Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान- यह प्रेम का मामला नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश है
लव जिहाद के मुद्दे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर सियासत तेज हो गई है. ओवैसी ने कहा कि लव जिहाद को लेकर संसद में आंकड़े पेश किए जाने चाहिए कि वास्तव में कितने मामले हैं. उन्होंने इसे प्रेम से जुड़ा मामला बताते हुए लोगों को जागरूक करने की बात कही. ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अच्छा होगा अगर ओवैसी इसकी शुरुआत हैदराबाद से करें. उन्होंने कहा कि यह प्रेम का मामला नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश है.
गिरिराज सिंह ने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसी गतिविधियां एक सोची-समझी रणनीति के तहत की जा रही हैं. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ओवैसी की मानसिकता जिहाद से जुड़ी हुई है, लेकिन भारत में किसी भी सूरत में देश का दोबारा बंटवारा नहीं होगा.
वहीं, मौलाना मदनी के उस बयान पर कि केंद्र सरकार संविधान बदलना चाहती है, गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भारत को भारत बनाना चाहती है, जबकि मदनी शरीयत कानून लागू करना चाहते हैं.