Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी ने प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ किया संवाद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग में देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ संवाद किया. थीम: आत्मनिर्भरता और संरचनात्मक परिवर्तन: विकसित भारत का एजेंड
पीएम मोदी ने कहा, '2047 तक विकसित भारत का विजन अब सिर्फ सरकारी लक्ष्य नहीं, बल्कि जन-आकांक्षा बन चुका है. शिक्षा, उपभोग और वैश्विक गतिशीलता के बदलते रुझान इस जन-आकांक्षा को दर्शाते हैं. बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संस्थागत क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग पर जोर औक दीर्घकालिक विकास के लिए मिशन-मोड रिफॉर्म्स की जरूरत पर बल.
पीएम ने कहा, नीतिगत फैसले और बजटिंग 2047 के विज़न से जुड़ी होनी चाहिए. भारत को वैश्विक वर्कफोर्स और इंटरनेशनल मार्केट्स का हब बनाए रखने की आवश्यकता है. अर्थशास्त्रियों ने मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर सुझाव दिए.
संरचनात्मक बदलाव के लिए घरेलू बचत बढ़ाने, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक अपनाने पर चर्चा हुई. AI को क्रॉस-सेक्टोरल प्रोडक्टिविटी का अहम इंजन बताया गया. डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के विस्तार पर भी जोर दिया गया.
विशेषज्ञों ने कहा, 2025 में हुए अभूतपूर्व क्रॉस-सेक्टोरल सुधार भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में बनाए रखेगा.