Aaj Ki Taaza Khabar: 'VB-G RAM G' की तर्ज पर ममता सरकार ने बदला 'कर्मश्री' परियोजना का नाम

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। ट्रायल आदेश के बाद अब ईडी हाई कोर्ट पहुंची है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया।

Breaking News (5)

Aaj Ki Taaza Khabar

Breaking News: आज 20 दिसंबर है। दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 400 पार चल रहा है। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एयर प्यूरीफायर लगवाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल जाएंगे। वहां वह दो नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इधर, नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। ट्रायल आदेश के बाद अब ईडी हाई कोर्ट पहुंची है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ममता सरकार ने बदला 'कर्मश्री' परियोजना का नाम

ममता सरकार ने 'कर्मश्री' परियोजना का नाम बदलकर 'महात्माश्री' किया, कार्य दिवस 75 से बढ़ाकर 100 दिन हुए. राज्यपाल ने भी अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नवयुग सुरंग के अंदर ट्रेलर ने दो वाहनों को मारी टक्कर

शनिवार शाम को काजीगुंड स्थित नवयुग सुरंग के अंदर एक सड़क दुर्घटना हुई, जब सुरंग के निचले मार्ग में एक ट्रेलर ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि ट्रेलर ने एक टाटा मोबाइल और एक सूमो वाहन को टक्कर मारी, जिससे तीनों वाहनों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा. टक्कर के कारण सुरंग का निचला मार्ग अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया, जिससे सुरंग में यातायात बाधित हो गया. इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. दुर्घटना के तुरंत बाद, काज़ीगुंड पुलिस और राजमार्ग अधिकारी मौके पर पहुंचे और सामान्य यातायात प्रवाह बहाल करने के लिए सुरंग के निचले मार्ग से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के प्रयास शुरू किए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू में स्कूली बस पलटने से 25 से बच्चे घायल, पिकनिक से लौट रहे थे वापस

जम्मू के रिंग रोड बिश्नाह इलाके में स्कूली बस पलटी, 25 से ज़्यादा बच्चे घायल,परगवाल इलाके के स्कूली बच्चे पिकनिक पर गए थे. शाम को घर वापसी पर रिंग रोड बिशना में बस डिवाइडर से टकराने से बस पलट गई. बस हादसे में करीब 25 से ज्यादा बच्चों और 6 शिक्षकों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों का इलाज जारी है.घायलों का बिशनाह अस्पताल में इलाज चल रहा है कुछ बच्चों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में शिफ्ट किया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिजाब मामले पर आया सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का रिएक्शन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की घटना की निंदा की है. साथ ही इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद के बयानों की भी भर्त्सना की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पूरन कुमार आत्महत्या मामले में 11 IAS और IPS अधिकारियों के बयान दर्ज

चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच जारी रखे हुए है. जांच के तहत, एसआईटी उन हरियाणा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बयान दर्ज कर रही है जिनके नाम आत्महत्या नोट में उल्लिखित हैं. इसी सिलसिले में, एसआईटी ने कुछ दिन पहले हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर से पूछताछ की थी. चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, एसआईटी ने अब तक आत्महत्या नोट में नामित 14 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों में से 11 के बयान दर्ज कर लिए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भोपाल को कुछ देर में मिलेगी मेट्रो की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहेंगे जो मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे. भोपाल के सुभाष मेट्रो स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर मेट्रो को रवाना करेंगे. मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री मेट्रो में सवारी भी करेंगे. एम्स मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर मीडिया को संबोधित करेंगे. पहले चरण में भोपाल सुभाष नगर से एम्स तक का रहेगा करीब 7 किलोमीटर का सफर. 7 किलोमीटर में कुल 8 मेट्रो स्टेशन रहेंगे. 20 से 40 के बीच रहेगा 8 स्टेशनों के किराया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब के संनौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भगोड़ा घोषित

पंजाब पुलिस ने पठानमाजरा को भगोड़ा घोषित किया. पंजाब के पटियाला कोर्ट ने दिया आदेश. आप के बागी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के केस में बड़ा अपडेट. कोर्ट ने पठानमाजरा को घोषित अपराधी करार दिया. पुलिस को आरोपी की संपत्ति की लिस्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए. पठानमाजरा को भगोड़ा घोषित किया गया. केस की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी.

बीएमसी चुनाव में कांग्रेस कर सकती है VBA के साथ गठबंधन, चर्चा जारी

कांग्रेस पार्टी में प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा की जा रही है. जल्द ही पार्टी का प्रतिनिधि मंडल प्रकाश अंबेडकर से मुलाकात करेगा. शरद पवार के साथ भी गठबंधन पर बातचीत जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: खतरे में बांग्लादेश का लोकतंत्र

यूनुस की सरकार ने शनिवार को हादी के लिए राजकीय शोक दिवस घोषित किया और नागरिकों से 'अशांति तत्वों द्वारा की जा रही हिंसा' का विरोध करने का आग्रह किया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने चेतावनी दी कि अशांति बांग्लादेश के नाजुक लोकतांत्रिक परिवर्तन को खतरे में डाल रही है. ह्यूमन राइट्स वॉच ने हादी की हत्या को 'भयानक कृत्य' बताया और सरकार से हसीना की सत्ता से बेदखल होने के बाद से देश में व्याप्त हिंसा को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया.

संगठन ने मीडिया पर हुए हमलों की भी निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया.एमनेस्टी इंटरनेशनल ने हादी की हत्या और उसके बाद हुई हिंसा, अखबारों के दफ्तरों को जलाना और पत्रकारों को परेशान करने की घटनाओं पर शीघ्र और स्वतंत्र जांच का आग्रह किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंचमहल में आप ने की जनसभा

पंचमहल जिले के काटाू घोघंबा तालुका में आम आदमी पार्टी की “गुजरात जोड़ो जनसभा” में विधायक चैतर वसावा पहुंचे। सभा में भारी जनसमर्थन उमड़ा और हजारों लोग AAP से जुड़े। मंच पर युवा नेता युवराजसिंह जाडेजा और प्रदेश युवा अध्यक्ष ब्रिजराज सोलंकी भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए चैतर वसावा ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि गुजरात में 30 साल के शासन में युवा बेरोजगार हैं, किसानों को पानी नहीं मिला, और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने भाजपा पर आमसभाओं को रोकने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम की सभा में जा रहे 3 भाजपाईयों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी की आज पश्चिम बंगाल में रैली है। नदिया जिले के ताहेरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे मुर्शिदाबाद के तीन भाजपा समर्थकों की एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार तड़के ताहेरपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे हुई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है रामप्रसाद घोष (72 वर्ष), सबलदहा, बरंजा मुक्तिपद सूत्रधर (63 वर्ष), सबलदहा बैरब घोष (47 वर्ष)। मुर्शिदाबाद के बरंजा इलाके के सबलदहा गांव से लगभग 40 लोगों का एक दल शुक्रवार रात प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए ताहेरपुर पहुंचा था। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शौच के दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीएसएफ ने 7 बांग्लादेशियों को दबोचा

BSF ने दक्षिण दिनाजपुर में अवैध घुसपैठ कर रहे 7 बांग्लादेशियों को दबोचा है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हेलीपैड पर नहीं उतर पाया पीएम का हेलीकॉप्टर

पीएम मोदी आज बंगाल दौरे पर हैं। नदिया जिले के ताहिरपुर में कुहासा के वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। हेलीकॉप्टर नहीं उतरने के वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा में देरी हो रही है। हालांकि अभी लैंडिंग न हो पाने की वजह सामने नहीं आई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री के साथ ले लिए 7 फेरे...

मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी की है। सोशल मीडिया पर आर्य समाज में पल्लवी की मांग भरते और मंगलसूत्र पहनाते तस्वीरें भी वायरल हुईं और नेताओं ने भाजपा नेता और कांग्रेस नेत्री को नए विवाह बंधन में बंधने की बधाइयां भी दीं। खबर है कि अभी 4 दिसम्बर 25 को ही जोशी ने पल्लवी संग 7 फेरे लिए। कांग्रेस नेता बृजेश शुक्ला सहित अन्य नेताओं-रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंदौर में आवारा कुत्तों पर निगम को फटकार

इंदौर शहर में आवारा कुत्तों के मामले में हाईकोर्ट ने शुक्रवार को नगर निगम को जमकर फटकार लगाई। जनता की सुरक्षा के मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान नगर निगम की ओर से जब यह कहा गया कि हमने 2 लाख39 हजार स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी कर दी है तब कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले भी आ रहे हैं की नसबंदी के बाद भी स्वान बच्चे दे रही हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि नसबंदी के मामले में बहुत बड़ा घोटाला है। नगर निगम स्वयं ही कुछ करें नहीं तो हम न्यायिक जांच बैठा सकते हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र चुनाव में फर्जी वोटिंग पर बवाल

महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ में वोटिंग के दौरान एक सभागृह में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष की भीड़ हो गईं। भाजपा और कांग्रेस ने बोगस मतदान का आरोप लगाया। अंबरनाथ के कोहजगांव इलाके में स्थित एक सभागृह में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जमा पाए गए थे। भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि इन्हें फर्जी मतदान के लिए यहां लाया गया था। सूचना मिलते ही कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता वहां जमा हुए और जमकर हंगामा किया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांग्लादेश में आज भी बवाल होने की आशंका

शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शनों के प्रमुख नेता उस्मान हादी के समर्थक आज बाद में होने वाले उनके अंतिम संस्कार जुलूस में शामिल होने के लिए मानिक मियां एवेन्यू पहुंचने लगे हैं, जिसके चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। उस्मान हादी की मृत्यु के बाद बांग्लादेश में अशांति फैल गई और 18 दिसंबर को राजधानी ढाका में दो अखबारों के दफ्तरों में आग लगा दी गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र के बीड़ में वोटिंग

महाराष्ट्र में म्युनिसिपल काउंसिल जनरल इलेक्शन 2025 के सिलसिले में आज बीड जिले में 10 उम्मीदवारों के लिए 41,000 वोटर्स को वोटिंग प्रोसेस का दूसरा फेज शुरू! म्युनिसिपल काउंसिल जनरल इलेक्शन 2025 के सिलसिले में आज वोटिंग प्रोसेस का दूसरा फेज़ शुरू हो गया है और आज बीड जिले की चार म्युनिसिपल काउंसिल में कुल 10 उम्मीदवारों के लिए 41,000 वोटर्स को वोट करने का मौका मिला जिस की तहत आज मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पायल गेमिंग का वीडियो निकला फर्जी

हाल ही में फेमस यूट्यूबर पायल धारे ( पायल गेमिंग ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.. पायल की शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र साइबर ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है... महाराष्ट्र साइबर की जांच में यह वीडियो फर्जी पाया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: असम में हाथियों से टकराई ट्रेन, पटरी से उतरे डिब्बे

असम के मालिगांव में आधी रात को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन के जमुनामुख-कामपुर खंड में, ट्रेन संख्या 20507 डीएन सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिनजल किशोर शर्मा ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेनें, मंडल मुख्यालय के अधिकारियों के साथ, घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में 23 नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए वोटिंग शुरू

राज्य में नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव 2 दिसंबर को हुए थे। हालांकि, 23 नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव टालने का फैसला किया गया। जिसके लिए आज मतदान हो रहा है। सभी के नतीजे रविवार को घोषित किए जाएंगे। 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों और सदस्यों के भाग्य का फैसला आज होगा। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद कुछ अड़चनें थी। वोटिंग 2 दिसंबर को और नतीजे 3 दिसंबर को आने थे। हालांकि, कोर्ट के फैसले के बाद नतीजे 21 दिसंबर तक सुरक्षित रख लिए गए थे।

आज 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वोटिंग प्रक्रिया पूरी होगी। अंबरनाथ, कोपरगांव, देवलाली प्रवर, पाथर्डी, नेवासा, बारामती, फुरसुंगी-उरुली देवाची, सोलापुर में अंगार, मंगलवेढ़ा, सतारा में महाबलेश्वर, फलटण समेत अन्य 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वोटिंग प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी। सभी के परिणाम रविवार को घोषित किए जाएंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में बड़ा हादसा, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के संभल में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर घने कोहरे के चलते ट्रक और बाइक में भीषण भिडंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मां, पिता, बेटे सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम के दौरे से पहले केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'परिवर्तन संकल्प सभा' ​​से पहले आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और आखिरी समय की तैयारियों का जायजा लिया। यह सभा नादिया संगठनात्मक जिले के राणाघाट विधानसभा क्षेत्र के ताहेरपुर में हो रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मथुरा में पुलिस ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र में कॉलेज की छात्रा उसकी बेटी घर नहीं लौटी है। अपहरण कर लिया गया है और फिरौती मांगी गई है। तुरंत मामला दर्ज किया गया और विशेष अभियान समूह (एसओजी) और पुलिस की एक संयुक्त टीम को मामले की जांच के लिए लगाया गया। फोन करने वाले ने पीड़िता के पिता को धमकाते हुए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। टीम ने अपहृत लड़की को बचा लिया और मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरोह में दो पुरुष और एक महिला शामिल थे, जो सभी बाहरी इलाके के थे: एक पुरुष आगरा से, दूसरा बिहार से और महिला अलीगढ़ से। उन्होंने एक वेब सीरीज देखने के बाद अपराध की योजना बनाई थी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल में स्वर्ण घाटी बचाने सड़कों पर उतरे लोग

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बती गैर सरकारी संगठनों ने तिब्बत में प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वॉलंटरी तिब्बत एडवोकेसी ग्रुप के क्षेत्रीय समन्वयक तेनज़िन वोसेल ने कहा, "हम तिब्बत के ज़ाचुका क्षेत्र में हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए मोमबत्ती जला रहे हैं, जिसे स्वर्ण घाटी के नाम से जाना जाता है। लगभग 80 तिब्बतियों को जबरन जेल में डाल दिया गया है और उनमें से कुछ अभी भी लापता हैं। हम जेल में बंद तिब्बतियों की रिहाई और खनन रोकने की मांग करते हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बंगाल दौरे पर पीएम मोदी

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल जाएंगे। वहां वह दो नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। वहां पीएम मोदी 3200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ