Aaj Ki Taaza Khabar Updates: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण की हुई मौत
Breaking News in Hindi Updates: पाकिस्तान के पंजाब में कोहरे की वजह से बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है.
Edited By Khushbu Goyal

Edited By Khushbu Goyal

Today Breaking News in Hindi Updates: आज 18 जनवरी दिन रविवार है और आज मौनी अमावस्या है, जिसका ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे शुरू हो गया था और इस मौके पर आज प्रयागराज माघ मेले का तीसरा सबसे बड़ा स्नान किया गया. वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज अपने दौरे के दूसरे दिन असम के कालीबोर में पहुंचे और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 3 दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हुए हैं. दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ का ऐलान करने के बाद यूरोपियन यूनियन ने आज इमरजेंसी बैठक बुलाई है.
इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
छत्तीसगढ़ के उसूर थाना क्षेत्र में कास्तूरीपाड़ गांव के पास एक दर्दनाक IED ब्लास्ट हुआ. इस धमाके की चपेट में आने से स्थानीय ग्रामीण अयता खुर्रामी के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि घायल ग्रामीण को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के कुछ जवान घायल हुए हैं. सूत्रों के हवाले से घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
watch दिल्ली: TVK अध्यक्ष और एक्टर विजय दिल्ली पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2026
वे करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में 19 जनवरी को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के सामने पेश होंगे। pic.twitter.com/YJDys5xPCS
BJP नेता शहजाद पूनावाला- ‘दोनों ठाकरे भाई मिलकर भी BMC में अपनी सत्ता नहीं बचा पाए.’
watch | सिंगूर, हुगली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "TMC सरकार पश्चिम बंगाल, देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है इसलिए यहां के नौजवानों को खासतौर पर बहुत सावधान रहना है। TMC यहां घुसपैठियों को भांति-भांति की सुविधाएं देती है। घुसपैठियों को बचाने के लिए धरना प्रदर्शन… pic.twitter.com/Zn2EHnTnnP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2026
watch | सिंगूर, हुगली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बांग्ला भाषा और साहित्य बहुत समृद्ध है लेकिन बांग्ला भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा भी तब मिला जब आपने दिल्ली(केंद्र) में भाजपा की सरकार बनाई... भाजपा सरकार के प्रयासों से ही दुर्गा पूजा को UNESCO ने सांस्कृतिक विरासत का… pic.twitter.com/moo4LkdF8l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2026
watch नागपुर, महाराष्ट्र: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा बनाई गई मीडियम कैलिबर गोला-बारूद फैसिलिटी का निरीक्षण किया। https://t.co/WjzqJIIv1n pic.twitter.com/jtNEd6z7YE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2026
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 89 नगरसेवक आज आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे. इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर जी नवनिर्वाचित पार्षदों को मार्गदर्शन भी करेंगे. यह कार्यक्रम आज शाम 7:30 बजे मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड, बीकेसी में आयोजित किया जाएगा.
पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद किया है. 17 जनवरी की रात करीब 9:49 बजे गांधी नगर स्थित एसकेवी स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास एक व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मृत पाया, जिसके सिर पर गंभीर चोट थी.
मृतक की पहचान दनुआ उर्फ लालबत्ती (36), निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जो दिल्ली में रिक्शा चलाने और मटका बनाने का काम करता था. जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी बंटी ने एक ढाबे पर शराब पी थी. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो झगड़े में बदल गई. गुस्से में आकर आरोपी ने पास पड़ा लकड़ी का डंडा उठाकर मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बंटी (26), निवासी अतरौली, जिला अलीगढ़, को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम होने की सूचना से हड़कंप मचने के बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6e6650 लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड होते ही घेर लिया गया और सुरक्षा कर्मियों ने विमान की चेकिंग की. बम निरोधक दस्ते और सीआईएसफ टीम ने जांच पड़ताल की. सभी यात्रियों की स्कैनिंग करते हुए उनको बाहर निकाला गया.
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नाइजीरियाई नागरिकों द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है और करीब 5 करोड़ रुपये की कोकीन और MDMA बरामद की है. साथ ही 2 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह नेटवर्क दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय था. गिरफ्तार आरोपियों के नाम फ्रैंक विटस उमे और संडे ओटू हैं. साउथ और साउथ-वेस्ट दिल्ली में ड्रग्स की सप्लाई सिंडिकेट की ओर से की जा रही थी.
केजीएमयू में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ शारीरिक शोषण करने और अवैध धर्मांतरण की कोशिश के मामले में गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन को पुलिस और एसटीएफ रिमांड पर लेगी, क्योंकि जांच में एसटीएफ को कई जानकारियां मिली हैं. आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान डॉक्टर रमीजुद्दीन से जुड़ी कई जानकारियां मिली. इस्लामी मेडिकोज ग्रुप का कनेक्शन खंगालने पर नए खुलासे हो रहे हैं.
इस्लामी मेडिकोज ग्रुप से केजीएमयू के और भी डॉक्टर जुड़े होने की संभावना है, क्योंकि इस ग्रुप में डॉक्टर परवेज भी जुड़ा था. लिहाजा आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी केजीएमयू में लैब इंचार्ज वाहिद के हटाए जाने के बाद जांच एजेंसियां कई अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
दिल्ली पुलिस ने एनआरआई डॉक्टर दंपति से 15 करोड़ की डिजिटल ठगी के मामले में दो आरोपियो दिव्यांक पटेल और शितौली को गुजरात के वडोदरा से अरेस्ट किया है. ठगी की रकम में से 4 करोड़ रुपए दिव्यांक पटेल के खाते में ट्रांसफर किए गए थे. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस टीम उन्हें लेकर दिल्ली पहुंच चुकी है.
दिल्ली क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करके लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड शूटर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू उम्र 23 वर्ष निवासी आगरा है. उत्तम नगर दिल्ली से दबोचा गया शूटर राजस्थान के गंगानगर जिले के 2 गंभीर मामलों में वांटेड था. व्यवसायी से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप भी प्रदीप पर है.
रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के घर पर मई 2025 में फायरिंग की गई थी. प्रदीप पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने का आरोप भी है. आरोपी से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं और सप्लायर के रूप में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और BNS की कई धाराओं में केस दर्ज हैं. एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड की टीम ने की कार्रवाई की है.
दक्षिण-पश्चिम जिला साइबर पुलिस ने निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में 8 शातिर आरोपियों को 4 राज्यों से गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि गिरोह ठगी की रकम को म्यूल बैंक खातों के जरिए कंबोडिया में बैठे हैंडलर्स तक पहुंचाता था.
यह कार्रवाई वसंत कुंज निवासी एक महिला की शिकायत पर की गई, जिसे शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर ₹15.58 लाख की ठगी की गई थी. जांच में पता चला कि 14 दिनों में करीब 4 करोड़ की रकम म्यूल खातों में जमा की गई, जबकि 63 NCRP शिकायतें इस गिरोह से जुड़ी मिली हैं. पुलिस ने आरोपियों से 10 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म, बैंक खातों के संचालन और पैसों के लेन-देन में किया जा रहा था.
प्रयागराज में माघ मेला लगा है और आज मौनी अमावस्या है. इस मौके पर सुबह 4 बजे शुरू हुए ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है. इससे पहले सुबह 7 बजे तक 75 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे.
यूरोप और अमेरिका के बीच ग्रीनलैंड को लेकर तनाव बढ़ने से NATO का भविष्य खतरे में पड़ गया है. NATO का Article 5 (एक पर हमला सब पर हमला) अब आंतरिक टकराव में फंस गया है, जिससे गठबंधन की एकजुटता खतरे में है. यूरोपीय संघ (EU) ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए चेतावनी दी कि यूरोप अपनी संप्रभुता की रक्षा के प्रति दृढ़ रहेगा. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन ने ट्रंप की धमकियों को अस्वीकार करते हुए कहा कि ग्रीनलैंड को लेने के अमेरिकी प्रयास का यूरोपीय देश समन्वित ढंग से जवाब देंगे.
हिज्बुल्लाह के नेता ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शन का अमेरिका और इजरायल फायदा उठा रहे हैं. बाहरी ताकतों ने ही अपने फायदे के लिए लोगों को भड़काया है, नहीं तो सब कुछ ठीक चल रहा था.
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के अबताल इलाके में कई दिन से लगातार ड्रोन देखे जा रहे हैं और आज फिर अलसुबह अबताल इलाके में एक ड्रोन देखा गया है.
प्रधानमंत्री मोदी आज असम के दौरे के दूसरे दिन कालीबोर में होंगे. जहां वे 6 हजार 957 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे. 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
इंडोनेशिया में एक विमान लापता हो गया है, जिसमें 11 लोग सवार थे. विमान की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. वायुसेना को पर्वतारोहियों ने बताया है कि उन्होंने माउंट बुलुसाराउंग पर धुंआ और मलबा देखा है, लेकिन अभी यह कंफर्म नहीं कि मलबा विमान का ही है. विमान जावा और सुलावेसी द्वीप के बीच स्थित पहाड़ी क्षेत्र के पास गायब हुआ.
शनिवार को ग्राउंड कंट्रोल से विमान का संपर्क टूट गया था. इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित टर्बोप्राप एटीआर 42-500 विमान योग्याकार्ता से दक्षिण सुलावेसी की राजधानी जा रहा था, तभी रडार से गायब हो गया. विमान आखिरी बार स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:17 बजे दक्षिण सुलावेसी प्रांत के मारोस के लेआंग-लेआंग क्षेत्र में ट्रैक हुआ था.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: