26/11 आतंकवादी हमले की बरसी पर अमेरिकी दूतावास ने किया बयान जारी। अमेरिकी बयान में ताहव्वर हुसैन राणा के अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण को “हमले में मारे गए पीड़ितों के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम” बताया गया है।
Breaking News: आज 26 नवंबर है। देश अपना 75वां संविधान दिवस मना रहा है। इसके लिए संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस समारोह में का आयोजन किया गया है। इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा में भी होगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन बतौर मुख्य अतिथि होंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संविधान दिवस पर बधाई दी। उधर, रूस का यूक्रेन के जापोरिज्जिया पर बड़ा ड्रोन अटैक किया। इसमें कम से कम 7 लोग घायल हो गए। चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
नारनौल में रात को दूल्हे की निकासी में एक बेकाबू कार ड्राइवर ने अपनी कार घूसा दी। इस हाद से में बारात में जा रहे करीब सात लोग घायल हो गए। जिनमें दूल्हे का भाई, दूल्हे के चाचा के लड़के व लड़की शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। मोहल्ला खड़खड़ी के रहने वाले निरंजन चौहान के लड़के नितेश की शादी आज है। जिसकी बारात जाने के लिए रात को निकासी निकाली जा रही थी। निकासी में जब लोग नाचते गाते बैंड बाजे के साथ किलारोड पर पहुंचे तो एक कार के ड्राइवर ने अपनी कार को तेज रफ्तार से निकासी में शामिल लोगों में घूसा दिया। जिसके बाद कार पास में बने एटीएम में जा घुसी। कार ने दूल्हे की बग्गी को भी टक्कर मारी। जिसमें दूल्हा बाल-बाल बच गया।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बड़ा हादसा हो गया। NH 49 पर सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सेना के जवान राजेंद्र कश्यप और पोमेशवर जलतारे भी शामिल हैं। राजेंद्र कश्यप जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे।
बिहार में 2025 विधानसभा के लिए चुने गए सभी नए विधायकों के लिए आवास तैयार हो चुका है। पटना के दारोगा राय पथ स्थित विधायक आवास परिसर में कुल 246 नए डुप्लेक्स बंगले बनाए गए हैं। हर बंगले पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र का नाम और संख्या पहले से ही अंकित कर दिया गया है। इसके बाद विधायकों को अब न तो आवेदन देने की जरूरत है और न ही आवंटन के लिए किसी तरह की पैरवी करनी पड़ेगी।
महाराष्ट्र के नंदुरबार में मंगलवार शाम निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील ने एक सभा मे कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। इम्तियाज जलील ने कहा कि बिहार चुनाव में 243 सीट में से हमने तेजस्वी और कोंग्रेस से सिर्फ 6 सीट मांगी थी, तो तेजस्वी ने बोला bjp को हराना है तो बिहार चुनाव मत लड़िये। कांगेस ने कहा कि AIMIM तो हैदराबाद की पार्टी है, इसका बिहार में क्या काम, कौन वोट देगा। कहा कि ये तो इटली से आए, तो Italy से आई है..हमने कुछ बोला क्या?
दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 75वें संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंचीं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
#watch | Delhi: President Droupadi Murmu, Vice President CP Radhakrishnan, Prime Minister Narendra Modi, Lok Sabha Speaker Om Birla, Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and other leaders attend Constitution Day program at the Samvidhan Sadan of the… pic.twitter.com/aBuClmAibU
— ANI (@ANI) November 26, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली।
एनआईए ने दिल्ली धमाके के मामले में आतंकी उमर उन नबी को आश्रय देने वाले को गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने दिल्ली बम धमाके से ठीक पहले आतंकी उमर उन नबी को आश्रय देने के आरोप में फरीदाबाद निवासी को गिरफ्तार किया है। धौज, फरीदाबाद (हरियाणा) के सोयब को इस मामले में सातवां आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि उसने 10 नवम्बर को हुए कार बम धमाके से पहले आतंकी उमर को लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की थी। इस हमले में कई लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। यह धमाका राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के बाहर हुआ था।
एनआईए ने इससे पहले भी अपने केस RC-21/2025/NIA/DLI की जांच के दौरान कार बम हमलावर उमर के छह अन्य महत्वपूर्ण सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।
नोएडा की रफ़्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-49 रेड लाइट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने ई-रिक्शा को रौंद दिया, जिससे ई-रिक्शा चालक और उसमें बैठी एक महिला सवारी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल डंपर को ज़ब्त कर लिया है और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
यह हादसा मंगलवार को प्रयाग अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर ने ई-रिक्शा में ज़बरदस्त टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक और महिला सवारी की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल डंपर को ज़ब्त कर लिया है और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अभी मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और जिससे उनके परिजनों से संपर्क किया जा सके है।
Thailand में '300 साल में एक बार’ होने वाली बारिश हुई है - जबरदस्त बाढ़ आ गई है और पानी असामान्य रूप से बढ़ गया है। कई घरों के अंदर पानी 2 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। दक्षिणी थाईलैंड के कई प्रांतों में तबाही मच गई है। करीब 10 प्रांतों - सूरतथानी, क्राबी, नाखोन सी थम्मरात, ट्रांग, सतुन, सोंगखला और याला में बाढ़ का प्रकोप फैला हुआ है, जिसमें लगभग 19 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें और घर डूब गए हैं। बाढ़ में अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है। थाई सरकार ने आपातकाल घोषित कर दिया है और सेना को राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व सौंपा है
मुंबई हमले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुंबई 26/11 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और आम नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। भारत उनका साहस, त्याग और बलिदान कभी भूल नहीं पाएगा।
दिल्ली रोहिणी में एक घर में तेज रफ़्तार बेकाबू SUV कार जा घुसी। घटना CCTV में कैद हो गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के अगले दिन भगवान राम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
संविधान पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज ‘संविधान दिवस’ पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन और देशवासियों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का संविधान हर देशवासी को समान अवसर, सम्मानपूर्ण जीवन, राष्ट्रीय कर्त्तव्य और अधिकार प्रदान कर मजबूत राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।
संविधान दिवस पर सीएम योगी ने कहा कि संविधान दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। न्याय, समता और बंधुता भारत के संविधान की मूल भावना हैं। ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की अद्भुत दृष्टि, प्रखर विचार और अथक परिश्रम से निर्मित हमारा संविधान विश्व के सबसे सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। संविधान, राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति का आधार होने के साथ ही हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर भी प्रदान करता है।
संविधान दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।न्याय, समता और बंधुता भारत के संविधान की मूल भावना हैं। ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की अद्भुत दृष्टि, प्रखर विचार और अथक परिश्रम से निर्मित हमारा संविधान विश्व के सबसे सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का… pic.twitter.com/D1hftDbzMd
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 26, 2025










