संसद बजट सत्र को लेकर NDA के सभी सांसदों की होगी बैठक

आज महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बाकी नेता दिल्ली स्थित राजघाट पर श्रद्धांजलि देंगे। एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स 9वीं बार स्पेसवॉक करेंगी। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन(ISS) पर एक महीने में यह उनका दूसरा स्पेसवॉक होगा। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए मतदान आज होगा।

Breaking News Live Updates

आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। भारतीय फिर से इजरायल जा पाएंगे, क्योंकि तेल अवीव और दिल्ली के बीच एयर इंडिया फ्लाइट शुरू करने वाली है।

विज्ञापन

अमेरिका की ट्रंप सरकार ने ‘हमास समर्थकों’ के स्टूडेंट वीजा रद्द करने का फैसला किया है। GBS (गुलियन बैरे सिंड्रोम) से बंगाल में 4 दिन में 3 और महाराष्ट्र में एक की मौत हुई है और 19 नए मामले मिले हैं। भारतीय सेना को पिनाका रॉकेट समेत 10000 करोड़ के हथियार खरीदने को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

संसद बजट सत्र को लेकर NDA के सभी सांसदों की होगी बैठक

संसद बजट सत्र को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनडीए के सभी सांसदों की बैठक होगी।

मनोज जरांगे पाटिल का बड़ा ऐलान- अब अनशन नहीं आमने सामने की होगी लड़ाई

मनोज जरांगे पाटिल ने अपना अनशन स्थगित करने की घोषणा की। 25 जनवरी से लगातार मनोज जरांगे पाटिल मराठा समाज को आरक्षण और सभी पुरानी मांगों को लेकर अनशन कर रहे थे। उनके अनशन का आज 6वां दिन था। 6वें दिन जरांगे ने अपना अनशन स्थगित करने का ऐलान किया। जरांगे ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस मराठाओं से बेईमानी नहीं करेंगे, वो आशा करते हैं। जरांगे ने कहा कि इसके बाद अनशन नहीं होगा, बल्कि आमने सामने की लड़ाई होगी। मांगें नही मांगी गईं तो मुंबई कूच करेंगे। फिर वहां से वापसी नहीं होगी। मराठाओं की मांग पूरी होनी चाहिए।

हरविलास हत्याकांड मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल

अंबाला पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। हरविलास हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को घेरने की कोशिश की तो इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश राजन और अभिषेक उर्फ मंगलू को गोलियां लगीं और घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

'महाराष्ट्र में आज कोई सुरक्षित नहीं', नाना पटोले का बयान

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। पुलिस को अपनी भर्ती से लेकर पोस्टिंग तक पैसे देने पड़ते हैं। यह बात स्पष्ट होती है कि भाजपा किस किस्म के लोगों को सुरक्षित रखती है। भाजपा गुंडाराज को पाल रही है इसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र में आज कोई सुरक्षित नहीं है।

वैष्णो देवी धाम मंदिर में बड़ी चोरी

फिरोजाबाद में वैष्णो देवी धाम मंदिर में बड़ी चोरी हुई है। बदमाशों ने 40 किलो चांदी, 5 तोले सोना और लाखों की नगदी चुरा ली है। थाना टूंडला क्षेत्र के सुप्रसिद्ध वैष्णो देवी धाम मंदिर में चोरी हुई है। बदमाश सोने के मुकुट, देवी के छत्र, आभूषण, चांदी की मूर्ति और कई दान पात्र भी ले उड़े हैं। बदमाशों ने मंदिर के 6 ताले कटर से काटे।

अनंत सिंह को आज कोर्ट से राहत नहीं मिली

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को आज कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अनंत सिंह की जमानत याचिका पर आज पटना के सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। जज ने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की केस डायरी मांगी है। पुलिस के तरफ से आज जज के सामने केस डायरी पेश नहीं की गई। इसके बाद मामले की सुनवाई कर रहे जज ने कहा कि बिना केस डायरी देखते हुए इस मामले में जमानत नहीं दी जा सकती है। ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेल याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।

चंडीगढ़ में बना भाजपा का मेयर

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज बड़ा उलटफेर हुआ है। हरप्रीत कौर बबला चुनाव जीत गई हैं। भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को 19 वोट मिले। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले। आज सुबह नगर निगम में मेयर चुनाव वोटिंग हुई और दोपहर तक काउंटिंग के बाद रिजल्ट आ गए।

भीम आर्मी के 20 कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई। वर्करों को हिरासत में लिया गया, क्योंकि वे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे।

लैंड फॉर जॉब घोटाले में बड़ी कार्रवाई

लैंड फॉर जॉब घोटाले में सीबीआई को एक और पूर्व सरकारी अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी मिल गई है। CBI ने राउज एवन्यू कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी की जानकारी दी। कोर्ट ने मामले में दायर सप्लीमेंट्री चार्ज शीट पर संज्ञान लेने के लिए सुनवाई की तारीख तय की। कोर्ट 7 फरवरी को मामले पर अगली सुनवाई करेगा। इस मामले में लालू एंड फैमिली भी आरोपी हैं।

डोडा में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। संदिग्ध व्यक्तियों की खबर मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने दोरहू, बस्ती और भद्रवाह के आसपास के जंगलों में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू क्षेत्र में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। गुरुवार सुबह 8.30 बजे सुरक्षाबलों से सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

महाराष्ट्र के ठाणे में बेची 6 दिन की नवजात

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 6 दिन की नवजात बच्ची को उसके ही माता-पिता ने बेच दिया। आरोपी माता-पिता ने अपनी बेटी को महज 90000 रुपये में बेच दिया था। दादी ने सावधानी बरती और अपनी पोती को वापस पा लिया। दादी ने बच्चे को खरीदने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिनमें उसका अपना बेटा और बहू भी शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुंछ में जंगलों में आग लगी

जम्मू कश्मीर के पुंछ में LOC पर सावजिया सेक्टर में तारबंदी के नजदीकी जंगलों में आग भड़क गई, जो POK से भारतीय क्षेत्र में पहुंची। आग के चलते बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो रहे हैं। आंतकियों की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गईं बारूदी सुरंगें फट रही हैं।

सऊदी अरब में 9 भारतीयों की मौत

सऊदी अरब के जीजान क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 9 भारतीयों की मौत हो गई है। इंडियन एंबेसी ने हादसे की जानकारी दी और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया। साथ ही मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी हादसे में भारतीयों की मौत पर शोक जताया है।

'हमास समर्थकों' के वीजा रद्द करेगी ट्रंप सरकार

अमेरिका की ट्रंप सरकार 'हमास समर्थकों' के छात्र वीजा रद्द करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहूदी विरोधी भावना से निपटने के लिए बुधवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए और गैर-नागरिक कॉलेज के छात्रों और फिलीस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वाले अन्य विदेशियों को निर्वासित करने की कार्रवाई शुरू की। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं।

इजरायल के लिए फिर फ्लाइट शुरू करेगी एयर इंडिया

इजरायल-हमास युद्ध के चलते पिछले साल अगस्त में एअर इंडिया ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दी थीं, लेकिन अब 2 मार्च से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ानें फिर से कंपनी शुरू करेगी। एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि नई दिल्ली से इजरायल के तेल अवीव के लिए 5 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाएंगी। एयरलाइन अपने बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को इस मार्ग पर तैनात करेगी,, जिसमें बिजनेस क्लास में 18 फ्लैट बेड और इकोनॉमी क्लास में 238 सीटें होंगी। नॉन स्टाप उड़ानें सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को संचालित की जाएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ