Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुंछ जिले के दीगवार सेक्टर में दिखा ड्रोन, सेना की जवाबी फायरिंग

Breaking News in Hindi LIVE Updates: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब और राजस्थान के दौरे पर जा रही हैं, वहीं जापान के विदेश मंत्री आज भारत के दौरे पर आ रहे हैं. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अकाल तख्त के सामने पेश होंगे, लेकिन क्यों यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 15 जनवरी दिन गुरुवार है और आज खिचड़ी वाली मकर संक्रांति मनाई जा रही है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली के बुराड़ी में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शार्प शूटर गिरफ्तार हुए हैं. दूसरी ओर, ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिस वजह से एअर इंडिया को उड़ानों के रूट बदलने पड़े.

विज्ञापन

वहीं I-PAC मामले में आज ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे. इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब और राजस्थान के 2 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी. जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु भी आज भारत आ रहे हैं. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया- पीड़ित पिता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद, यूपी: केतन के पिता मुकेश मेहता ने कहा, 'मेरा बेटा पिछले 8 सालों से मर्चेंट नेवी में है. वह अभी थर्ड इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा है. इस ट्रिप के दौरान वे ईरान से डीजल लेकर लौट रहे थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वह 29 जून 2025 को दिल्ली से ड्यूटी पर गया था, क्योंकि उसे 1 जुलाई को जॉइन करना था. हमारी आखिरी बात 31 दिसंबर को हुई थी.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अवैध रिवॉल्वर से युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर N-1 SS/95 मकान में दोस्त के रूम में रह रहे युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. ये घटना UPSI की तैयारी कर रहे दिव्यांशु सिंह के कमरे में हुई है.

जौनपुर निवासी 35 वर्षीय प्रद्युमन पाठक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर डीसीपी पहुंचे हैं. फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही है. वहीं, पुलिस ने मौके से अवैध रिवॉल्वर बरामद किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुंछ जिले के दीगवार सेक्टर में दिखा ड्रोन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुंछ जिले के दीगवार सेक्टर में ड्रोन दिखाई दिया है. ड्रोन को मार गिराने के लिए भारतीय सेना द्वारा फायरिंग की गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आरएन रवि ने लिया वार्षिक साध संगत महोत्सव में भाग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रामेश्वरम, तमिलनाडु: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुद्वारा गुरु नानक धाम में वार्षिक साध संगत महोत्सव में भाग लिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्र ने चार IPS अधिकारियों को नियुक्त किया एडिशनल डायरेक्टर जनरल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्र ने 1997 बैच के चार IPS अधिकारियों, आनंद प्रताप सिंह, सुमित शरण, आशीष बत्रा और संजय कुमार गुंज्याल को एडिशनल डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने गुरुवार को इन नियुक्तियों को मंजूरी दी. सक्षम अथॉरिटी ने मौजूदा खाली पदों के लिए इन नियुक्तियों को मंजूरी दी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेक्रेटरी रंजीत सिंह ने AAP नेता आतिशी को लिखा पत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा सचिवालय के सेक्रेटरी रंजीत सिंह ने विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी को 'सदन में सिख गुरुओं के खिलाफ कथित बयान पर विशेषाधिकार के उल्लंघन और अवमानना ​​की शिकायत' के बारे में लिखा है.

'विशेषाधिकार समिति के चेयरपर्सन ने निर्देश दिया है कि इस घटना के बारे में आपका लिखित बयान 19 जनवरी 2026 को या उससे पहले मेरे पास जमा किया जाए.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे सवाई मानसिंह स्टेडियम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर :राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने उपमुख्यमंत्रियों और सीनियर बीजेपी नेताओं के साथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया, जब वे सेना दिवस पर 'शौर्य संध्या' में शामिल होने के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25-27 जनवरी 2026 तक 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान, दोनों नेता 27 जनवरी 2026 को 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुछ लोगों ने शिवाजी का पोस्टर फाड़ा और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया- रामचंदर राव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद, तेलंगाना: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा, 'पुराने शहर में पुरानापूल के पास एक पुराना मंदिर है. कल रात कुछ मुसलमान आए और उन्होंने शिवाजी का पोस्टर फाड़ दिया और मंदिर की मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. यह पहली घटना नहीं है, ऐसा पहले भी हो चुका है, जब मलकाजगिरी में कुछ बदमाशों ने मंदिर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया था.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कपिल मिश्रा फर्जी विडियो मामले में BJP को झटका

मंत्री कपिल मिश्रा फर्जी वीडियो मामले में BJP को बड़ा झटका है. जालंधर कोर्ट का आदेश है कि फोरेंसिक जांच में वीडियो डाक्टर्ड पाया गया. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को वीडियो हटाने का आदेश दिया है. जिस भी अकाउंट से वीडियो पोस्ट हुआ, वह सभी लिंक सोशल मीडिया से हटाने के आदेश हुए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ KGMU के पैथोलॉजी में तैनात HoD की छुट्टी

लखनऊ के KGMU में लव जिहाद और धर्मांतरण के प्रयास के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है. कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने पैथोलॉजी में तैनात HoD डॉक्टर वाहिद अली को हटा दिया है. इससे पहले वाहिद अली की छुट्टी निरस्त की गई थी. डॉक्टर वाहिद अली धर्मांतरण के मामले में संदिग्ध है. पैथोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर रश्मि कुशवाहा को फैकल्टी इंचार्ज बनाया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर मची अफरा तफरी

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के चाकुलिया में बहुत ज्यादा अफरा-तफरी मची हुई है, जिससे तनाव पैदा हो गया है. SIR में बार-बार सुनवाई के नाम पर आम लोगों को परेशान किए जाने के विरोध में चाकुलिया के लोग गुस्से में हैं. BDO ऑफिस में तोड़फोड़, आगजनी और विरोध में सड़कें जाम की जा रही हैं. खबर है कि पुलिसवालों पर हमला भी हुआ है. SIR की सुनवाई बार-बार क्यों बुलाई जा रही है?

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक पिता के परिवार में 7 बच्चे होते हुए भी 7 को ही बुलाया जा रहा है, इसलिए इलाके के आम लोगों ने सड़कें जाम की हैं, आगजनी की है और BDO ऑफिस में तोड़फोड़ की है. हालात को कंट्रोल करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रदर्शनकारी BDO से आम लोगों को परेशान किए जाने का कारण जानना चाहते हैं. दूसरी ओर, सड़क जाम के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरीश राणा को इच्छामृत्यु पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

पिछले करीब 13 साल से अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को पैसिव युथनेसिया (इच्छा मृत्यु) देने पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उनके घरवालों से बात भी की थी. 100 फीसदी दिव्यांगता के शिकार हो चुके बेटे के ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके हरीश के माता-पिता ने ही उसे इच्छा मृत्य देने की मांग की है.

एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हरीश के ठीक होने की उम्मीद नहीं है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 28वें CSPOC सम्मेलन का उद्घाटन

आज 15 जनवरी को संविधान सदन के ऐतिहासिक परिसर में 28वें CSPOC सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय सम्मेलन CSPOC का यह 28वां संस्करण 3 दिन तक चलेगा, जिसका आयोजन 14 से 16 जनवरी 2026 के बीच किया जा रहा है. 28वें CSPOC सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा की जा रही है.

संविधान सदन में आयोजित यह सम्मेलन लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. CSPOC सम्मेलन के इतिहास में इस बार सबसे अधिक देशों और प्रतिनिधियों की सहभागिता दर्ज की जा रही है, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन बनाती है. सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के संसदाध्यक्ष, पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट से एक्टर विजय को राहत नहीं मिली

सुप्रीम कोर्ट से एक्टर विजय को राहत नहीं मिली है. जन नायगन फिल्म के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने विजय को हाई कोर्ट जाने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से कहा है कि कोर्ट इस मामले पर 20 जनवरी को सुनवाई करके यथासंभव कोशिश करे कि उसी दिन फैसला हो सके.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कल्याणपुरी में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

दिल्ली के थाना कल्याणपुरी क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान मुकेश (40 वर्ष), पुत्र कालू राम निवासी कल्याणपुरी के रूप में हुई है, जिसे एलबीएस अस्पताल में मृत घोषित किया गया. मुकेश का शव 18 ब्लॉक, कल्याणपुरी स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था.

शरीर पर चाकू के कई घाव थे. मौके पर मौजूद बीट कांस्टेबल ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है. क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला. पुलिस ने बताया कि मृतक थाना कल्याणपुरी का बीसी/हिस्ट्रीशीटर था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान में अब तक 3428 प्रदर्शनकारियों की मौत

ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अब तक 3428 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है और 10 हजार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. ईरान अपना एयरस्पेस बंद कर चुका है और अमेरिकी नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट की ओर रवाना हो गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब और राजस्थान के दौरे पर जाएंगी

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को पंजाब और राजस्थान के 2 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी. मुर्मू आज अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु आज भारत आएंगे

विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी आज से 17 जनवरी तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी आज नई दिल्ली पहुंचेंगे. 16 जनवरी को, वह हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पेश होंगे. सीएम भगवंत मान 12 बजे श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचेंगे. 11 बजे सीएम मान अमृतसर के सर्किट हाउस निकलेंगे. उन्होंने पहले ही कहा था कि अकाल तख्त साहिब से बड़ी कोई अदालत नहीं है और वह उसके हर निर्णय का सम्मान करते हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका और वेनेजुएला के संबंध हुए दोस्ताना

पहले अमेरिका को लेकर सख्त तेवर दिखा रहीं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने अब दोस्तान रुख अख्तियार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे वेनेजुएला में विपक्ष की नेता और उस साल नोबल शांति पुरस्कार विजेता मारिया मचाडो की व्हाइट हाउस से बढ़ती नजदीकियां हैं.

मचाडो को नोबल मिल जाने से पहले खफा हो गए ट्रंप की नाराजगी मचाडो द्वारा नोबल को ट्रंप को दे देने के बयान के बाद दूर हो गईं है. शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मुलकात के लिए ट्रंप ने मचाडो को बुलाया है. वहीं अब वेनेजुएला की सरकार में मचाडो की भूमिका की अटकलें लगाई जा रही हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के पॉलिटिकल एडवाइजर प्रतीक जैन के I-PAC दफ्तर में रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच मामले की सुनवाई करेगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में लॉरेंस गैंग के शूटरों का एनकाउंटर

दिल्ली के बुराड़ी में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं और बड़ा एनकाउंटर हुआ. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शार्प शूटर गिरफ्तार हुए. पकड़े गए दोनों बदमाश पश्चिम विहार जिम और विनोद नगर बिजनेसमैन पर हुए हमले में शामिल थे. दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल को भी गोली लगी/ हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ