'आरोपियों को सख्त सजा मिले', एनटीपीसी कर्मचारी की हत्या पर बोले खट्टर

आज Champions Trophy 2025 का फाइनल मैच है और जीतते ही बतौर कैप्टन रोहित शर्मा इतिहास रच देंगे। आज राजस्थान के जयपुर में IIFA 2025 कार्यक्रम है। पानीपत नगर निगम के लिए मतदान आज होगा और 12 मार्च को परिणाम घोषित होंगे।

Breaking News Live Updates

आज रविवार छुट्टी का दिन, सभी आराम के मूड में हैं और इस बीच भी हम आपको आज की बड़ी खबरों से रूबरू कराते रहेंगे। अभी तक की प्रमुख खबरों की बात करें तो दिल्ली के आदर्श नगर में एक मिनी ट्रक ने महिला को कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करें।

विज्ञापन

टैरिफ मामले ने चीन ने कनाडा पर पलटवार करते हुए कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के एक जज ने कोविड-19 के तथ्य छिपाने पर चीन को दोषी ठहराया और 24 अरब डॉलर का जुर्माना ठोका। पाकिस्तान में वाट्सएप ग्रुप से निकालने पर एडमिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

'आरोपियों को सख्त सजा मिले', एनटीपीसी कर्मचारी की हत्या पर बोले खट्टर

एनटीपीसी कर्मचारी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। हमारे विभाग के कुछ मापदंड हैं जिनके आधार पर हमने उनकी मदद की है। विभाग की ओर से मृतक के परिवार को कुल 3 करोड़ 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। मृतक की पत्नी को भी 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। मैं विभाग से 3 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ 35 लाख रुपये करने का भी अनुरोध करता हूं। हम सुनिश्चित करेंगे कि घटना में शामिल लोगों को सख्त सजा मिले।

NCW ने ट्रेन में महिला यात्री को परेशान करने के मामले में लिया संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बालुरघाट एक्सप्रेस में एक महिला यात्री को परेशान किए जाने और गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए जाने से संबंधित रिपोर्टों का संज्ञान लिया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि मोहम्मद ज़िम नवाज़ ने पीड़िता के व्यक्तिगत विवरण ऑनलाइन साझा किए, जिसके परिणामस्वरूप उसे जान से मारने की धमकी मिली। आयोग ने पाया है कि यह कृत्य BNS अधिनियम, 2023 और IT अधिनियम, 2000 की धारा 66E के प्रावधानों के तहत दंडनीय है। FIR में संबंधित प्रावधानों को लागू किया जाना चाहिए।

NEET UG 2025: आवेदन सुधार के लिए खुली विंडो खुली

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG)- NEET- UG 2025 के लिए आवेदन पत्र में त्रुटियों और विवरणों को संशोधित करने के लिए विंडो ओपन की। सुधार विंडो आज खुली और 11 मार्च 2025 को बंद हो जाएगी।

इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन में IFA के जवानों से मिले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़ाकू पायलटों के हाई-जी प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डायनेमिक फ्लाइट सिम्युलेटर और हाई-परफॉरमेंस ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज तथा उड़ान के दौरान स्थानिक भटकाव के जोखिम को टालने के लिए सशस्त्र बलों के पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए स्थानिक भटकाव सिम्युलेटर का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की एक्स्ट्रामुरल रिसर्च परियोजना: सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च का भी शुभारंभ किया। परियोजना का शीर्षक है ‘अंतरिक्ष मनोविज्ञान: भारतीय अंतरिक्ष मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष यात्रियों के चयन और व्यवहारिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण।

MP का 9वां टाइगर रिजर्व बना शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क, पीएम मोदी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 मार्च को एक मादा टाइगर को शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। इस टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल अब 1651 वर्ग किमी होगा। पार्क में पहले से ही तीन टाइगर और उनके दो शावक मौजूद हैं। शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बन गया। इसे लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वन्यजीव प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक खबर! भारत वन्यजीव विविधता और वन्यजीवों का जश्न मनाने वाली संस्कृति से धन्य है। हम हमेशा जानवरों की रक्षा करने और एक स्थायी ग्रह में योगदान देने में सबसे आगे रहेंगे।

अयोध्या में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा

अयोध्या में NH-27 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। गोरखपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक शख्स की मौत हुई है और 32 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने CHC रूदौली में भर्ती कराया है। 19 घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया है। रूदौली कोतवाली क्षेत्र में भेलसर के पास हादसा हुआ है।

फर्रुखाबाद में मिली दिव्यांन्द बाबा की लाश

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गंगाजी किनारे बने ऋषि आश्रम में दिव्यांन्द बाबा की लाश उनके कमरे में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। कोतवाल कादरीगेट ने बताया हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। आश्रम के लोगों ने किसी प्रकार का शक नहीं जताया है।

दिल्ली में राजा भैया के खिलाफ दर्ज हुई FIR

दिल्ली में राजा भैया के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी ने ही केस दर्ज कराया है। पत्नी ने राजा भैया पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

5 दिन नहीं निकलेगी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा

कल 10 मार्च से 14 मार्च तक प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा नहीं निकलेगी। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की रात में निकलने वाली यात्रा स्थगित कर दी गई है। बयान जारी करके बताया गया है कि होली के पावन पर्व के चलते महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक रहे, इसे देखते हुए दिनांक 10 मार्च से 14 मार्च रात 2 बजे से पदयात्रा नहीं निकलेगी।

कैलिफोर्निया में BAPS हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

अमेरिका के कैलिफोर्निया में BAPS हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। स्वामीनारायण मंदिर कैलिफोर्निया में सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है। मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। अमेरिका के हिंदू संगठनों ने मंदिर पर हुए हमले की निंदा की है। पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी घटना है। BAPS स्वामीनारायण मंदिर प्रबंधन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत का एक और प्रदर्शन करते हुए कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में उनके मंदिर को निशाना बनाया गया है।

मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद

मणिपुर में भारतीय सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। मणिपुर के जिरीबाम, तेंगनौपाल, काकचिंग, उखरूल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के पहाड़ी और घाटी इलाके खंगाले गए। इस सर्च के दौरान बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया, जिसमें 25 IED भी शामिल हैं।

पानीपत नगर निगम में वोटिंग आज

हरियाणा में पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। मेयर पद के 4 उम्मीदवार और 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 4.11 लाख वोटर हैं। इनमें 2.18 लाख पुरुष, 1.92 लाख महिलाएं और 15 ट्रांसजेंडर हैं। चुनाव के लिए 119 लोकेशन पर 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 40 बूथ सेंसिटिव और 14 हाइपर सेंसिटिव हैं। रिजल्ट 12 मार्च को आएगा।

दिल्ली में मिनी ट्रक की चपेट में आई महिला

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में आजादपुर फ्लाईओवर के पास एक मिनी ट्रक की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी पूजा देवी के रूप में हुई है। आरोपी अभिषेक (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना फ्लाईओवर पर बालाजी टॉवर के पास हुई। घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक वे पहुंचे, पूजा को पहले ही बीजेआरएम अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ