Aaj Ki Taaza Khabar: तेज प्रताप यादव ने लिखा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेटर, सचिवालय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई FIR

मुंबई के पुलिस परेड ग्राउंड में आज होगा ग्लोबल मैत्री फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसके अलावा यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के 2 साल पूरे होने पर आज से जश्न शुरू होगा। झारखंड में 31 दिसंबर तक 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Breaking News

Aaj Ki Taaza Khabar

Breaking News: आज 27 दिसंबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गोवा, कर्नाटक और झारखंड के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। दिल्ली में आज मुख्य सचिवों का 5वां राष्ट्री सम्मेलन होने जा रहा है। पीएम मोदी खुद इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं मुंबई के पुलिस परेड ग्राउंड में आज होगा ग्लोबल मैत्री फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसके अलावा यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के 2 साल पूरे होने पर आज से जश्न शुरू होगा। मौसम को देखते हुए झारखंड में 31 दिसंबर तक 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली CM 5100 परिवारों को गैस कनेक्शन बांटने के कार्यक्रम में हुईं शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 5100 परिवारों को गैस कनेक्शन बांटने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तेज प्रताप यादव ने लिखा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेटर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेटर लिखने पर जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, 'मेरी जान को खतरा है, इसलिए मैंने सुरक्षा की मांग की है... मैंने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी लेटर लिखा है और सचिवालय पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है...'

इसके अलावा, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के अपने मौजूदा घर को खाली करने के बारे में उन्होंने कहा, "वहां कोई बेसमेंट नहीं है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हैं- सईद नूरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई : रजा एकेडमी के अध्यक्ष मुहम्मद सईद नूरी ने कहा, 'भारतीय मुसलमान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हैं और बांग्लादेश सरकार को चेतावनी देते हैं कि इसे खत्म किया जाए... भारतीय मुसलमान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे... बांग्लादेश को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह अल्पसंख्यकों को लिंचिंग या हत्या का शिकार न होने दे, नहीं तो भारतीय मुसलमान उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मध्य प्रदेश में ऑर्गनाइजेशनल रीस्ट्रक्चरिंग पर दिग्विजय सिंह का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली: मध्य प्रदेश में ऑर्गनाइजेशनल रीस्ट्रक्चरिंग पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'जब भी नियुक्तियां होती हैं, तो 25-30 परसेंट लोगों में नाराजगी होना स्वाभाविक है, क्योंकि लोगों में महत्वाकांक्षाएं होना स्वाभाविक है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है जिससे कोई फर्क पड़ा हो. यह सही तरीके से किया गया है. जब तक हमारा संगठन बूथ लेवल, गांव लेवल तक नहीं पहुंच जाता, तब तक हम संतुष्ट नहीं होंगे.'

आज की CWC मीटिंग पर उन्होंने कहा, 'मुझे जो कहना था, मैंने कह दिया है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: डॉक्टरों की स्ट्राइक का दिख रहा असर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शिमला, हिमाचल प्रदेश: डॉक्टरों की हड़ताल के कारण OPD और दूसरी सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तारिक रहमान ने उस्मान हादी की कब्र पर फातिहा पढ़ी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार को उस्मान हादी की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ी और प्रार्थना की. लंदन से वापसी के बाद अपने नेतृत्व को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहमान बांग्लादेश में चुनाव से पहले अवामी लीग के विकल्प के तौर पर एक मजबूत मोर्चा खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: CWC मीटिंग पर कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग पर कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे ने कहा, 'मुख्य मुद्दा सिर्फ एक था—कि हमें केंद्र सरकार द्वारा MGNREGA स्कीम को पूरी तरह से खत्म करने के काम का मामला उठाना चाहिए... इस स्कीम को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. ताकि गरीबों को रोजगार न मिले और उस पैसे का इस्तेमाल चुनावों के लिए किया जा सके, इसीलिए ऐसा किया गया है... हर जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. ब्लॉक लेवल से लेकर गांव लेवल, जिला लेवल और राज्य लेवल तक, हम इस मुद्दे को उठाएंगे, लोगों को समझाएंगे कि आपको जो रोजगार गारंटी दी जा रही थी, उसे पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीएमसी चुनाव में ओवैसी ने उतारे प्रत्याशी

महाराष्ट्र में AIMIM ने नगर निगम चुनाव में 13 उम्मीदवार उतारे हैं। मुंबई में 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ढाका में शुक्रवार रात 'सनातन जागरण जोत' संगठन ने निकाला जुलूस

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात 'सनातन जागरण जोत' संगठन ने हिंदू युवक दिपु चंद्रा दास की बर्बर हत्या के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शन में सैकड़ों हिंदू समुदाय के सदस्य शामिल हुए, जो 'न्याय दो, हत्यारों को फांसी दो' के नारों से गूंजते हुए ढाका की सड़कों पर उतरे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल में ड्यूटी छोड़ हड़ताल पर डॉक्टर

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमज़ी में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए विवाद के बाद डॉक्टर काम छोड़ हड़ताल पर चले गए है। डॉक्टर किसी भी मरीज की जांच नही कर रहे है और डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन कर डॉ राघव का टर्मिनेशन वापिस लेने की मांग पर अड़े है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: एनकाउंटर में घायल गैंगस्टर विनय की मौत

ऋषिकेश में तीन दिन पहले रुड़की से लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस सुरक्षा में ले जाते समय दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए गैंगस्टर विनय त्यागी की आज सुबह करीब 7 बजे एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मप्र में कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा

मप्र में मुकेश नायक ने कांग्रेस मीडिया कमेटी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू में एमबीबीएस सीट को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद

श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बैनर तले एमबीबीएस सीट को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है ।आपको बता दे की श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एक्सीलेंस में 50 में से 42 समुदाय समुदाय विशेष के छात्रों को दी गई है उसका विरोध लगातार किया जा रहा है आज प्रदर्शनकारी राज भवन के बाहर पहुंचे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नए साल से पहले जापान में बड़ा हादसा

जापान में नए साल से पहले बड़ा हादसा हुआ है। देर रात बर्फ से ढके एक्सप्रेस-वे पर 50 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। देखते ही देखते कारों में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गुनमा प्रांत के मिनाकामी शहर के पास एक्सप्रेस-वे हादसा हुआ है। शुरुआती जांच पता चला कि पहले दो भारी ट्रकों में टक्कर हुई। इससे सड़क पर जाम लग गया। पीछे से आ रहे वाहन बर्फीली सतह पर समय रहते ब्रेक नहीं लगा सके। फिसलन की वजह से गाड़ियां टकराती चली गईं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भोपाल में बड़ा धमाका, लकड़ी मंडी में लगी आग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा धमाका हुआ है। पटारा नाले के पास स्थित लकड़ी मंडी में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज दिल्ली में होगी CWC की बैठक

कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक थोड़ी देर में होनी है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। मीटिंग में देश के ताजा राजनीतिक हालात और मनरेगा का नाम बदलने पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मनरेगा के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ओडिशा पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस समय ओडिशा दौरे पर है। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने, स्थानीय संस्कृति को समझने और अनुभव करने और अपने बूथ स्तर के अधिकारियों से मिलने आया हूं, जो हमारे चुनाव अभियान की रीढ़ हैं। हम दो से तीन दिन ओडिशा में रहेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें

शांति वार्ता जारी रहने के बीच ट्रंप-जेलेंसकी की मुलाकात से पहले रूस ने कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पवित्र प्रकाश उत्सव के अवसर पर हम उन्हें नमन करते हैं। वे साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक हैं। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय, धर्मपरायणता के लिए खड़े होने और मानवीय गरिमा की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में अपराधियों पर बड़ा प्रहार

दिल्ली पुलिस के साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ने Operation AAGHAT 3.0 के तहत अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान एक्साइज, NDPS और जुआ अधिनियम के तहत 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 504 लोगों को निवारक कार्रवाई में हिरासत में लिया, जबकि 116 बदमाश चरित्र (Bad Characters) को भी दबोचा गया। इस ऑपरेशन में 10 प्रॉपर्टी ऑफेंडर और 5 ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार किए गए। उनके पास से 21 कंट्री मेड पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू बरामद हुए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमेरिका में कोर्ट पर हमला

अमेरिका में बन्दूकधारी सिरफिरे का एक और हमला. Idaho राज्य स्थित Wallace के Shoshone County के शेरिफ कार्यालय और Court परिसर में एक Gunman ने हड़कंप मचा दिया। हमलावर वकीलों के मीटिंग हॉल में छिप गया और गोलियां चलाने लगा।

हमले में दो लोगों के घायल होने की खबर है हालांकि SWAT टीमों की त्वरित कार्रवाई के बाद हमलावर को मार गिराया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर बाहर सात गोलियां चलाने के बाद court परिसर में घुसा। हमलावर की पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी को अभी सार्वजानिक नहीं किया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में आज होगा मुख्य सचिवों का सम्मेलन

दिल्ली में आज मुख्य सचिवों का 5वां राष्ट्री सम्मेलन होने जा रहा है। पीएम मोदी खुद इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमालच प्रदेश में चलती गाड़ी में लगी आग

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के देहरा ढलियारा के तीखे मोड़ पर बड़ा हादसा हो गया। चलती गाड़ी में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी से जालंधर की ओर जा रही इस टैक्सी में सवार एक बच्चे सहित सभी 9 यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। घटना ढलियारा के तीखे मोड़ पर हुई। PB 08D 87550 नंबर की फोर्स सिटी लाइन टैक्सी में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ