दिल्ली में नाबालिग की हत्या से तनाव, छावनी में तब्दील हुआ सीलमपुर

Breaking News Update: हिसार कोर्ट आज संत रामपाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ट्रेन के माध्यम से मथुरा और वृंदावन का सफर करेंगी।

Breaking News

aaj ki taaza khabar

Breaking News Update: खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज 25 सितंबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू आज ट्रेने से मथुरा और वृंदावन जाएंगी। पीएम मोदी और राजस्थान और यूपी का दौरा करेंगे। यूपी के ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। यहां देशभर के कारीगरों ने स्टॉल लगाया है। वहीं राजस्थान में पीएम मोदी बांसवाड़ा में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।
हिसार की अदालत आज संत रामपाल की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने अभियान चलाकर 25 अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। यह कार्रवाई अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसने के तहत की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और इनके भारत में आने व रहने के तरीकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

आज की हर ताजा अपडेट पाने के लिए बने रहिए न्यूज24 लाइव के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में नाबालिग की हत्या से तनाव, छावनी में तब्दील हुआ सीलमपुर

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके के जे ब्लॉक पुलिस बूथ से चार कदम की दूरी पर नाबालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है.

इससे पहले इसी इलाके में कुणाल नाम के लड़के को भी चाकुओं से गोदकर मारा गया था. मृतक ओर कातिल अलग-अलग धर्म के होने के कारण माहौल गर्माया हुआ है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और मामला की गहनता से जाँच कर ही है. आरोपी और मृतक दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रूस को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, Russia को बताया टेस्टेड साझेदार

पीएम मोदी ने कहा कि अब दूसरों पर निर्भरता छोड़कर आत्मनिर्भर भारत पर ध्यान देना होगा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बाधाओं के बावजूद हम भविष्य की नींव रख रहे हैं।

पीएम मोदी ने World Food India 2025 में बोलते हुए ये भी कहा कि रूस हमारा टाइम टेस्टेड साझेदार है। पार्टनर देश के रूप में World Food Congress में शामिल रूस का प्रतिनिधित्व रूस के Dy PM Dmitry Patrushev कर रहे हैं। Patrushev ने कहा भारत उसके प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों में है और भारत के साथ अपने रणनीतिक साझेदारी को बेहद महत्व देता है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विशेष ट्रेन से वृन्दावन पहुंची राष्ट्रपति, भगवान कृष्ण के किए दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक विशेष ट्रेन से वृन्दावन (उत्तर प्रदेश) की यात्रा की. उन्होंने वृन्दावन में श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और सुदामा कुटी और मथुरा में कुब्जा कृष्ण मंदिर और श्री कृष्ण जन्मस्थान में दर्शन और पूजा की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 26 सितंबर को पटना में महिलाओं से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर 2025 को सदाकत आश्रम, पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और गांधी मैदान, मोतिहारी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'भारत की बिजली उत्पादन क्षमताओं का एक नया अध्याय', बांसवाड़ा में बोले पीएम मोदी

राजस्थान के बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "नवरात्रि में शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है और आज 'ऊर्जा शक्ति', यानी बिजली उत्पादन से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. भारत की बिजली उत्पादन क्षमताओं का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है. आज 90,000 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया, हर राज्य को महत्व दिया जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांसवाड़ा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, देंगे 1 लाख 42 हज़ार करोड रुपए की सौगात

बांसवाड़ा में पीएम नरेंद्र मोदी 1 लाख 42 हज़ार करोड रुपए की सौगात देने पहुंच चुके हैं. मंच पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के फोटो पर पुष्प भी अर्पित किए. पीएम मोदी का राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐतिहासिक मानगढ़ धाम की पेंटिंग प्रधानमंत्री को भेंट की.

मंच पर राज्यपाल हरीभाऊ बागडे के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आजम खां के बाद एक और सपा नेता को मिली जमानत

आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के एक और नेता को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जल्द जेल से बाहर आएंगे। सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को गैंगस्टर एक्ट में जमानत मिली। बाकी सभी मामलों में पहले जमानत मिल चुकी है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सपा में शामिल हुए बसपा और अपना दल के बड़े नेता

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता में कई नेताओं ने पार्टी जॉइन की। बीएसपी छोड़कर विद्यासागर सपा में शामिल हुए। अपना दल (एस) से चौधरी अमर सिंह ने थामा सपा का दामन।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के बहराइच में मदरसे में छापा, शौचालय में छिपी मिलीं 40 नाबालिग छात्राएं बरामद

बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र एक अवैध मदरसे पर प्रशासन औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। एक तीन मंजिला मकान में ये मदरसा चल रहा था। मदरसा संचालक खलील अहमद ने पहले अधिकारियों को अंदर जाने से रोका, मौजूद अधिकारियों ने शक्ति बरती मदरसे के अंदर पहुंचे तो लड़कियों को तीसरे फ्लोर के एक शौचालय में बंद कर दिया गया था जिन्हें संचालक ने छिपाया था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने लड़कियों का रेस्क्यू किया पुलिस अधिकारियों को इस मामले की साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी जानकारी दे दी है फिलहाल, मदरसे के संचालन, पंजीकरण और वहां रह रही लड़कियों के संबंध में कोई वेद दस्तावेज नहीं दिखा पाया गहन जांच की जा रही हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'हर सच्चे देशभक्त को लद्दाख के लोगों का साथ देना चाहिए'

लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शन पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लद्दाख में जो हो रहा है, वो बेहद चिंताजनक है। हर सच्चे देशभक्त को लद्दाख के लोगों का साथ देना चाहिए। हमने अंग्रेजों से इसलिए आजादी थोड़ी ली थी कि जनता अंग्रेजों की बजाय बीजेपी की गुलाम बन जाए?

भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने लोकतंत्र के लिए अपना बलिदान दिया था ताकि हर भारतीय को अपनी खुद की सरकार चुनने का अधिकार मिले। लेकिन आज बीजेपी सत्ता के नशे में चूर होकर एक के बाद एक राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रही है, संविधान द्वारा दिए गए अधिकार छीन रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'देश में मोबाइल की 399 फैक्ट्रियां'

बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पीएम के आह्वान पर नड्डा जी ने व्यापक अभियान का निर्देश दिया है की देश के हर घर को स्वदेशी अभियान से जोड़ना है। मेक इन इंडिया के माध्यम से अब देश में मोबाइल की 399 फैक्ट्री हो। दो लाख करोड़ का मोबाइल अब निर्यात हो रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कर्नाटक सरकार ने आबकारी लाइसेंसों की नीलामी के लिए नियम किए जारी

कर्नाटक सरकार ने बंद पड़े आबकारी लाइसेंसों की नीलामी के लिए नियम जारी किए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उदयपुर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से वह स्पेशल हेलीकॉप्टर में बांसवाड़ा के लिए रवाना होंगे। बांसवाड़ा में आज 42 हजार करोड़ रुपये के परमाणु बिजली संयंत्र की आधारशिला रखने के साथ 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपये की योजनाए की सौगात देंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: BJP जिलाध्यक्ष के घर हुई अंधाधुंध फायरिंग

यूपी के मथुरा में BJP जिलाध्यक्ष के घर फायरिंग हुई। बदमाशों ने मंत्री के भतीजे को धमकी दी। BJP जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर अंधाधुंध फायरिंग से दहशत का माहौल बन गया है। BJP जिला उपाध्यक्ष नरदेव चौधरी को भी धमकी दी। नरदेव चौधरी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भतीजे हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'हमारा संकल्प और मंत्र है आत्मनिर्भर भारत'

गौतम बुद्ध नगर में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जैसे देश को किसी पर निर्भर रहना, अब मंज़ूर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक व्यवधानों और अनिश्चितताओं के बावजूद, भारत का विकास आकर्षक है। व्यवधान हमें बाधित नहीं करते, बल्कि उन परिस्थितियों में भी, हम नई दिशाएं तलाशते हैं। इन सभी व्यवधानों के बीच, भारत आने वाले दशकों के लिए अपनी नींव मजबूत कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प और मंत्र है आत्मनिर्भर भारत। दूसरों पर निर्भर रहने से ज्यादा लाचारी और कुछ नहीं हो सकती। कोई देश जितना ज़्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसका विकास उतना ही कमजोर होता जाएगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी का किंगपिन दबोचा, 148 पासपोर्ट बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच की ISC टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। चाणक्यपुरी यूनिट ने छापेमारी कर आईके मैनपावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी एजेंसी चलाने वाले इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तम नगर का रहने वाला इमरान खान बिना किसी सरकारी अनुमति के विदेशी नौकरियों के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था।

उसके पास से 148 पासपोर्ट (145 भारतीय और 3 नेपाली) बरामद किए गए। यह एजेंसी जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास से चलाई जा रही थी। MEA और Labour Ministry से कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मामला पासपोर्ट एक्ट, एमिग्रेशन एक्ट और IPC की धारा 420 के तहत दर्ज किया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नालंदा में छत से गिरकर एक छात्रा की मौत, शुरू हुआ हंगामा

बिहार के नालंदा में नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्रा की छत से गिरने से मौत की खबर मिली। तुरंत एक एम्बुलेंस भेजी गई और उसे वीएचसी चंडी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसी समय, बड़ी संख्या में छात्र वहां जमा हो गए। हिलसा के एसडीएम अमित कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोगों का कहना है कि प्रिंसिपल ने एक घंटा बीत जाने के बाद भी तुरंत कार्रवाई नहीं की, जिससे छात्रा की मौत हो गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी और सीएम योगी पहुंचे ग्रेटर नोएडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी आज ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लद्दाख में प्रशासन का बड़ा एक्शन

लेह में हुई हिंसा के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जिले में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार, लेह में बिना पूर्व लिखित अनुमति के कोई भी जुलूस, रैली या मार्च नहीं निकाला जाएगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: NEET में 99.99 पर्सेंटाइल, लेकिन नहीं बन सका डॉक्टर, छात्र ने कर ली आत्महत्या

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक 19 वर्षीय छात्र अनुराग अनिल बोरकर ने उस दिन आत्महत्या कर ली जिस दिन वह मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए जाने वाला था। हाल ही मेंअनुराग ने 99.99 प्रतिशत अंकों के साथ NEET UG 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की थी। ओबीसी श्रेणी में 1475वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की थी। कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने लिखा है कि वह डॉक्टर नहीं बनना चाहता था। पुलिस के अनुसार, अनुराग ने गोरखपुर में प्रवेश लेने के लिए जाने से पहले अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। वह घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 8 वाहन फूंके

गुजरात के देहगाम के बहियाल गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने पूरे गांव में तनाव फैला दिया है। मामूली विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया और हिंसा में बदल गया। बहियाल गांव में गरबा का आयोजन चल रहा था, तभी सोशल मीडिया पर हुए पोस्ट को लेकर विवाद भड़क गया। बात आगे बढ़ी और दोनों समुदायों के बीच पथराव शुरू हो गया। अचानक से मचे हंगामे के बीच मैदान में भगदड़ मच गई। हिंसक भीड़ ने गांव में दहशत फैला दी। 8 से ज्यादा वाहन तोड़ दिए गए, वहीं एक दुकान में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लेह में प्रदर्शन पर पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान

लेह में विरोध प्रदर्शनों पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि जिस तरह से भाजपा कार्यालय में आग लगाई गई, उसे निशाना बनाया गया। स्थानीय हिल काउंसिल को आग के हवाले कर दिया गया। सीआरपी पुलिस की गाड़ियों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। यह एक सुनियोजित साजिश लगती है। जिस तरह से कांग्रेस ने पथराव का समर्थन किया और जिस तरह से वे बंद का आह्वान कर रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि वे इसमें कोई सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। वे इस तरह की स्थिति का फायदा उठाना चाहते हैं। इसलिए, इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। इसे इस स्थिति का राजनीतिक फायदा उठाने के साधन के रूप में देखना गलत है। युवाओं को गुमराह किया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बहराइच में भेड़िये के हमले में एक और बच्चे की मौत

बहराइच में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बहराइच के मझरा तौकली इलाके में एक भेड़िये ने बच्चे पर हमला कर दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update:नोएडा में महिलाओं से बदतमीजी करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

नोएडा में एक उबर कैब ड्राइवर को महिला यात्रियों के एक समूह के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बता दें कि महिला यात्रियों ने उसे नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 128 तक की यात्रा के दौरान ट्रैफिक से बचने के लिए अंडरपास से जाने के लिए कहा था। ड्राइवर ने कथित तौर पर एक महिला को धक्का दिया और कार की डिक्की से एक पाइप निकालकर उसे टक्कर मारने की धमकी दी। वहीं माहिला ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 बांग्लादेशी अवैध प्रवासी पकड़े गए

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने अभियान चलाकर 25 अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। यह कार्रवाई अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसने के तहत की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और इनके भारत में आने व रहने के तरीक़ों की जानकारी जुटाई जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ