राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद एसोसिएशन की पेन डाउन हड़ताल खत्म

Today News Headlines: आज देश कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार भी मना रहा है। आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है तो PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों ही कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पटना में प्रधानमंत्री मोदी की रैली है। आइए देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें…

News24 Breaking News Live Updates

देश और दुनिया की खबरें देखें...

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार है तो आज श्रद्धालु पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। दिल्ली मेयर चुनाव आम आदमी पार्टी ने जीत लिया है। महेश खींची मेयर बने हैं। PM मोदी आज दिल्ली में पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जो 2 दिन चलेगा।

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह आज सराय काले खां के बांसेरा पार्क में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पटना में PM मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जमुई में जनसभा करेंगे। वायनाड लैंडस्लाइड को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने से केंद्र सरकार ने इनकार कर दिया है। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद एसोसिएशन की पेन डाउन हड़ताल खत्म

राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद एसोसिएशन (RAS) की पेन डाउन हड़ताल खत्म हो गई है। एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने कहा कि सारे संघों के साथ बैठक हुई और फिर सीएम से मुलाकात हुई है। जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराएं लगाकर सजा दिलाने पर सहमति हुई है। अब एसोसिएशन मसौदा तैयार करके सरकार को देगी।

Rajasthan: 'थप्पड़ कांड' की होगी हाई लेवल जांच, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

राजस्थान सरकार ने 'थप्पड़ कांड' की उच्च स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है। प्रदेश गृह राज्यमंत्री जवाहर बेगम ने कहा कि नरेश मीणा मामले में पुलिस या प्रशासन पर लापरवाही की भी जांच होगी कहा किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। बता दें देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एक मतदान केंद्र पर एरिया मजिस्ट्रेट अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद नरेश मीणा और उनके 60 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीएम मोदी के विमान में आई तकनीकी खराबी, झारखंड से दिल्ली लौटने में हुई देरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान में तकनीकी खराबी आई है। ये खराबी क्या है? इस बारे में तो जांच एजेंसियों ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। फिलहाल पीएम झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर ही हैं। विमान में खराबी आने पर उनके दिल्ली लौटने में देरी हो रही है।

पोरबंदर में ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन

गुजरात के पोरबंदर के समंदर में ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। ATS और NCB ने मिलकर इस ऑपरेशन को पूरा किया। ऑपरेशन के तहत 500 किलो से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की गई है। ईरानी बोट से ड्रग्स लाई गई थीं, जो IMBL के रडार में आ गईं।

पटना में भयंकर जाम, हजारों गाड़ियां फंसी

कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार की राजधानी पटना में भयंकर जाम लगा है। गंगा स्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ पटना के गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी है। इस वजह से ही बिहार की राजधानी में भारी जाम लगा है। पटना के दीघा से लेकर दीघा पुल, एम्स पुल तक भयंकर जाम है। हजारों गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं और वे सभी रेंगती नजर आ रही हैं। लोग 3-4 घंटे से जाम में फंसे हैं। दूसरे जिले से आए लोग भी निकल नहीं पा रहे हैं।

बिहार में 6,640 करोड़ के प्रोजेक्टों का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पीएम ने पारंपरिक ढोल पर भी हाथ आजमाया। पीएम मोदी ने आज भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्के और डाक टिकट का अनावरण किया। उन्होंने 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

रायबरेली में स्नान करने आए 3 श्रद्धालु डूबे

रायबरेली में आज कार्तिक पूर्णिमा मेले में आस्था की डुबकी लगाने गए 3 श्रद्धालु डूब गए हैं। श्रद्धालु गंगा घाट के हुसैनगंज की तरफ स्नान कर रहे थे कि डूब गए। तीनों फतेहपुर जिले के हुसैनगंज के रहने वाले थे। महिला और 2 बच्चे डूबे है। एक बच्चे का शव बरामद हो गया है। महिला की हालत गंभीर है और दूसरे बच्चे की तलाश जारी है।

कांग्रेस नेता ने जॉइन की आप

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता वीर सिंह धीमान ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई। वीर सिंह 3 बार विधायक रह चुके है।

दिल्ली के सराय कालेखां ISBT चौक का नाम बदला

दिल्ली के सराय कालेखां ISBT चौक का नाम बदला गया है। इस चौक का नाम अब बिरसा मुंडा चौक होगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया।

बिहार में लगे भाजपा विरोधी पोस्टर

बिहार में भाजपा विरोधी पोस्टर लगे हैं, जिन पर सियासत गरमा गई है। भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि बंटोंगे तो कटोगे। इसके विरोध में बिहार में पोस्टर लगे हैं और उन पर लिखा है कि भाजपा से सटोगे तो कटोगे।

दिल्ली में किरायेदार को घर से निकाला

दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके के मोहन बाबा नगरम में बनी सब्जी मंडी में बिजली बिल को लेकर मकान मालिक ने किरायदार के घर में ताला मार दिया। इस विवाद मे किरायदार और मकान मालिक में लाठी डंडों और पत्थरबाजी हुई। कई लोगों के सिर फूटे और घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने मामूली धारा लगाकर मामले को रफा दफा किया। घटना परसो रात 9 बजे के आसपास की है।

हरिरयाणा-पंजाब में विधानसभा इमारत के लिए जगह का विवाद

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा की नई इमारत के लिए जगह देने का मामला पूरी तरह से गर्माया हुआ है। इस मामले को लेकर पंजाब भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल विरोध में आए गए हैं। राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के मुद्दे को लेकर आज पंजाब के गवर्नर से मुलाकात करेंगे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस गवर्नर से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाएंगे।

गुरुग्राम में गौ तस्कर का पीछा करने के दौरान हादसा

गुरुग्राम में एक गौ तस्कर का पीछा करते समय हादसा हो गया। उसका वाहन उस समय पलट गया, जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी। पुलिस ने जानवरों से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन चालक भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो पशु तस्करों का गायों से भरा वाहन पलट गया, जिससे एक कथित पशु तस्कर की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए।

7 जिंदगियां बचाने वाले को मिलेगा इनाम

शिवपुरी से भोपाल जा रहे परिवार की कार ब्यावारा के पास खाई में गिर गई थी। हादसा एक शख्स वारिस खान ने देख लिया, जो बाइक पर बनीगंज जा रहा था। उसने तुरंत खाई में उतरकर हाथों से कार के शीशे तोड़कर उसमें सवार सभी 7 लोगों की जान बचाई। वारिस खान के साहसिक कदम के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें एक लाख रुपये इनाम दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉल पर वारिस से बात की और उनकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी कलेक्टर्स को 15 अगस्त के अवसर पर लोगों की मदद करने वाले साहसी लोगों को सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ