जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला हॉस्पिटल में भर्ती

सुप्रीम कोर्ट में आज बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अहम सुनवाई होगी, वहीं आज RSS का शताब्दी समारोह भी था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की. दूसरी ओर, पाक अधिकृत PoK में शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जनआंदोलन का रूप ले रहा है.

Breaking News LIVE Updates

Credit- News24GFX

नमस्कार, आज 1 अक्टूबर 2025 को देश में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है और आज प्रधामनंत्री मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान PM मोदी ने डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी किया. वहीं PoK में आज पाकिस्तान की हुकूमत के खिलाफ लंबा मार्च निकाला गया. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

विज्ञापन

इसके अलावा आज देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: IIT कानपुर में छात्र ने लगाई फांसी

IIT कानपुर में फाइनल ईयर स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाई। छात्र की पहचान केमिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट धीरज सैनी (22) के रुप में हुई है। हॉस्टल नंबर-1 के कमरे में लटका शव धीरज का शव मिला। तीसरे दिन बदबू आने पर साथियों ने पुलिस और IIT प्रबंधन को सूचना दी। कल्याणपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। धीरज मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड पेपर लीक में सीएम का बड़ा फैसला

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा से संबंधित हाल ही में हुए धोखाधड़ी मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रक्षा मंत्री राजनाथ ने सैनिकों को दिया जीत का मंत्र

विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज सैन्य अड्डे पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सैनिकों को संबोधित भी किया। कहा कि 1971 का युद्ध हो या 1999 का कारगिल युद्ध, कच्छ की सीमाएं हमेशा हमारे सैनिकों के शौर्य की साक्षी रही हैं। कहा कि याद रखिए, युद्ध सिर्फ़ हथियारों से नहीं जीते जाते। युद्ध मनोबल, अनुशासन और निरंतर तैयारी से जीते जाते हैं। इसलिए, मैं आपको भी सलाह दूंगा कि नई तकनीकों को अपनाएं, प्रशिक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और हर परिस्थिति के लिए हमेशा तैयार रहें। आज के विश्व में वही सेना अजेय है, जो निरंतर सीखने और नए बदलावों के साथ खुद को ढालने के लिए हमेशा तैयार रहती है... मैं आप सभी को यह भी विश्वास दिलाता हूँ कि आपके कल्याण, भारत की रक्षा और सुरक्षा के लिए, जो भी आवश्यक कदम होंगे, सरकार उन्हें उठाने में कभी संकोच नहीं करेगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार

महाराष्ट्र ने नया आदेश जारी किया है। इसमें राज्य में दुकानें, होटल और अन्य प्रतिष्ठान अब 24 घंटे खुलने की परमिशन दे दी है। शराब की दुकान, बार परमिट रूम, हुक्का पार्लर, कंट्री बार को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान भोजनालय और दुकानें अब 24 घंटे खुली रहेंगी। राज्य सरकार के उद्योग विभाग ने सरकारी आदेश जारी किया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सोनम वांगचुक की पत्नी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा

लेह हिंसा में पुलिस ने समाजसेवी सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनकी रिहाई के लिए सोनम की पत्नी ने राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू को पत्र लिखा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एमबीबीएस स्टूडेंट के साथ छेड़खानी

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एमबीबीएस महिला स्टूडेंट से छेड़खानी मामले में एसिस्टेंट प्रोफेसर शाकिर नईम गिरफ्तार हो गया है। 26 सितंबर को दोपहर को महिला स्टूडेंट ने पीसीआर कॉल करके पुलिस से शिकायत की थी कि अस्पताल के एसिस्टेंट प्रोफेसर ने उनके साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने BNS की अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर आज आरोपी असिटेंट प्रोफेसर शाकिर नईम को किया गिरफ्तार।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फैसला

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 3 अक्टूबर को भारत बंद का ऐलान किया था। बोर्ड ने अपना यह फैसला स्थगित कर दिया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज में करेंगे शस्त्र पूजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज पहुँचे। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भुज वायुसेना स्टेशन पर उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल भुज में सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगें और भुज सैन्य अड्डे पर शस्त्र पूजा करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यौन उत्पीड़न में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

30 सितंबर की तड़के तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में आंध्र प्रदेश की एक 25 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। : तिरुवन्नामलाई ज़िला पुलिस ने बताया कि दोनों अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया है। उनकी सेवा से बर्खास्तगी के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है, जो कि अधिकतम अनुशासनात्मक कार्रवाई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 5 और 6 दिसंबर 2025 को भारत दौरे पर आएंगे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति Putin 5 और 6 दिसंबर 2025 को भारत दौरे पर आएंगे। यात्रा के दौरान उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ 23वां India-Russia द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है Russia-Ukraine संघर्ष के शुरू होने के बाद Putin की यह पहली भारत यात्रा होगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। देश के विभिन्न भागों में रावण दहन और दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हमारे राष्ट्रीय मूल्यों को दर्शाता है। यह पर्व हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करके साहस और दृढ़ संकल्प जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने की शिक्षा भी देता है। यह पर्व हमें एक ऐसे समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित करे जहाँ सभी लोग न्याय, समानता और सद्भाव के विचारों से प्रेरित होकर एक साथ आगे बढ़ें।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्रप में 10 प्रतिशत बढ़ा किराया रद्द

महाराष्ट्र में राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) द्वारा घोषित 10% बस किराया वृद्धि को रद्द करने के लिए परिवहन मंत्री को निर्देश दिए गए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में आएंगे भारत

भारत और रूस, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तारीखों पर काम कर रहे हैं। यह यात्रा दिसंबर की शुरुआत में होने की संभावना है। राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा से पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई मिनिस्टर के भारत आने की उम्मीद है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: एक्टर विजय की पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

तमिलनाडु में भगदड़ के बाद एक्टर विजय की पार्टी ने अहम फैसला लिया है। टीवीके पार्टी मुख्यालय ने ट्वीट किया कि अपने प्रियजनों की मृत्यु के दुःख और पीड़ा की इस घड़ी में, हमारे पार्टी नेता द्वारा अगले दो हफ्तों के लिए निर्धारित जनसभा कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए गए हैं। इन बैठकों के बारे में आगे की जानकारी हमारे पार्टी नेता की स्वीकृति से बाद में घोषित की जाएगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी कल दशहरा मेला में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को आईपी एक्सटेंशन विस्तार रामलीला समिति के दशहरा मेला में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी करीब 5.30 बजे आईपी एक्सटेंशन पहुंचेंगे। यहां वह रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार और बंगाल से बुलाए गए थे दंगाई

बरेली हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बरेली दंगे की साजिश कई दिन पहले रची गई थी. दंगा भड़काने के लिए 5000 उपद्रवियों की फौज तैयार की गई थी. दंगाई बिहार और बंगाल से बुलाए गए थे. उनको 390 मस्जिदों में शरण दी गई थी. उपद्रवी नमाज के बहाने सड़क पर उतरे फिर पुलिस पर हमला किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जेपी नड्डा हिमाचल के दौरे पर जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गापूजा में सम्मिलित होने के लिए मैं आज से दो दिवसीय बिलासपुर हिमाचल प्रवास पर रहूंगा। मोदी सरकार जहां पावन नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी बचत उत्सव के माध्यम से लोगों को बड़ी राहत प्रदान कर खुशियां मनाने का अवसर दे रही है तो वहीं हिमाचल की जनविरोधी कांग्रेस सरकार जनता का हक लूटने की मंशा से टैक्स का बोझ बढ़ाकर उनकी जेब पर डांका डालने का कुत्सिक प्रयास कर रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छिंदवाड़ा में किडनी फेल से 6 बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से 6 बच्चों की मौत हो चुकी है. इसके बाद भोपाल में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. 2 कफ सिरप कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस डीएस कफ सिरप के बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है. जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष शर्मा ने कहा कि भोपाल में दोनों कफ सिरप प्रतिबंध रहेंगे. भोपाल के स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्लाई नहीं होती. भोपाल के निजी मेडिकलों पर अभियान चलाया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मोदी कैबिनेट की बैठक दोपहर एक बजे होगी

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज दोपहर एक बजे होगी, जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए DA (महंगाई भत्ता) बढ़ाने का फैसला हो सकता है. इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंजूरी मिल सकती है। रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी भी संभव है। कैबिनेट से दलहन उत्पादन में वृद्धि के लिए अगले छह साल के लिए 11000 करोड़ रुपए की योजना को दी जा सकती है। कैबिनेट से असम में चार लेन की राजमार्ग परियोजना को मंजूरी मिल सकती है, जिसमें 7000 करोड़ रुपये की लागत का 35 किलोमीटर लंबा एलीवेटेड हाईवे भी शामिल है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: समारोह में शामिल होने पर जताया आभार

RSS के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देखने को मिल रहा है। मैं आज इस अवसर पर राष्ट्र सेवा को समर्पित कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देता हूं, अभिनंदन करता हूं। संघ के संस्थापक हम सभी के आदर्श परम पूज्य डॉ. हेडगेवार जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: RSS के शताब्दी समारोह में डाक टिकट जारी

प्रधानमंंत्री मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में शिरकत की. वे समारोह में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. समारोह दिल्ली में डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ, जिसमें PM मोदी RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और 100 रुपये का सिक्का भी जारी किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के रोहिणी में बच्ची की मौत

दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। विजय विहार थाना इलाके में एक साल की मासूम भाग्या की बाल्टी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह मुंह के बल पर बाल्टी में गिर गई थी। बाल्टी आधी भरी हुई थी। भाग्या अपने जुड़वा भाई के साथ नहाने जा रही थी। मां ने उसकी कपड़े उतार दिए थे। इस हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस हादसे से सदमे हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: RSS के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंंत्री मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में पहुंचे गए हैं. समारोह दिल्ली में डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में चल रहा है, जिसमें PM मोदी बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा ले रहे हैं. इस मौके पर वे RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: RSS के संस्थापक को भारत रत्न देने की मांग

बीजेपी नेता और पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को भारत रत्न देने की मांग की है। पत्र में सिद्दीकी में लिखा है कि भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से यदि डॉ. हेडगेवार को अलंकृत किया जाता है तो यह न केवल उनके महान योगदान का उचित सम्मान होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी राष्ट्रसेवा का प्रेरक संदेश बनेगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राष्ट्रपति ट्रंप का हमास को अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को सीधा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि उसके शांति प्रस्ताव का 3-4 दिन में जवाब दिया जाए। चेतावनी दी गई कि प्रस्ताव ठुकराने पर कड़े परिणाम होंगे और इजरायल को सैन्य कार्रवाई तेज करने की पूरी छूट होगी। ट्रंप की योजना के तहत हमास को हथियार छोड़ने, 72 घंटे में सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने, युद्धविराम स्वीकार करने और गाजा की सत्ता से हटने को कहा गया है ।

प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय शांति बल की व्यवस्था का भी जिक्र है, जिसकी निगरानी अमेरिकी नेतृत्व वाली समिति करेगी, जिसके ट्रंप ही अध्यक्ष होंगे। हमास ट्रंप के शांति प्रस्ताव को स्वीकार करेगा या नहीं, इसको लेकर संदेह है। लेकिन ट्रंप के अल्टीमेटम को हाल ही के वर्षों में मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे सीधा हस्तक्षेप माना जा रहा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जबलपुर में इंदौर जैसा भीषण हादसा

जबलपुर में इंदौर जैसा भीषण हादसा हुआ है। एक बस अनियंत्रित होकर देररात नो एंट्री जोन में घुस गई और कई वाहनों को टक्कर मारते हुए दुर्गा पंडाल तक पहुंची। बस की चपेट में कई लोग आए और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। 3 घायलों की हालत गंभीर है। गुस्साए लोगों ने पथराव करके बस में तोड़-फोड़ की। सिहोरा थाना क्षेत्र के गौरी तिराहे की घटना है। हादसे के बाद भगदड़ मच गई थी। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PoK में आज निकाला जाएगा मार्च

PoK में आज पाकिस्तान की हुकूमत के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा ये घोषणा जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता शौकत नवाज मीर ने की है। प्रस्ताव है कि PoK में 1 अक्टूबर को मुजफ्फराबाद की ओर मार्च करके विरोध प्रदर्शन किया जाए, लेकिन PoK में पाकिस्तानी पुलिस और सेना प्रदर्शन का दमन पर उतारू है। विद्रोह के हालात को दबाने के लिए सामान्य नागरिकों पर बर्बर दमन जारी रखा गया है, जिससे पूरे PoK में जिंदगी ठप है। इसी बीच मंगलवार को अजीब घटना घटी, जब भीड़ पर काबू पाने के लिए भेजी गई पुलिस के कुछ जवानों को PoK के प्रदर्शनकारियों ने पकड़ लिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: RSS के शताब्दी समारोह में जाएंगे PM मोदी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का दिल्ली में आज शताब्दी समारोह है, जिसमें PM नरेंद्र मोदी बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा लेंगे. इस मौके पर वे RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे. समारोह डॉ.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 10.30 बजे होगा. बता दें कि RSS दशहरा पर्व से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है, जिसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में 7 बड़े कार्यक्रम होंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ