लॉरेंस बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू मामले में 2 DSP समेत 7 सस्पेंड
लॉरेंस बिश्नोई के पंजाब की जेल से इंटरव्यू मामले में 2 DSP समेत 7 पुलिस वाले सस्पेंड किए गए हैं। पंजाब सरकार ने पूर्व डीएसपी गुरशेर सिंह संधू को निलंबित कर दिया है। इन सभी को 3 अप्रैल 2022 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ इंटरव्यू की व्यवस्था करने के लिए दोषी पाया गया और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उस समय के सीआईए इंचार्ज शिवकुमार के एक्सटेंशन के ऑर्डर भी वापस ले लिए गए हैं। उस समय मोहाली पुलिस के सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस रैंक की एक अफसर, जिसका नाम इस पूरी कहानी में सामने आ रहा था, उसके खिलाफ भी SCN इशू किया गया है।
ये अधिकारी हुए निलंबित
1. समर वनीत, पीपीएस, डीएसपी
2. सब इंस्पेक्टर रीना, सीआईए, खरड़
3. सब इंस्पेक्टर (एलआर) जगतपाल जांगू, एजीटीएफ
4. सब इंस्पेक्टर (एलआर) शगनजीत सिंह
5. एएसआई मुख्तियार सिंह
6. एचसी (एलआर) ओम प्रकाश