Aaj Ki Taaza Khabar: उधमपुर में सड़क हादसा, जवान समेत 4 की मौत और कई घायल

Breaking News in Hindi : अमेरिका में खतरनाक बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते तापमान -31 डिग्री पहुंच गया है, वहीं उत्तर पूर्व में 25 मौतें हो चुकी हैं. अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को धमकी दी है कि अगर अमेरिका के साथ ट्रेड डील में देरी की तो और ज्यादा टैरिफ लगेगा. इजरायल का लेबनाना में बड़ा एक्शन हुआ है, जिसमें हिज्बुल्लाह के बड़े नेता अली नूर को IDF ने ढेर कर दिया. पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार किए गए हैं.

Breaking News

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 27 जनवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज देशभर के बैंकों में हड़ताल रही, जिसके चलते कामकाज ठप रहा, लेकिन ATM-UPI की सेवाएं जारी रहीं. वहीं आज हिमाचल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जिसके चलते मनाली में स्कूल-कॉलेज आज बंद रहे.

विज्ञापन

दूसरी ओर, भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौता हो गया है, जिस पर आज साइन हुए और फिर डील का औपचारिक ऐलान हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 से 30 जनवरी के बीच गोवा में होने वाले इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इधर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज बजट सत्र की रणनीति को लेकर लोकसभा और राज्यसभा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले NCC कैडेट्स से की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस परेड-2026 में भाग लेने वाले आदिवासी मेहमानों, झांकी कलाकारों, NCC कैडेट्स और NSS वॉलंटियर्स से मुलाकात की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UCC सनातन धर्म पर हमला है- कांग्रेस नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'हमें UCC के तहत कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है. सीधे शब्दों में कहें तो UCC सनातन धर्म पर हमला है... सनातन धर्म में शादी एक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्कार है, और यह, रजिस्ट्रेशन के ज़रिए, शादी की संस्था पर ही हमला करता है... असल में, यह सनातन धर्म के खिलाफ है. यह सिर्फ़ BJP का एक राजनीतिक एजेंडा है, जिसके तहत वे यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का दावा करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि यह सनातन धर्म की नींव पर ही चोट करता है, जो रीति-रिवाजों और परंपराओं पर आधारित है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शकील अहमद के बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने क्या कहा?

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शकील अहमद के बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी इस तरह से धमकी नहीं देती है, लेकिन यह स्वाभाविक है कि उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कुछ ऐसा कहा होगा जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आईएस अधिकारियों के तबादले पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने दर्ज कराई आपत्ति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुनाव आयोग और पाश्चिम बंगाल सरकार एक बार फिर आमने सामने आ चुके हैं. केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आईएस अधिकारियों के तबादले पर आपत्ति दर्ज की है. सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे तबादले को रद्द किया जाए और बिना चुनाव आयोग की सहमति के भविष्य में तबादले ने किए जाए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: घरेलू झगड़े में 16वीं मंजिल से कूदा व्यक्ति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा वेस्ट के पैरामाउंट इमोशन सोसाइटी में घरेलू झगड़े में 16 वी मंजिल से कूदा व्यक्ति. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ये समय भारत-EU के रिश्तों को और बेहतर करने का है- वाणिज्य मंत्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाणिज्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के लिए पूरे यूरोप का बाजार खुलेगा जबकि भारत विदेशी गाड़ियों और wine जैसे फिलहाल उच्च कीमतों पर आयात होने वाले यूरोपीय उत्पादन के लिए अपना बाजार EU देशों के लिए खोल देगा.

वाणिज्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि India-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट इसी साल लागू हो जायेगा. आज बनी सहमती के बाद अब अगले कुछ महीने सभी 27 देशों की कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा.

विदेश सचिव ने India-EU FTA पर प्रेस वार्ता में कहा, 'India Middle East Europe शिखर वार्ता जल्द होगी. आज भारत-EU वार्ता में हुई इस पर चर्चा. ये समय आपसी सहयोग को और बेहतर करने का है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्री-बजट मीटिंग एक बड़ा ड्रामा है- अभय सिंह चौटाला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़: INLD के नेशनल प्रेसिडेंट अभय सिंह चौटाला ने कहा, 'प्री-बजट मीटिंग एक बड़ा ड्रामा है. मनोहर लाल खट्टर ने यह परंपरा शुरू की थी। कोई काम नहीं था, इसलिए 6-7 महीने टाइम पास करने के लिए वे प्री-बजट मीटिंग करते थे... प्री-बजट मीटिंग करने का क्या मतलब है?... बस सुझाव मांगिए, और आपको सुझाव मिल जाएंगे... क्या मुख्यमंत्री के पास इतना खाली समय है कि वे इस तरह टाइम पास कर रहे हैं? यह हमारे राज्य का दुर्भाग्य है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अखिलेश यादव वहां बीजेपी को जिताने जा रहे हैं- ओपी राजभर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ममता बनर्जी के समर्थन में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने जाने पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, 'अखिलेश यादव वहां बीजेपी को जिताने जा रहे हैं. वह मध्य प्रदेश गए, वहां बीजेपी की सरकार बनवाकर वापस आए. वह दिल्ली गए, वहां बीजेपी की सरकार बनवाकर वापस आए. वह मुंबई गए, वहां बीजेपी की सरकार बनवाकर वापस आए। ये लोग बीजेपी के लिए काम करते हैं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उधमपुर में सड़क हादसा

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर उधमपुर के खैरी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हुए हैं. मृतकों में सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है, जो छुट्टी पर घर जा रहा था. बस उधमपुर की ओर आ रही थी कि खैरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूरोपीय संघ की अध्यक्ष का बयान

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ ने मदर ऑफ डील साइन की, इससे दोनों पक्षों का फायदा होगा. भारत आज नई ऊंचाइयां छू रहा है और भारत की सैन्य शक्ति काफी प्रभावशाली है, इसलिए रक्षा समझौता किया है. भारत के गणतंत्र दिवस पर

मुख्य अतिथि बनना गर्व की बात है और इस स्वागत को जिंदगी भर नहीं भूलूंगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष कोस्टा का बयान

शिखर सम्मलेन में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि मेरे पिता का परिवार गोवा से था, इसलिए मुझे ओवरसीज इंडियन सिटीजन होने पर फक्र है. हमे भारत के साथ मिलकर साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करना होगा. भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. सुरक्षा के बिना समृद्धि संभव नहीं है. हम दोनों संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन करने और नियम-आधारित व्यवस्था की रक्षा करने के लिए उत्तरदायी हैं. उम्मीद करता हूं कि यूक्रेन में शांति लाने के किए पीएम मोदी प्रयास करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और यूरोपीयन यूनियन में व्यापार समझौता

भारत और यूरोपीय संघ के बीच आज 27 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक व्यापार समझौता साइन हुआ. दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुए 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन में व्यापार समझौते की घोषणा की गई. व्यापार, रक्षा, सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में समझौते साइन करके उनका आदान-प्रदान किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 27 जनवरी को 27 देशों के साथ व्यापार समझौते करना ऐतिहासिक क्षण है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में UGC नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

यूजीसी के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन हुआ. नारेबाजी करते हुए छात्र सड़कों पर उतर आए. पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया तो धरने पर बैठ गए. इस दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. परिसर को छावनी में बदल दिया गया. छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-यूरोपीय संघ व्यापार पर बड़े ऐलान

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार पर बड़े ऐलान हुए हैं. यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ ने मदर ऑफ डील साइन की है, जिससे दोनों का फायदा होगा. भारत और यूरोप मिलकर इतिहास बना रहे हैं और अभी यह सिर्फ शुरुआत है. भारत औ यूरोपीय संघ मिलकर रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेंगे. 200 करोड़ लोगों के लिए फ्री ट्रेड जोन बनाएंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और यूरोपीय संघ का शिखर सम्मेलन

दिल्ली में हैदराबाद हाउस में भारत और यूरोपीय संघ का शिखर सम्मेलन चल रहा है, जिसे थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे. इस शिखर सम्मलेन में भारत और यूरोपीय संघ के व्यापार समझौते का ऐलान होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उज्जैन महाकाल धाम में VIP एंंट्री पर रोक का मामला

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग उज्जैन महाकाल धाम में गर्भगृह में VIP के प्रवेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इन्कार किया. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपनी मांग मंदिर प्रशासन के सामने रखने को कहा और कहा कि महाकाल के सामने कोई भी VIP नही है.

इसको तय करने का अधिकार उज्जैन के जिला अधिकारी और महाकाल मंदिर के प्रशासक की है.इयाचिकाकर्ता का कहना है कि महाकाल दर्शन मे इस तरह के नियम समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है। गर्भ गृह में प्रवेश बीते ढाई वर्षों से बंद है. लेकिन इस बीच आरोप है कि नियमों को ताक पर रख वीआईपी एंट्री दी जाती है।

इसको तय करने का अधिकार उज्जैन के जिला अधिकारी और महाकाल मंदिर के प्रशासक की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि महाकाल दर्शन मे इस तरह के नियम समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है. गर्भ गृह में प्रवेश बीते ढाई वर्षों से बंद है. लेकिन इस बीच आरोप है कि नियमों को ताक पर रख वीआईपी एंट्री दी जाती है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

दिल्ली में बजट सत्र से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें बजट सत्र के लिए रणनीति बनाई गई और बजट सत्र के एजेंडे पर चर्चा की गई.

सभी दलों की बैठक के लिए पहुंचे पार्टी नेताओं के नाम...

प्रमोद तिवारी – कांग्रेस

शताब्दी रॉय – ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC)

डॉ. सस्मित पात्रा – बीजू जनता दल (BJD)

एम. थंबीदुरई – एआईएडीएमके

फौज़िया ख़ान – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

मणिक्कम टैगोर – कांग्रेस

के. सुरेश – कांग्रेस

जी. के. वासन – तमिल माणिला कांग्रेस

सागरिका घोष – ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC)

के. आर. सुरेश रेड्डी – भारत राष्ट्र समिति (BRS)

टी. आर. बालू – द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)

जयराम रमेश – कांग्रेस

प्रफुल्ल पटेल – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

रामगोपाल यादव – समाजवादी पार्टी (SP)

मिधुन रेड्डी – वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP)

अनुप्रिया पटेल

जॉन ब्रिटास

उपेंद्र कुशवाहा

तिरुचि शिवा

किरेन रिजिजू

राजनाथ सिंह

अरविंद सावंत

जे. पी. नड्डा

अर्जुन राम मेघवाल

मुरुग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UGC की नीतियों के खिलाफ एक और इस्तीफा

UGC की नई नीतियों के कारण एक और इस्तीफा हो गया हैण् उत्तर प्रदेश में रायबरेली की सलोन सीट से बीजेपी किसान मोर्चा के वाइस प्रेसिडेंट श्याम सुंदर त्रिपाठी ने पद छोड़ दिया है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के बरेली से सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दिया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में UGC हेडक्वार्टर के बाहर प्रोटेस्ट शुरू

दिल्ली में UGC हेडक्वार्टर के बाहर प्रोटेस्ट शुरू हो गया है. नए नियमों के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है. UGC के नए दिशा-निर्देशों को लेकर चल रहा विवाद आक्रामक रूप लेने लगा है, क्योंकि उच्च जाति के छात्रों ने आज 27 जनवरी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बढ़ते विवाद के बीच एकता का आह्वान करते हुए छात्र समूहों ने अपने साथियों से नए नियमों के विरोध में बड़ी संख्या में इकट्ठा होने की अपील की थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया एनर्जी वीक का हुआ आगाज

प्रधानमंत्री मोदी ने आज 27 से 30 जनवरी के बीच गोवा में होने वाले इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौता हो गया है, जिससे ग्लोबल सप्लाई चेन मजबूत होगी. भारत के प्रति दुनिया का भरोसा बढ़ेगा. यह डील ग्लोबल जीडीपी का 25% है और यह समझौता टेक्सटाइल, जेम्स, ज्वेलरी, सर्विसेज सभी के लिए बड़ा मौका है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में गणतंत्र दिवस पर बड़ा हादसा

मुंबइ में विक्रोली के टैगोर नगर में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है, क्योंकि स्पीकर गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई है. आरोप है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर विक्रोली टैगोर नगर के अंबेडकर नगर इलाके में लगाया गया स्पीकर एक कबाड़ बेचने वाले की गलती से गिर गया. स्पीकर एक 3 साल की बच्ची पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. इस मामले में विक्रोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय रक्षा मंत्रालय और यूरोपीय संघ में होगा समझौता

दिल्ली में आज सुबह 11 बजे भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आगाज होगा. यह शिखर सम्मेलन भारत और 27 यूरोपीय संघ देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. यह FTA भारत को यूरोपीय संघ के साथ सीधा व्यापार करने की सुविधा देगा, जिससे आयात लागत में भारी कमी आएगी. यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है.

वहीं ट्रेड डील के बाद दोनों पक्ष के बीच हुए रक्षा और सुरक्षा सहयोग की घोषणाएं होंगी, जिसमें संयुक्त सैन्य अभ्यास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण शामिल हो सकते हैं, इसके लिए रक्षा मंत्रालय और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों की बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें अहम फैसले लिए जा सकते हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है. हरियाणा नंबर की अर्टिगा कार हादसे का शिकार हुई है. कार को टक्कर मारकर ट्रक चालक कई किलोमीटर तक उसे घसीट ले गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में फैक्ट्री में लगी आग में 8 की मौत

कोलकाता के आनंदपुर इलाके में एक वेयरहाउस/मोमो फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मलबे में अभी भी तलाशी जारी है. यह घटना 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) की सुबह हुई, जहां 15 घंटे से अधिक समय तक आग लगी रही. स्थानीय लोगों के अनुसार 20 से अधिक लोग लापता हैं और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल दौरे पर जाएंगे नितिन नबीन

BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार नितिन नबीन पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे, जहां वे दुर्गापुर में राज्य कोर टीम की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रोडमैप पर चर्चा होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका में बर्फबारी ने मचाई तबाही

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बर्फीले तूफान ने तबाही मचा रखी है. भारी बर्फबारी, हाड़ जमा देने वाली ठंड और बारिश के कारण कई शहरों के हालात खराब हैं और अब तक करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका के अर्कांसस से लेकर न्यू इंग्लैंड तक करीब 2100 किलोमीटर एरिया में बर्फ जमी हुई है और आधे से ज्यादा अमेरिका में इमरजेंसी लागू है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल रहेगी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने आह्वान पर आज देशभर के बैंकों में हड़ताल रहेगा, जिससे आज सरकारी बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं. आज बैंकों में हड़ताल रहने से कामकाज पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है. इस बीच ग्राहक सेवाएं बिना रुकावट चलती रहेंगी. हालांकि हड़ताल की वजह से बैंक शाखाओं में कामकाज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, क्योंकि कई कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और यूरोपीय यूनियन में मुक्त व्यापार समझौता

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत फाइनल हो गई है. इस समझौते की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी. वहीं इस महत्वपूर्ण समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ