temple receives snowfall
— ANI (@ANI) October 6, 2025
Video source: Kedarnath temple committee pic.twitter.com/NgX1lw55f2
ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे से पहले बाढ़ पीड़ितों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और होमगार्ड की नौकरी देने की घोषणा की है।
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के धर्माङी इलाके के थूरु पंचायत घर में "Dil Dil Pakistan" वाले गुब्बारे मिले। स्थानीय लोगों ने धर्माङी के अरनास पुलिस स्टेशन में जानकारी दी कि पंचायत घर थूरु में "Dil Dil Pakistan" लिखे हुए गुब्बारे लगे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि गुब्बारे किसने और किस मकसद से लगाए.
लखनऊ में हुए रेनू यादव मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि बेटे निखिल ने मां रेनू की हत्या की थी। पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर लिया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग में फंसे पर्यटकों के लिए सलाह जारी की है। उन्होंने कहा कि जहां हैं, वहीं रूकें..'। सीएम ममता मुख्य सचिव के साथ आज उत्तर बंगाल पहुंची।
उत्तर बंगाल के पीड़ितों के साथ खड़े होकर राहत सामग्री बांटने पर भाजपा विधायक डॉ. शंकर घोष और मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया। खगेन मुर्मू पर पत्थर फेंके गए और उनका सिर पर मत पर पत्थर मारा गया।
सर्वोच्च न्यायालय ने वोडाफोन आइडिया की याचिका पर सुनवाई 13 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दी है, जिसमें दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा वित्त वर्ष 2016-17 तक की अवधि के लिए उठाए गए अतिरिक्त समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मांगों से राहत की मांग की गई है।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी शुरू हो गई है। ताजी बर्फबारी के साथ एक सफेद परीलोक सा नजारा दिखाई दे रहा है।
सोमवार को तेलंगाना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रेड डालकर पुलिस ने रेव पार्टी का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान 22 नाबालिग समेत 65 लोगों को हिरासत में लिया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मों की याचिका पर केन्द्र सरकार और लद्दाख प्रशासन को नोटिस जारी कर मांगा जवाब है। साथ ही सुनवाई की अगली तारीख अगले मंगलवार यानी 14 अक्टूबर दी है।
राजस्थान के जयपुर में Sms अस्पताल में आगजनी की घटना के मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की और कहा कि मौत के आंकड़े छुपाने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जापान दौरे पर गए हैं। इस दौरान प्रवासी भारतीय संगठन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी साथ में मौजूद हैं। जापान के विदेशी मामलों के राज्यमंत्री मियाजी तकुमा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुलाकात हुई। हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक के संबंधों को और भी मजबूत करने पर बात हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगने से 6 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। कहा कि राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर करे कि घायल जल्द स्वस्थ हो जाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज छिंदवाड़ा के परासिया में कफ सिरप से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए जायेंगे।
मुख्यमंत्री के बड़वानी और जबलपुर के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।
कटक में हुई हिंसा पर ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने कहा कि कटक में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। हिंसा में शामिल सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने अपील की है कि मैं कटक के सभी निवासियों से कहना चाहता हूं कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। वे तुरंत पुलिस की वेबसाइट, कमिश्नरेट की वेबसाइट और उनके ट्विटर हैंडल की जाँच करें। वहाँ दिए गए तथ्यों को समझें।
यूपी में वाल्मीकि जयंती पर 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश को घोषण की गई है। इस दौरान सभी स्कूल कॉलेज बंद, सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। सीएम योगी ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, सोमवार को जम्मू और कश्मीर के डोडा में 02:47:08 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 5 किमी की गहराई पर आया, जिसका केंद्र अक्षांश 33.10 उत्तर और देशांतर 76.18 पूर्व पर स्थित था। अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बारिश से हालात खराब हैं। भारी बारिश होने के चलते लैंडस्लाइड हो रही है। कई जगह बाढ़ के हालात बने हुए हैं। नेपाल में अभी तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: