ड्रग तस्करों का पंजाब पुलिस ने किया एनकाउंटर, 3 लोग पकड़े गए

सुप्रीम कोर्ट में रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट की धारा 53(2) को चुनौती दी गई है। इस धारा के तहत निर्विरोध चुनावों में वोटिंग के बिना विजेता चुने जाते हैं। मांग है कि NOTA को कैंडिडेट मानकर वोटिंग कराई जाए। नई दिल्ली में 3 दिन तक चलने वाले रायसीना डायलॉग का आज दूसरा दिन है। अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड इसमें हिस्सा लेंगी।

Breaking News Live Updates

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज 10 महीने बाद सुनीता विलियम्स अपने साथी बुच विल्मोर के साथ धरती पर लौट आएंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के बच्चों की सिक्योरिटी हटवा दी है और उन पर टैक्सपेयर्स के पैसे से मौज करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी के पॉडकास्ट से पाकिस्तान बौखला गया है और उसने भारत पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कश्मीर विवाद नहीं सुलझने की बात कही है। आज रूस और यूक्रेन युद्ध के बारे में रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बात करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने किया ऐलान, 59 उपजातियों को तीन समूहों में बांटा गया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि 59 उपजातियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया है और उनके बीच 15 प्रतिशत आरक्षण वितरित किया गया है। सरकार उन लोगों के परिवारों का भी समर्थन करेगी, जिन्होंने एससी वर्गीकरण के संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाई है। उन परिवारों को इंदिराम्मा घरों और राजीव युवा विकास योजनाओं के आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि एससी वर्गीकरण के लिए एक स्थायी समाधान प्रदान करने के सरकार के फैसले का सभी ने समर्थन किया। 2026 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार एससी कोटा बढ़ाया जाएगा। सरकार आरक्षण बढ़ाने और उन्हें उचित रूप से वितरित करने की जिम्मेदारी लेती है। सदन के नेता के रूप में मैं सभी एससी समुदाय को आश्वासन दे रहा हूं कि इंदिराम्मा सरकार द्वारा न्याय दिया जाएगा। मैं आरक्षण बढ़ाने और उसे लागू करने की जिम्मेदारी लूंगा। एससी वर्गीकरण के लिए कानून बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

डिप्टी जेलर के आरोपों के बाद वाराणसी जेल अधीक्षक का तबादला

वाराणसी जेल अधीक्षक उमेश सिंह का तबादला कर दिया गया है। महिला डिप्टी जेलर मीना कनौजिया ने जेल अधीक्षक पर की गंभीर आरोप लगाए थे। डीजी मुख्यालय के द्वारा विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। अब वाराणसी के नए जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव होंगे।

ड्रग तस्करों का पंजाब पुलिस ने किया एनकाउंटर, 3 पकड़े गए

पंजाब के तरनतारन में हुए एनकाउंटर पर एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि लांडा गिरोह के तीन सदस्य सीमा क्षेत्र के पास घूम रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की और जवाबी गोलीबारी में एक सदस्य (लांडा गिरोह का) अजय पाल घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य सदस्यों रौनक और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से 0.5 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल बरामद की गई है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर से निकले राजनाथ सिंह, अमित शाह

watch | Delhi | Union Ministers Rajnath Singh, Amit Shah, ML Khattar, Kiren Rijiju, Piyush Goyal, Ashwini Vaishnaw leave from the residence of Union Minister and BJP President JP Nadda. pic.twitter.com/7QzYbXHZLj
— ANI (@ANI) March 18, 2025

गुरुग्राम में फायरिंग, एक की मौत

हयातपुर गांव में गोलीबारी की घटना पर गुरुग्राम पुलिस पीआरओ संदीप कुमार ने कहा, "आज शाम करीब 4 बजे कुछ लोग एक दुकान में घुसे और गोलीबारी की। घटना में बलजीत नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति रविंदर घायल हो गया। प्राथमिक तौर पर दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता का मामला लगता है।"

पंजाब के तरनतारन में पुलिस ने किया एनकाउंटर

watch | Punjab Police carried out an encounter at Dode village in Tarn Taran district. Details awaited. pic.twitter.com/Ke0cR7wyGy
— ANI (@ANI) March 18, 2025

नागपुर : पेट्रोलिंग के लिए जमीन पर उतरे बड़े अधिकारी

watch | On yesterday's clash and violence, Nagpur Police Commissioner Dr Ravinder Singal says, "We have registered case and are arresting people. Our action to establish peace is continuing. Social media is being monitored and we are developing the information we are getting.… https://t.co/79FNsSsGrdpic.twitter.com/eqJZxPtCyL

— ANI (@ANI) March 18, 2025

नेपाल की विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की मुलाकात

watch | EAM Dr S Jaishankar meets Nepal's Foreign Minister Arzu Rana Deuba, in Delhi pic.twitter.com/Rar1D3x9q5
— ANI (@ANI) March 18, 2025

नागपुर की घटना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बयान

नागपुर की घटना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "यह बहुत दुखद है। हमें देश की संस्कृति को मिटाने का काम करने वाले लोगों से जुड़े प्रतीकों और चिह्नों से दूर रहना चाहिए। हम सभी को भारत को 21वीं सदी का एक सम्मानित, गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।"

नागपुर घटना पर नितेश राणे ने अबू अजामी को ठहराया जिम्मेदार

watch | मुंबई: नागपुर घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, "...अबू आजमी इसके लिए जिम्मेदार हैं...उन्होंने ही इस मुद्दे को शुरू किया...सरकार को बदनाम करने के लिए यह एक पूर्वनियोजित हिंसा थी...हमारे पुलिसकर्मियों पर हाथ उठाने वालों को हम नहीं छोड़ेंगे...इस मामले में… pic.twitter.com/TBpKyVeGRc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025

नागपुर हिंसा पर क्या बोले भाजपा विधायक बालमुकुंद ?

नागपुर हिंसा पर भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, "जो लुटेरे भारत आए, मंदिरों को लूटा, धर्मांतरण के लिए लोगों पर हमला किया ऐसे लुटेरों का नामोनिशान भारत में नहीं होना चाहिए। उनकी कब्रें हटाकर उनकी जगह महान राजाओं और रानियों की मूर्तियां स्थापित की जानी चाहिए ताकि नई पीढ़ी को एक महान संदेश जाए।"

watch | Jaipur | On Nagpur violence, BJP MLA Balmukund Acharya says, "The looters that came to India, looted temples, assaulted people for conversion... Sign of such looters should not be in India. Their tombs should be removed and statues of great kings and queens should be… pic.twitter.com/v92nEHHmCY
— ANI (@ANI) March 18, 2025

रेवाड़ी में कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में आग

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में प्लास्टिक के कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में आज आग लग गई। इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20-25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी तरह का जानी नुकसान नहींं हुआ, लेकिन लाखों का माली नुकसान फैक्ट्री मालिक को उठाना पड़ा है।

वैष्णो देवी मंदिर में पिस्टल लेकर पहुंची पुलिस वाली

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगी है। एक महिला सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए पिस्टल लेकर मंदिर के अंदर पहुंच गई थी। घटना 14-15 मार्च 2025 की रात की है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। जांच के दौरान पता चला कि उसके हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके हथियार जब्त कर लिया। अब कटरा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का योगी आदित्यनाथ को लेटर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गत 14 मार्च को वकीलों के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए वकीलों की सुरक्षा, अधिकारों और सुविधाओं की अनदेखी के संदर्भ में चिंता व्यक्त की। लखनऊ की घटना में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई किये जाने की मांग भी की।

दिल्ली के द्वारका में भीषण अग्निकांड

दिल्ली के द्वारका में आज मोड़ इलाके में भीषण आग लग गई। आग में जलकर 30 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां राख हो गईं। हालांकि आग से जान की हानि नहीं हुई, लेकिन माली नुकसान हुआ है। दिल्ली फायर सर्विस को रात 2:07 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह 3:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है, इसकी जांच जारी है।

राबड़ी देवी से आज पूछताछ करेगी ED

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व मंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव RD के दफ्तर पहुंच गए हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में इन दोनों से पूछताछ होनी है। इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेज प्रताप यादव और हेमा यादव समेत कई आरोपियों को जमानत दी थी।

विधानसभा में नागपुर हिंसा की जानकारी देंगे फडणवीस

नागपुर में हुई घटना की जानकारी आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा में देंगे। सदन में वह पूरा विवाद और घटनाक्रम पेश करेंगे। जांच रिपोर्ट और कार्रवाई की जानकारी पटल पर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री यह भी बताएंगे कि विवाद सुलझाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?

दिल्ली के विधायकों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम

दिल्ली के विधायकों का 2 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आज से शुरू होगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। उनके साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता भी नजर आए।

पालघर में पानी डूबने से मरे 2 बच्चे

महाराष्ट्र के पालघर जिले के सुखदांबा गांव में सोमवार को पानी की टंकी का स्लैब गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, 3 बच्चे स्कूल के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़े थे, तभी अचानक उसका स्लैब टूट गया। हादसे में हर्षदा पागी और एक अन्य छात्र की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा गंभीर घायल है।

आज बजट सत्र के दूसरे फेज का 5वां दिन

आज बजट सत्र के दूसरे फेज का 5वां दिन है। आज सदन में 8 मंत्रालयों की कई मामलों से जुड़ी सालाना रिपोर्ट रखी जाएगी। इसमें गृह, कृषि, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय शामिल हैं। विपक्ष लगातार डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड पर चर्चा की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर बीते दिन तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया था।

इजरायल ने दक्षिण सीरिया पर किया हमला

दक्षिण सीरिया पर आज इजरायल ने एयर स्ट्राइक की। दक्षिण सीरिया के डेरा प्रांत में हवाई हमला करके कई ठिकाने ध्वस्त किए। इस हमले में 2 लोगों की मौत होने औ 19 लोगों के घायल होने की खबर है। इजरायली सेना ने हमले की पुष्टि की और बताया कि अपदस्थ सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की सेनाओं के हथियारों से लैस सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ