Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिन्दू धार्मिक स्थलों पर मुस्लिमों के प्रवेश प्रतिबंध की मांग
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कहा है कि महाकालेश्वर सहित 12 ज्योतिर्लिंग और सभी शक्तिपीठों पर विधर्मियों का प्रवेश प्रतिबंधित हो. विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने कहा हिन्दू तीर्थो पर गैर हिन्दू की एंट्री पर तत्काल प्रतिबंध लगे, जिसे आना हो वे धर्म परिवर्तन करें.
हिंदू तीर्थ स्थलों पर विधर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग अब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से भी उठने लगी है. यहां पंडे पुजारी, महामंडलेश्वर और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीयों ने अब मोर्चा खोल दिया है. मांग की जा रही कि उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओ के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए.
दरअसल उज्जैन के कई धार्मिक स्थलों पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के मामले पकड़े थे. दूसरे शहरों से भी मुस्लिम युवक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर आते हैं और अपने साथ किसी हिंदू युवती को लाते है. इन्हीं मामलों को ध्यान में रखते हुए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शेलेशानंद गिरी और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी महेश तिवारी ने विरोध जताया है और तत्काल गैर हिंदू को प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही है .