Aaj Ki Taaza Khabar : 28 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, सरकार ने एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक

Breaking News in Hindi: स्विटजरलैंड के दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की बैठक में मध्य प्रदेश सरकार ने DP वर्ल्ड के साथ MoU साइन किया है.नोएडा के इंजीनियर की मौत मामले में दोनों बिल्डरों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है.

Breaking News

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 22 जनवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज 184 के सिंग दंगों के आरोपी सज्जन कुमार के खिलाफ दिल्ली कोर्ट अहम फैसला सुना सकती है. वहीं आज राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को सुलझा सकते हें, क्योंकि वे पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बठक के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं. मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों में महापौर पदों के लिए आज लॉटरी निकाली जाएगी. इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्रालय ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्रालय (MHA) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 2027 में होने वाली भारत की जनगणना के दौरान इकट्ठा की जाने वाली जानकारी की लिस्ट दी गई है. इसमें जनगणना अधिकारियों को देश भर में घरों और परिवारों का विस्तृत डेटा इकट्ठा करने का अधिकार दिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में शुरू हुई पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम: भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला कमर्शियल रन कामाख्या (KYQ) और हावड़ा (HWH) के बीच आज शाम कामाख्या रेलवे जंक्शन से शुरू हुआ.

यह ट्रेन 22 जनवरी को कामाख्या से अपनी पहली कमर्शियल यात्रा पर निकली और 23 जनवरी से हावड़ा से अपनी यात्रा शुरू करेगी.

कामाख्या – हावड़ा वंदे भारत स्लीपर से नॉर्थ-ईस्ट और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी में काफी सुधार होने की उम्मीद है, जिससे आधुनिक सुविधाएं, बेहतर यात्रा का समय और दुनिया भर जैसा रात भर यात्रा का अनुभव मिलेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव निराश हैं- केशव प्रसाद मौर्य

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SP प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'बिहार चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव निराश हैं. उन्हें लग रहा था कि अगर बिहार में RJD जीतेगी, तो UP में SP जीतेगी, लेकिन अब उन्हें पता चल गया है कि RJD पहले ही हार चुकी है और SP भी हारने वाली है... इसीलिए वह कुछ भी कह रहे हैं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धार भोजशाला मामले में हिंदू और मुस्लिम प्रार्थनाएं हुईं- कांग्रेस नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल, मध्य प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर, धार भोजशाला मामले में हिंदू और मुस्लिम प्रार्थनाएं शांति से हुईं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 2003, 2013 और 2016 में जो सिस्टम फॉलो किया गया था, जिसमें मंगलवार को हिंदू प्रार्थनाएं और शुक्रवार को मुस्लिम प्रार्थनाएं होती थीं, वही सिस्टम जारी रहना चाहिए."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BCCI की क्रिकेट टीम को टीम इंडिया कहने से जुड़ी याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने प्रसार भारती को बीसीसीआई की क्रिकेट टीम को टीम इंडिया कहने से रोकने की मांग से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को बेकार बताते हुए खारिज कर दिया, जिसमें प्रसारक प्रसार भारती को बीसीसीआई की क्रिकेट टीम को टीम इंडिया कहने से रोकने का अनुरोध किया गया था. सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने दिल्ली हाईकोर्ट के 8 अक्टूबर के आदेश को कायम रखा, जिसमें वकील रीपक कंसल की इस याचिका को खारिज कर दिया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्टील प्लांट में धमाका

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक स्टील प्लांट में धमाका हुआ है. भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में कोयला भट्टी में धमाका होने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है. डीएससी कोल कीलन में हुए अचानक धमाके से आग लगी, जिस वजह से 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 मजदूरों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस भेजा है, जिसमें उनके शंकराचार्य होने पर सवाल उठाते हुए भूमि आवंटन रद्द करने की चेतावनी दी गई है. शंकराचार्य को हमेशा के लिए मेले में प्रवेश के लिए वर्जित करने की भी चेतावनी दी गई है. नोटिस में 18 जनवरी की घटना का उल्लेख है और तारीख भी 18 जनवरी ही लिखी गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के अखूनर में आतंकी छिपे होने का शक

जम्मू कश्मीर के अखनूर में आतंकियों के छिपे होने का सुराग मिला है, जिसके चलते सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया है. सामाह इलाके में कोना-कोना खंगाला जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शंकराचार्य के मुद़दे पर संजय राउत का बड़ा बयान

संजय राउत का कहना है कि आज उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य को लाठी मारा जा रहा है, वो शंकराचार्य जिसे एकनाथ शिंदे ने गुरु कहा था, लेकिन वे चुप क्यों हैं. उत्तर प्रदेश में उन्हें स्नान से रोका जा रहा है, प्रधानमंत्री को भी इसकी निंदा करनी चाहिए. कल्याण डोंबिवली में मनसे के नेताओं ने जो स्टैंड लिया है, वो पार्टी की भूमिका नहीं है.

कल्याण डोंबिवली में जो हुआ वो राज ठाकरे को भी मान्य नहीं है. राज ठाकरे से हम अंतर्गत चर्चा करेंगे. शिंदे को लेकर हमारी भूमिका कठोर है. शिंदे के साथ गठबंधन मराठी मानुष को मान्य नहीं. मराठी मानुष का दिल दुखे ऐसा निर्णय हम नहीं लेंगे. कल्याण डोंबिवली को लेकर जो बैठक हुई, उसकी जानकारी उद्धव ठाकरे को थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़

झारखंड के सारंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक लाख का इनामी नक्सली भी ढेर किया गया है. नक्सलियों के छिपे होने का सुराग लगते ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर फायरिंग की तो सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांसद के करीबी ने पत्नी को मारी गोली और सुसाइड किया

सांसद शक्ति सिंह गोहिल के करीबी ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. पति यशराज गोहिल ने अपनी पत्नी राजश्री को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मार ली. दंपति का NRI टावर स्थित घर था. शादी को महज 2 महीने ही हुए थे. घटना की जानकारी मिलते ही यशराज ने 108 पर कॉल की.

एम्बुलेंस टीम राजश्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जा रही थी, तभी यशराज ने खुद को गोली मार ली. खास बात यह है कि यशराज गुजरात के एक वरिष्ठ कांग्रेस संसद शक्ति सिंह गोहिल के करीबी बताए जा रहे. पुलिस दंपति के बीच आखिरी रात क्या हुआ, इसकी पड़ताल कर रही है. परिवारजन से भी पूछताछ जारी है. वस्त्रापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मंगोलपुरी पूरी में युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के मंगोलपुरी पूरी इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि 4-5 युवकों ने मिलकर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए. पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश के चलते हत्या की प्रबल आशंका जताई जा रही है. हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रंप टैरिफ के बावजूद भारत के निर्यात में हुआ इजाफा

विश्व आर्थिक मंच (WEF) में बुधवार को भारत ने कहा कि ट्रंप की टैरिफ नीति के बावजूद देश के निर्यात में वृद्धि हुई है. दावोस में बुधवार को बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के संतुलित आर्थिक वृद्धि पर जोर दिया और कहा कि अगले 5 वर्षों में भारत की GDP 6-8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. वैष्णव ने आगे कहा कि आर्थिक सुधारों, AI और सेमीकंडक्टर में निवेश के बल पर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युवराज मेहता केस में 5 पर नामजद FIR

नोएडा में टेक कंपनी के कर्मचारी युवराज मेहता की की मौत के मामले में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, जल प्रदूषण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एक और FIR दर्ज की गई है. इस मामले में अभय कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, अचल बोहरा और निर्मल कुमार सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में युवक-युवती की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में युवक-युवती की हत्या की गई है. मामला ऑनर किलिंग का है, क्योंकि हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है और हत्या के आरोप दोनों भाइयों पर लगे हैं. पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और जंगल से युवक-युवती के शव भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में महापौर के लिए आज निकलेगी लॉटरी

मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों में महापौर पदों के लिए लॉटरी 22 जनवरी को आयोजित की जाएगी. लॉटरी के माध्यम से यह निर्धारित किया जाएगा कि महापौर का पद किन श्रेणियों के लिए आरक्षित होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस समेत 9 देश बनेंगे ट्रंप के बोर्ड के सदस्य

रूस, तुर्की, पाकिस्तान, सऊदी अरब समेत 9 देश राष्ट्रपति ट्रंप के बोर्ड के सदस्य बनेंगे. राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस राष्ट्रपति ट्रंप के शांति बोर्ड में 1 अरब डॉलर का योगदान देने के लिए तैयार है और ट्रंप के शामिल होने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, कतर और UAE के विदेश मंत्रियों ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप द्वारा अपने नेताओं को बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के लिए दिए गए न्योते का स्वागत किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सज्जन कुमार के खिलाफ कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में आज दिल्ली की कोर्ट कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ एक मामले में फैसला सुना सकती है. विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह ने पिछले साल दिसंबर में मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद 22 जनवरी के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ