Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा जाएंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। इटानगर में वे 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
अरुणाचल प्रदेश में पीएम मोदी हीओ (240 मेगावाट) और टाटो-I (186 मेगावाट) हाइड्रोपावर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा तवांग में 9,820 फीट की ऊँचाई पर एक अत्याधुनिक सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन होगा, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए तैयार किया गया है।
वहीं त्रिपुरा में वे माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। नई परियोजना में मंदिर परिसर के रास्ते, प्रवेश द्वार, तीन मंजिला भवन, स्टॉल और ध्यान हॉल जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। यह कदम पर्यटन, रोजगार और स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।