नेतन्याहू की चेतावनी से मिडिल ईस्ट में सनसनी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट के देशों को धमकी दी है, जिससे सनसनी फैल गई है। उन्होंने शनिवार को यरूशलम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। मुलाकात के बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि हम यह नहीं बता सकते कि नरक के द्वार कब खोले जाएंगे, लेकिन अगर हमारे सभी बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो वे निश्चित रूप से खोले जाएंगे।
उन्होंने यह भी वादा किया कि वह हमास की सैन्य ताकत को मिटा देंगे। उन्होंने शनिवार को और तीन बंधकों क रिहाई की मदद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन हमारे साथ पूर्ण सहयोग के साथ काम कर रहा है। अमेरिका ने सबसे शक्तिशाली बम भी इजरायल को दे दिया है तो दुश्मन अब संभल कर रहें।