पंजाब के अमृतसर में अवैध ट्रैवल एजेंट पर पहली FIR, 60 लाख रुपये लेने का आरोप
आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं। भारतीयों को अमेरिका से भेजने के तरीके पर विपक्ष दोनों सदनों को चलने नहीं दे रहा है। नए इनकम टैक्स बिल पर सेंट्रल कैबिनेट की मीटिंग में चर्चा हो सकती है। 6 दशक पुराने बिल को रिप्लेस करने वाला यह बिल अगले हफ्ते संसद में पेश होगा। आज RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग होगी। इसके बाद RBI गवर्नर ब्याज दरों की जानकारी देंगे। हरियाणा के फरीदाबाद में 38वां सूरजकुंड मेला शुरू होगा, 23 फरवरी तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्राफ्ट मेला है।
Edited By Khushbu Goyal
