शिवसेना (शिंदे) ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, मुंबा देवी सीट से शायना एनसी को टिकट

Today News Headlines: हैदराबाद में पटाखों की दुकान में धमाके के साथ आग लग गई, जिसमें एक महिला झुलस गई। सूरत में गोवा से वडोदरा आ रही फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, क्योंकि फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आइए देखें देश दुनिया की खबरें…

Breaking News Live Updates

देश-दुनिया की खबरें देखें...

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो एक बार फिर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे से पहले इंडिगो की गोवा वडोदरा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली तो सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट कश्मीर से सांसद इंजीनियर राशिद की रेगुलर बेल पर अहम फैसला सुनाएगी। हैदराबाद में पटाखे की दुकान में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। अब हैदराबाद में एक महीने तक धारा 144 लागू रहेगी। बरेली में जातिगत अपमान से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

शिवसेना (शिंदे) ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर शिवसेना (शिंदे) ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी ने मुंबा देवी सीट से शायना एनसी को टिकट दिया है। बता दें इससे पहले पार्टी ने अपने 65 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। बता दें महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट हैं। यहां 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Jammu Kashmir: अखनूर हमले में 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया है। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें आतंकवादियों ने सुबह सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी की थी।

कांग्रेस ने फूंका दिल्ली चुनाव का बिगुल

दिल्ली चुनाव के एलान से पहले ही दिल्ली कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। दिल्ली में कांग्रेस दिल्ली न्याय यात्रा निकालेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस ने एक वीडियो भी दिखाया और केजरीवाल व दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुफ्त बिजली पानी की स्कीम पर भी निशाना साधा और कहा कि दिल्ली की जनता को धोखा दिया। न प्रदूषण हटा और न साफ हवा, न पानी दिया। जलभराव अलग से। देश की राजधानी को गैस चैंबर बनाने का काम करने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी को बताया।

जयपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

जयपुर के भांकरोटा इलाके में संदिग्ध बांग्लादेशी को पकड़ा गया है। सभी लोगों को अलवर के डिटेंशन सेंटर में भेजा गया है।आरोपियों ने दस्तावेज तैयार करते समय 45 वर्षीय युवक को 18 वर्ष का युवक बना दिया गया। आधार कार्ड बनवाने वाले 2 सहयोगी भी गिरफ्तार किए गए है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

दिल्ली में खाद्य विभाग की छापेमारी


दिवाली से पहले दिल्ली में खाद्य विभाग की छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। टीमों ने खोया-पनीर और मिठाइयों के 21 सैंपल लिए हैं। आज दिल्ली के विभिन्न इलाकों में खुदरा बाजार में छापेमारी की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 26 अक्टूबर को पश्चिमी और मध्य दिल्ली के बाजारों से खोया पनीर के 8 सैंपल लिए थे। इससे पहले 25 अक्टूबर को नई दिल्ली और दक्षिण पूर्वी दिल्ली की 6 मिठाई की दुकानों में छापेमारी करके 13 सैंपल लिए थे। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल फेज होने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

दिवाली के बाद पंजाब AAP का मिलेगा नया अध्यक्ष

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आई है कि दिवाली के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के नए चेहरे का ऐलान हो सकता है। हिंदू चेहरे पर आम आदमी पार्टी दांव खेल सकती है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात हो सकती है। भगवंत मान ने प्रदेश प्रधान का पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की है।

अखनूर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने हमला किया है। सोमवार सुबह भारतीय सेना के वाहन पर हमला हुआ, लेकिन सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम कर दिया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि अखनूर के बट्टल इलाके में एक सैन्य वाहन पर गोलीबारी की गई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

देश में अगले साल शुरू होगी जनगणना

देश में अगले साल जनगणना शुरू होगी, जो साल 2026 तक चलेगी। सरकारी सूत्रों के हवाले से जनगणना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कहा गया है कि अगले साल से जनगणना शुरू होगी, जो 2025 से शुरू होकर 2026 तक चलेगी। पहले जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण टालनी पड़ी।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बड़ा हादसा


मध्य प्रदेश के छतरपुर में बड़ा हादसा हुआ है। एक स्लीपर बस खाई में गिर गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई और 20 यात्री घायल हुए हैं। झांसी-खजुराहो फोरलेन नेशनल हाईवे-39 पर रीवा से ग्वालियर जा रही स्लीपर बस डंपर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसा बागेश्वर धाम गंज तिराहा पर हुआ है। हादसे में सैनिक स्कूल रीवा के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र पिता के साथ दीपावली की छुट्टी में भिंड स्थित अपने घर जा रहा था।

हैदराबाद में 30 दिन लागू रहेगी धारा 144

हैदराबाद में एक महीने तक धारा 144 लागू रहेगी। हैदराबाद पुलिस आयुक्त ने 27 अक्टूबर 2024 को इस संबंध में आदेश जारी किए और आदेश जारी होते ही धारा 144 लागू हो गई। यह आदेश इसलिए जारी किए गए, क्योंकि कई संगठन और दल धरने और विरोध प्रदर्शनों का सहारा लेकर हैदराबाद की शांति और व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

आज गुजरात दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे से पहले गोवा-वडोदरा इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके चलते फ्लाइट को सूरत डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वडोदरा एयरपोर्ट पर आज हाई अलर्ट है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ वडोदरा आएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर वडोदरा पहुंच चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ