बांग्लादेश में जब्त होंगी शेख हसीना प्रॉपर्टी
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रॉपर्टी जब्त होगी, जिससे उनकी मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी। ढाका की एक अदालत ने आदेश दिया है कि शेख हसीना के धनमंडी स्थित आवास सुदासदन और भारत में निर्वासित उनके परिवार के सदस्यों की कुछ अन्य संपत्तियों को जब्त किया जाए। शेख हसीना के परिवार के 124 बैंक खातों को भी जब्त करने का आदेश जारी हुआ है।
शेख हसीना के अलावा, उनके बेटे साजिब वाजेद जॉय, बेटी साइमा वाजेद पुतुल, बहन शेख रेहाना और उनकी बेटियों ट्यूलिप सिद्दीकी और रादवान मुजीब सिद्दीकी की कुछ अन्य संपत्तियां भी जब्त की जाएंगी। ढाका मेट्रोपॉलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन गालिब ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) के आवेदन के बाद मंगलवार को यह आदेश जारी किया। बांग्लादेश ने हसीना के खिलाफ दो गिरफ्तारी वारंट जारी किए हुए हैं।