'हलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार', सीपीआई सांसद ने लिखा पत्र

कनाडा में संसदीय चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी। भारत और फ्रांस के बीच 63 हजार करोड़ के 26 राफेल मरीन की डील होगी। OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग को बैन करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन LOC पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। दुनियाभर के कई देशों ने पाकिस्तान केा आतंकी देश घोषित करने की मांग की है। ट्रंप सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

'हलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार', सीपीआई सांसद ने लिखा पत्र

सीपीआई के राज्यसभा सांसद पी संदोष कुमार ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।

'सरकार का फैसला गलत', सिंधु जल संधि पर क्या बोले नरेश टिकैत?

सिंधु जल संधि पर किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि यह गलत फैसला है। संधि जारी रहनी चाहिए थी। हम इसके खिलाफ हैं। हम किसान हैं और हर किसान को पानी की जरूरत है।

'एकजुटता और एक सामूहिक संकल्प की जरूरत', पहलगाम हमले पर क्या बोले जयराम रमेश?

पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में विभिन्न कांग्रेस नेताओं के बयानों पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में यह क्रूर आतंकी हमला हुआ और उसी रात कांग्रेस पार्टी ने मांग की कि एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। कांग्रेस कार्य समिति ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें हमने कांग्रेस पार्टी की राय जनता के सामने रखी थी। हमने कहा कि इस संवेदनशील समय में हमें एक होना है। हमें एकजुटता और एक सामूहिक संकल्प की जरूरत है। मैं साफ करना चाहता हूं कि ये नेता अपनी निजी राय दे रहे हैं और कांग्रेस का इन बयानों से कोई लेना-देना नहीं है।

वक्फ कानून के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार

वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मुद्दे से जुड़ी आने वाली सैकड़ों याचिकाओं पर विचार नहीं किया जा सकता।

केरल CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

केरल मुख्यमंत्री के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। केरल के मुख्यमंत्री ऑफिस और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता आनन फानन में मुख्यमंत्री ऑफिस पहुंचा और दफ्तर का कोना-कोना खंगाल दिया। जानकारी मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से मुहैया कराई गई है।

बिहार में कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचा

बिहार में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचा है। गृह विभाग द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बिहार के कई जिलों में विजिट वीजा और टूरिस्ट वीजा पर आए कुल 19 पाकिस्तानी नागरिक 25 अप्रैल या उससे पहले राज्य से चले गए। यह आंकड़ा उन पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित है, जो जनवरी 2025 के बाद राज्य में आए थे। बिहार में अब केवल वह पाकिस्तानी नागरिक ही रह रहे हैं, जो मेडिकल वीजा और लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं। मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध हैं। सिर्फ पटना में ही लांग टर्म बीजा पर 27 पाकिस्तानी महिलाएं हैं, जिनमें से 3 अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट सरेंडर कर चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

मनी लॉन्ड्रिंग मामला में मध्य प्रदेश में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। शराब व्यापार में कथित 50 करोड़ रुपये की अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच करते हुए ईडी ने मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे।

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। एक बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर भंडारा शहर के निकट बेला इलाके में घटी।

अहमदाबाद से 536 बांग्लादेशी डिटेन

गुजरात की अहमदाबाद रूरल पुलिस ने अहमदाबाद के ग्रामीण इलाकों से 536 बांग्लादेशी सस्पेक्ट्स को डिटेन किया है। उनसे उनकी आइडेंटिटी की पूछताछ की गई। गुजरात में पहलगाम अटैक के बाद गैरकानूनी तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चल रहा है।

पाकिस्तान का LOC पर सीजफायर वॉयलेशन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने पुंछ जिले में फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि गोलीबारी में किसी के भी जख्मी होने की खबर नहीं है। पाकिस्तानी सेना कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ