Aaj Ka Taaza Khabar: नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से 52 लोगों की मौत, कई लोग लापता

Breaking News: मौसम विभाग ने हिमाचल के लिए आज और कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के बरेली में इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

aaj ki taaza khabar (1)

aaj ki taaza khabar

Breaking News: आज 5 अक्टूबर है। देश में मानसून वापसी कर रहा है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार मानसून अब रुख दिखा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि 5-6 अक्टूबर को हिमाचल में बारिश की संभावना है।
बरेली हिंसा के बाद सपा के डेलिगेशन को पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस ने सपा नेताओं को दिल्ली और लखनऊ में ही नजरबंद कर लिया था। देर शाम प्रशासन ने बरेली में इंटरनेट भी बहाल कर दिया है। बरेली में धीरे धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री पीएम नेतन्याहू ने गाजा शांति समझौते के लिए वार्ताकारों की टीम मिस्र भेजी है।

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बन रहिए लाइव अपडेट के साथ….

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में बिजली गिरने से 4 लोग घायल

तमिलनाडु: तूतीकोरिन में बिजली गिरने से घायल हुए चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंत्री पी. गीता जीवन ने तूतीकोरिन सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 52, 29 लोग घायल

नेपाल में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन, बिजली गिरने और सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या अब 52 हो गई है. सशस्त्र पुलिस बल ने रविवार शाम को बताया कि बारिश से हुई इस आपदा में कम से कम सात लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जबकि अब तक 29 लोग घायल हो चुके हैं. नेपाल में शनिवार सुबह से ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त मानसूनी हवाओं के प्रभाव से बारिश हो रही है, जिससे पूरे हिमालयी क्षेत्र में तेज वर्षा हो रही है.

सशस्त्र पुलिस बल मुख्यालय के अनुसार, इलाम में ही भूस्खलन और बाढ़ के कारण 37 लोगों की मौत हुई है, जबकि प्रांत के अन्य जिलों में 12 और मौतें हुई हैं. कोशी में एक व्यक्ति लापता है और कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: गोशामहल से विधायक राजा सिंह के खिलाफ FIR, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

हैदराबाद के गोशामहल से विधायक राजा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उन पर एक सभा के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: UK की मस्जिद में लगाई गई आग, जांच में जुटी पुलिस

यूनाइटेड किंगडम के ब्राइटन के पास पीसहेवन में शनिवार रात एक मस्जिद में जानबूझकर आग लगा दी गई. पुलिस इसे घृणा अपराध मान रही है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के समय दो लोग इमारत के अंदर थे, लेकिन वे सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे. यह संदिग्ध आगजनी ब्रिटेन में तनावपूर्ण और राजनीतिक रूप से आवेशित गर्मियों के दौरान हुई है, जहां इस्लामोफोबिक और यहूदी-विरोधी घटनाओं में वृद्धि देखी गई है. इससे पहले यहूदी धर्म के सबसे पवित्र दिन योम किप्पुर पर कार से टक्कर मारकर और चाकू मारकर दो यहूदी श्रद्धालुओं की हत्या कर दी गई थी.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या में बिल्डिंग गिरने से एक की मौत, 2 घायल

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: "अगर हमें दुनिया में नंबर एक बनना है तो स्वदेशी के अलावा कोई विकल्प नहीं": अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि स्वदेशी उत्पादों का कोई विकल्प नहीं होना चाहिए और सभी को उन्हें अपनाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहकारी क्षेत्र के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा बन गई है। सहकारिता क्षेत्र के विकास के बारे में बोलते हुए, शाह ने कहा, "सहकारिता क्षेत्र की स्थापना करके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक नई जीवनरेखा की शुरुआत की। सहकारिता क्षेत्र देश में एक मजबूत क्षेत्र के रूप में उभर रहा है।"प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर ज़ोर दिया है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से चौथे स्थान पर ला दिया है। हम तीसरे स्थान पर पहुँचने के बहुत करीब हैं। लेकिन अगर हमें दुनिया में नंबर एक बनना है, तो स्वदेशी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है । देश के सभी लोगों को स्वदेशी अपनाना चाहिए ।"

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: 'हमारे घर का एक कमरा किसी ने हथिया लिया, कल वहां फिर से डेरा डालना है', RSS प्रमुख मोहन भागवत

मध्य प्रदेश के सतना में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सिंधी कैंप गुरुद्वारे के उद्घाटन समारोह में कहा कि कभी-कभी जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, वे विदेश चले जाते हैं, फिर भी दुनिया उन्हें हिंदू कहती है। यह उन्हें हैरान करता है, क्योंकि वे पूरी कोशिश करते हैं कि उन्हें हिंदू न समझा जाए लेकिन सच्चाई यह है कि वे हिंदू हैं। यहां के कई सिंधी लोग पाकिस्तान नहीं गए, जो अविभाजित भारत का हिस्सा था। नई पीढ़ी को इस पर विचार करना चाहिए। वह हमारा दूसरा घर है, जहां हमारा सामान और जगह दूसरों ने ले ली थी, लेकिन एक दिन, हम उन्हें वापस ले लेंगे क्योंकि वे हमारे हक के हैं।

VIDEO | Satna: RSS Chief Mohan Bhagwat attends the inauguration of Sindhi Camp Gurudwara. He says, "Sometimes, people who don’t consider themselves Hindus go abroad, yet the world still calls them Hindus. This surprises them, as they try their best not to be identified as such.… pic.twitter.com/LDTfRdMdfw
— Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2025

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे। उनकी आधिकारिक यात्रा 9 और 10 अक्टूबर को होगी। आस्ट्रेलिया के साथ कई रक्षा डील होने की संभावना है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: खांसी की दवा से मध्य प्रदेश में 2 और बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश में खांसी की दवा से दो और बच्चों की मौत की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों का इलाज एक ही डॉक्टर ने किया था और दोनों की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 49, पीएम मोदी ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 तक पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर दुःख जताते हुए कहा है कि नेपाल में भारी बारिश से हुई जनहानि और क्षति दुखद है। इस कठिन समय में हम नेपाल की जनता और सरकार के साथ हैं। एक मित्रवत पड़ोसी और प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में, भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: '14 बच्चों की मौत, 8 का चल रहा इलाज', कफ सिरप से बच्चों की मौत बोले अधिकारी

छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश: कफ सिरप से बच्चों की मौत पर एडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा, "हमें 14 मौतों की सूचना मिली है। इसके लिए मुआवज़ा स्वीकृत हो गया है और राशि उनके खाते में पहुँच गई है। छिंदवाड़ा के 8 बच्चे नागपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी निगरानी के लिए प्रशासन स्तर पर एक टीम गठित की गई है। डॉक्टर और कार्यपालक मजिस्ट्रेट उस टीम का हिस्सा हैं...ड्रग कंट्रोलर ने एक टीम बनाई है। प्रतिबंधित कफ सिरप के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जब्त किया जा रहा है...एसआईटी भी गठित की गई है और वह जांच के लिए तमिलनाडु जा रही है..."

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि की साधना स्थली पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, सीएम योगी ने दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश के सीएमओ ने कहा, "सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती को भव्यता के साथ मनाएगी। महर्षि वाल्मीकि से जुड़े मंदिरों और स्थलों पर रामायण पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और दीप प्रज्ज्वलन समारोह जैसे कार्यक्रम होंगे। चित्रकूट के लालापुर में महर्षि वाल्मीकि की साधना स्थली पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम जिला, तहसील और विकास खंड स्तर पर आयोजित किए जाएं। राज्य सरकार इस वर्ष स्थानीय कलाकारों को एक आध्यात्मिक मंच प्रदान करना जारी रखेगी। सीएम योगी ने कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया। डीएम की अध्यक्षता में गठित समितियों ने कलाकारों का चयन कर लिया है।"

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: संभल में मस्जिद कमेटी खुद ही चलवाया बुलडोजर

संभल के राया बुजुर्ग गांव की मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रशासन से अल्टीमेटम मिलने के बाद मस्जिद कमेटी खुद ही अवैध ढाँचे को गिरा रही है.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: दार्जिलिंग में हुए भूस्खलन पर पीएम मोदी ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एओशल मीडिया पर लिखा है कि दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित हालात पर अधिकारी कड़ी नज़र रख रहे हैं। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में कल मेटृो का होगा उद्घाटन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार कई लुभावने ऐलान कर रही है। बिहार के पटना में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग कभी भी चुनावों की घोषणा कर सकता है। इससे पहले सरकार 6 अक्टूबर को पटना में मेट्रो का उद्घाटन किया जाएगा।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 28 की मौत

हाली में जेनजी आंदोलन से चर्चा में आए नेपाल में अब प्राकृतिक आपदा की मार पड़ी है। नेपाल में बारिश के चलते लैंडस्लाइड और बाढ़ आ गई है। पिछले 36 घंटों में इससे 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: बरेली में 400 दुकानों पर चला बुलडोजर

बरेली हिंसा के बाद प्रशासन बरेली में लगातार सख्त है। रविवार को सैलानी में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 400 दुकानों के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि नगर आयुक्त ने इसे अतिक्रमण के खिलाफ रुटीन कार्रवाई बताया है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: जहरीले सिरप से यहां दो और मासूमों की मौत

छिंदवाड़ा में 11 मासूमों के बाद छिंदवाड़ा से सटे बैतूल जिले में भी कफ सिरप से 2 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। आमला ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने खुलासा किया कि ग्राम जामुन बिछुआ के ढाई साल के गर्मित और ग्राम कलमेश्वरा के चार साल के कबीर यादव की मौत कफ सिरप पीने से हुई थी। दोनों बच्चों का इलाज भी परासिया से गिरफ्तार डॉ. प्रवीण सोनी ने ही किया था और उनकी किडनी खराब होने पर भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कबीर की मौत 8 सितंबर को और गर्मित की मौत 1 अक्टूबर को हुई । बीएमओ ने दोनों बच्चों के इलाज की केस हिस्ट्री जिला प्रशासन को भेज दी है। दोनों गांव बैतूल और छिंदवाड़ा की सीमा पर स्थित हैं और ग्रामीण इलाज के लिए छिंदवाड़ा जाते हैं।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: डिप्टी सीएम ने किया जागरुकता अभियान

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'संचारी रोगों' पर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में दो सिपाही गिरफ्तार

गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने दो सिपाहियों सचिन और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर जेल से बंदी भगाने की साजिश का आरोप है। दोनों पुलिस लाइन में तैनात थे। दोनों सिपाही ड्यूटी के नाम पर निजी गाड़ी से डासना जेल पहुंचे थे। 6 बंदियों में से सिर्फ एक बंदी बिजेंद्र को नोएडा पेशी पर ले जाने पर अड़े थे।

जेल अधीक्षक को शक हुआ। जांच में खुलासा कि पेशी की कोई आधिकारिक रवानगी दर्ज नहीं थी। मामला उजागर होने पर रिजर्व इंस्पेक्टर ने कविनगर थाने में दर्ज FIR कराई। आरोप दोनों सिपाहियों ने बंदी वंश को भगाने की साजिश रची थी।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: एयर इंडिया प्लेन में तकनीकी खराबी, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया के विमान AI117 ने अमृतसर से बर्मिंघम के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी आने से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। कंपनी ने बताया कि बर्मिंघम से दिल्ली जाने वाली AI114 को रद्द कर दिया गया है और मेहमानों को समायोजित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल में बर्फबारी शुरू

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में आंधी- बारिश और गर्जन हो रही है। मौसम विभाग ने 3 दिन तक अलर्ट जारी किया है। रविवार को बारालाचा शिंकुला और कुंजुम दर्रा जैसी ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तालुका के बावनबीर गांव में नवदुर्गा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ है। बवाब की आशंका के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बावनबीर गांव में पहली बार ऐसी घटना घटने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी इस घटना की निंदा की है और ऐसी घटनाएं करने वालों को खोजकर कड़ी सजा देने की मांग की है।इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों की गिरफ्तारी की।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: आप ने राजिंदर गुप्ता को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजिंदर गुप्ता को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के पत्र जारी इसकी सूचना दी है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व मंत्री के आवास पर हमले में चार्जशीट फाइल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 7 अप्रैल 2025 को पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले के मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। दायर आरोपपत्र में दो गिरफ्तार आरोपियों, अमरोहा (यूपी) के सैदुल अमीन और कुरूक्षेत्र (हरियाणा) के अभिजोत जांगड़ा और दो भगोड़ों, यमुनानगर (हरियाणा) के कुलबीर सिंह सिद्धू और करनाल (हरियाणा) के मनीष उर्फ ​​काका राणा का नाम शामिल है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, कई की मौत

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मिरीक इलाके में पुल गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: कफ सिरप को लेकर पूरे देश में एक्शन

मप्र, राजस्थान और केरल में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस मामले पर बात करेंगे। इसके लिए वह प्रधान सचिवों, स्वास्थ्य सचिवों और औषधि नियंत्रकों के साथ कफ सिरप के तर्कसंगत उपयोग और दवाओं की गुणवत्ता पर वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: महिला विश्व कप के लिए वाराणसी में हुआ हवन

क्रिकेट प्रेमियों ने श्रीलंका के कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी महिला विश्व कप मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के लिए वाराणसी में हवन किया है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: आज आनंदपुर साहिब का दौरा करेंगे सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज श्री आनंदपुर साहिब दौरा करेंगे। इस दौरान वह तख्त श्री केशगढ़ साहिब में नतमस्तक होंगे। तख्त श्री केशगढ़ साहिब तक जाने वाली नई 'हेरिटेज स्ट्रीट' का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी करेंगे।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने फिट इंडिया में लिया भाग

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से इंडिया गेट और आसपास के इलाकों तक 'फिट इंडिया: संडे ऑन साइकिल' के विशेष संस्करण में भाग लिया।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: भारत दौरे पर आएंगे ब्रिटिश पीएम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Kier Starmer 8-9 अक्टूबर को अपने पहले भारत दौरे पर आएंगे। दौरे का प्रमुख एजेंडा ‘Vision 2035’ रोडमैप के तहत भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा रहेगा - जिसमें व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा संबंध शामिल हैं। 9 अक्टूबर को Mumbai में Modi-Starmer वार्ता होगी, जिसमें रणनीतिक साझेदारी की प्रगति और प्रस्तावित भारत-यूके आर्थिक एवं व्यापार समझौते पर चर्चा की जाएगी। दोनों नेता मुंबई में Global Fintech Fest के छठे संस्करण को भी संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में नाले में गिरी कार

नोएडा सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के सामने सर्विस रोड किनारे नाले में कार गिर गई। क्रेन की मदद से कार में फंसे युवक को निकालने की कोशिश की गई।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक की रिहाई पर 6 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, पत्नी ने दायर की है याचिका

सर्वोच्च न्यायालय 6 अक्टूबर को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करेगा। यह याचिका राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत उनकी हिरासत के खिलाफ और उनकी रिहाई की मांग के लिए दायर की गई है। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। वांगचुक को लद्दाख में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़काने के आरोप में एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया था और राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: 7-15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट प्रक्रिया फ्री

यूआईडीएआई ने 7-15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट प्रक्रिया के लिए शुल्क माफ किया, जिससे करीब 6 करोड़ बच्चों को लाभ होगा. एमबीयू शुल्क में छूट 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी और एक वर्ष तक लागू रहेगी. आधार में निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा से बच्चों की शिक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं तक पहुंच आसान होगी.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार चुनाव को लेकर ECI ने जारी की प्रेस रिलीज, राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव

भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ आज पटना में बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की विस्तृत और व्यापक समीक्षा की. दो दिवसीय समीक्षा यात्रा के पहले दिन, आयोग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों जैसे आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और उनके सुझाव मांगे.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने 3 वरिष्ठ नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित नेताओं को तत्काल प्रभाव से AICC ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

1. अशोक गहलोत

2. भूपेश बघेल

3 अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जिला चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: तरनतारन सीट से कांग्रेस ने उतारा अपना उम्मीदवार

पंजाब के तरनतारन विधानसभा की होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने करणवीर सिंह बुर्ज को अपना उमीदवार बनाया है. AICC चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे उनके नाम को मंजूरी दी है.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: 2 बच्चों समेत ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीनों की दर्दनाक मौत

गुजरात के दाहोद जिले के लिमखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें पटवाना गांव की एक विवाहित महिला ने अपने दो छोटे बेटों के साथ आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, महिला ने पांच वर्षीय और तीन वर्षीय पुत्र के साथ गुजरती मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. महिला के परिजनों का आरोप है कि पति, सास और ससुर द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. घटना की खबर मिलते ही महिला का मायका पक्ष घटनास्थल पर पहुंचा. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: भारत दौरे पर आएंगे यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री

विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर सांसद 8-9 अक्टूबर 2025 को भारत का दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री स्टारमर की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।"

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मिला दो साल के लापता बच्चे का शव

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीआरपीएफ कैंप के पास लापता दो साल का बच्चा मृत मिला पुलिस ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक से शुक्रवार को लापता हुआ दो साल का एक बच्चा शनिवार को सीआरपीएफ कैंप के पास एक जंगली इलाके में मृत पाया गया।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: 'बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार', पशुपति कुमार पारस

बिहार विधानसभा चुनाव पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस कहते हैं, "बिहार में हालात बहुत खराब हैं। एनडीए की सरकार है, 20 साल से बिहार में कुछ नहीं हुआ। बिहार की जनता चाहती है कि बिहार में बदलाव हो और नई सरकार बने। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।"

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्कूल में धमाका

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक प्राइवेट स्कूल में बम धमाका हुआ है. इसमें 4 छात्र घायल हो गए. ये हादसा खैबर जिले के जमरुद तहसील में हुआ, जो अफगानिस्तान की सीमा से सटा इलाका है.पुलिस के अनुसार चौथी कक्षा के एक छात्र को स्कूल जाते समय सड़क पर एक खिलौने जैसा दिखने वाला बम मिला. उसने उसे असली खिलौना समझा और क्लास में ले आया. क्लासरूम में पहुंचने के बाद जब बच्चे ने बम को जमीन पर गिराया, तो उसमें विस्फोट हो गया

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: '31 मार्च 2026 तक खत्म हो जायेगा नक्सलवाद', केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार ने छत्तीसगढ़ में नक्सली आंदोलन को रोकने के अपने प्रयासों में एक "लाभदायक" आत्मसमर्पण नीति तैयार की है. नक्सलियों के साथ बातचीत की मांग पर शाह ने कहा कि इस बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) सरकार बस्तर सहित पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है. केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर में "शांति भंग" करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य मशीनरी इसका कड़ा जवाब देगी. उन्होंने आगे कहा कि इस देश की धरती से नक्सलवाद को अलविदा कहने के लिए 31 मार्च, 2026 का दिन तय किया गया है.

अमित शाह ने यहां बस्तर दशहरा समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ लोग (नक्सलियों से) बातचीत की बात करते हैं. मैं एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी दोनों सरकारें, छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार, बस्तर और पूरे नक्सली क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसमें बात करने की क्या बात है? हमने एक बहुत ही लाभदायक आत्मसमर्पण नीति बनाई है. आइए, हथियार डाल दीजिए. अगर आप हथियार उठाएंगे और बस्तर की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे तो हमारे सशस्त्र बल, सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस जवाब देंगे. इस देश की धरती से नक्सलवाद को अलविदा कहने के लिए 31 मार्च, 2026 की तारीख तय की गई है.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: 'बरेली में आज BDA कर रही कार्रवाई, सुरक्षा के लिहाज से तैनात है पुलिस'- एसपी सिटी

बरेली एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि विकास प्राधिकरण नियमानुसार समय-समय पर कार्रवाई करता है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। यह कार्रवाई पूरी तरह से स्वतंत्र है और विकास प्राधिकरण द्वारा ही की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पुलिस तैनात की गई है।"

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: 'नक्सलवाद छत्तीसगढ़ पर एक काला धब्बा, अब ये मिट गया', आचार्य धीरेंद्र शास्त्री

आध्यात्मिक गुरु आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) ने कहा कि नक्सलवाद छत्तीसगढ़ पर एक काला धब्बा था और यह बहुत अच्छी बात है कि यह काला धब्बा मिट गया है। मैं इसके लिए शुभकामनाएँ देता हूं।"

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: बरेली में फिर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया

उत्तर प्रदेश के बरेली में बरेली विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बीडीए द्वारा रजा पैलेस पर बुलडोज़र की कार्रवाई की जा रही है. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. 26 सितंबर को आला हजरत दरगाह और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के घर के बाहर 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर जमा हुए लोगों के एक समूह द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में डॉ. नफीस की गिरफ्तारी के बाद उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया. प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार की नमाज़ के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव किया.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: छठ पूजा उत्सव से पहले दिल्ली यमुना नदी का निरीक्षण करने पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा उत्सव से पहले दिल्ली के लक्ष्मी नगर में यमुना नदी का निरीक्षण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एएनआई को बताया, " छठ पूजा यमुना घाटों पर मनाई जाएगी और हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि इस वर्ष दिल्लीवासियों को इस सुंदर और ऐतिहासिक छठ त्योहार को मनाने का अवसर मिले।"

उन्होंने कहा, "हम पल्ला से लेकर यमुना नदी के घनी आबादी वाले क्षेत्र ओखला के अंतिम छोर तक छठ घाट स्थापित करेंगे ।" उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उत्सव के लिए लगभग 1000 छठ घाटों का निर्माण करेगी और इस त्योहार की सफाई और सभी व्यवस्थाओं के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, "छठ के कारण यमुना कभी गंदी नहीं होगी, यह स्वच्छता का पवित्र त्योहार है और यह लोगों को प्रकृति से जोड़ता है। हमारी सरकार छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए तैयार है।"

सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साल राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा भव्य होगी और यमुना नदी के दोनों किनारों पर इसके लिए व्यवस्था की जाएगी । उन्होंने कहा कि घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम रेखा गुप्ता ने बताया सनातनी सरकार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली बार कोई सनातनी सरकार सत्ता में आई है। 27 साल में ऐसी सरकार बनी है जो दिल्ली के लोगों की तकलीफों को लेकर चिंतित है। दिल्ली में कांवड़ उत्सव कितने भव्य तरीके से मनाया गया।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: बरेली में इंटरनेट सेवा बहाल

यूपी के बरेली में प्रशासन ने 35 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है। जुमा को देखते हुए 2 अक्टूब को प्रशासन ने 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद किया था।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: UP: पीलीभीत में बड़ा हादसा, ट्रक ने 3 को रौंदा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा हादसा हो गया। बीसलपुर-बरेली रोड पर सड़क किनारे खड़े लोगों को एक ट्रक ने रौंद दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। एक महिला भी घायल हो गई। हुई है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया की ये लोग दिल्ली से काठमांडू जा रहे थे। बताया कि गाड़ी का टायर पंचर होने से चार लोग कार से उतर कर सड़क किनारे खड़े हो गए।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: छठ को लेकर घाट की तैयारियों का सीएम रेखा गुप्ता ने लिया जायजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोट क्लब पहुंची। उनके साथ भाजपा के विधायक अभय वर्मा और मंत्री प्रवेश वर्मा मौजूद हैं। बोट क्लब से हाथी घाट तक वोट के जरिए यमुना नदी का किया निरीक्षण। सीएम ने छठ को लेकर घाट की तैयारियों का जायजा लिया।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी पहुंचे एमपी सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को असम के गुवाहटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम कल यहां एक रोड शो करने जा रहे हैं। असम और मध्य प्रदेश के बीच व्यापार की बहुत संभावनाएं हैं। आज मैं यहां दर्शन के लिए आया हूं। कहा कि कल हम यहां के व्यापारियों के साथ चर्चा करेंगे कि असम और मध्य प्रदेश के बीच व्यापार और व्यावसायिक संबंधों को कैसे बढ़ाया जाए। हम दोनों राज्यों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: 7 अक्टूबर को यूपी में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

बाल्मीकि जयंती को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने 7 अक्टूबर के लिए छुट्टी घोषित की है। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर तथा बैंक सब कुछ बंद रहेगा। साथ ही सरकारी अवकाश के अवसर पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश में शराब की सभी दुकानें भी बंद रहेंगी।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: बरेली में पुलिस ने सर्विलांस पर लगाए 350 आरोपियों के नंबर

बरेली हिंसा के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने ऐसे 350 आरोपियों के फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं, जो बवाल के बाद से लापता हैं। पुलिस आरोपियों की लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है, जिनके माध्यम से भड़काऊ सामग्री पोस्ट की गई थी। 26 सितंबर को हिंसा के बाद मौलाना तौकीर के करीबियों व समर्थकों मौके से भाग गए थे।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: कर्पूरी ठाकुर पर क्या बोले पीएम मोदी

दिल्ली में बिहार में जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सोशल मीडिया ट्रोल्स ने 'जन नायक' नहीं बनाया था। उन्हें बिहार के लोगों ने 'जन नायक' बनाया था और उन्होंने ऐसा उनके जीवन को देखने के बाद किया था। कहा कि मैं बिहार के लोगों से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। आजकल लोग 'जन नायक' की इस उपाधि को भी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मैं बिहार के लोगों से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं ताकि कर्पूरी ठाकुर को लोगों द्वारा दिया गया यह सम्मान न चुराया जाए। एनडीए की डबल इंजन सरकार लगातार बिहार के शैक्षणिक संस्थानों के आधुनिकीकरण में लगी हुई है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी में नदी में डूबे 5 लोग

यूपी के कैराना में यमुना नदी में 5 लोग डूब गए। बताया जा रहा है कि एक मजदूर ने अपने 4 बच्चों के साथ यमुना नदी में लगा दी थी। पुलिस और गोताखोर की टीम बच्चों और पिता की तलाश में जुट गईं हैं।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: मध्यप्रदेश में coldrif सिरप को बैन

मध्यप्रदेश में coldrif सिरप को बैन कर दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: बरेली जा रहे सपा सांसदों को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को बरेली जा रहे सपा सांसदों को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया. इनमें सांसद इकरा हसन भी है. हरेंद्र मलिका और सपा सांसद मोहिबुल्लाह को रोका गया.

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में चुनाव आयोग की बैठक शुरू

बिहार चुनाव को लेकर पटना में राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की मीटिंग शुरू हो चुकी है। CEC ज्ञानेश कुमार बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में चुनाव की तारीखों के ऐलान होने की संभावना है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पहुंचे मैहर

RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह मैहर पहुंचे। डॉ. भागवत 4 और 5 अक्टूबर तक सतना और मैहर के दौरे पर है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए सतना और मैहर में करीब 500 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. साथ ही मैहर को रेड जोन और नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates:राजस्थान में 19 दवाओं पर बैन

राजस्थान में सरकार ने 19 दवाओं पर बैन लगा दिया है। कफ सिरप से जुड़ी कई बच्चों की मौत और बीमारियों के बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए जयपुर स्थित कायसन्स फार्मा द्वारा उत्पादित सभी 19 दवाओं के वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अतिरिक्त, राज्य ने दवा गुणवत्ता मानकों के निर्धारण को प्रभावित करने के आरोप में अपने औषधि नियंत्रक, राजाराम शर्मा को निलंबित कर दिया है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: चैतन्यानंद को 17 अक्टूबर तक जेल

छेड़छाड़ के मामले में बाबा चैतन्यानंद पर शनिवार को दिल्ली कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बाबा को 17 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने बाबा की पुलिस कस्टडी नहीं मांगी थी।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: 'पीएम मोदी कांग्रेस के 10 सिर काटकर... ', बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में चित्रित करने वाला एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर लगाने वाले को यह नहीं पता कि वह भगवान राम का विरोध करने वाले राहुल गांधी से अपनी तुलना कर रहा है। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने रावण रूपी कांग्रेस के 10 सिर काटकर देश की बागडोर संभाली थी। कहा कि ये 10 सिर थे-70 सालों की लूट, वंशवाद की जड़ें, भ्रष्टाचार का बोफोर्स, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, 2जी घोटाला, आपातकाल का काला अध्याय, सिख विरोधी दंगे, तुष्टिकरण, अर्थव्यवस्था का विनाश और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पांडे के आवास के बाहर फोर्स तैनात

लखनऊ में नेता प्रति पक्ष माता प्रसाद पांडे के आवास के बाहर फोर्स तैनात की गई है। शनिवार को सपा का डेलीगेशन बरेली जाने वाला था। बरेली हिंसा पर यह दल पीड़ितों से मिलने जाने वाले था।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: बरेली हिंसा पर पुलिस ने रोका सपा का डेलीगेशन

सपा ने 4 अक्टूबर को बरेली में भेजने के लिए प्रतिनिधिमंडल बनाया था। यह पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए बरेली जाना वाला था, लेकिन पुलिस ने लखनऊ में ही डेलिगेशन को रोक लिया है। पुलिस ने डेलिगेशन को नोटिस दिया है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में 381 करोड़ का मादक पदार्थ नष्ट

गुजरात के भरूच में गृह मंत्री हर्ष सांघवी की मौजूदगी में 381 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ को नष्ट किया गया। साथ ही मौके पर गृह मंत्री हर्ष सांघवी की उपस्थिति में भरूच के दहेज में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का शुभारंभ हुआ। इस टास्क फोर्स का मुख्यालय गांधीनगर में होगा। इस बल में 213 अधिकारी और कर्मचारी होंगे और इसके 6 क्षेत्रीय कार्यालय होंगे।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में यह कप सिरप बैन

तमिलनाडु औषधि नियंत्रण विभाग ने कोल्ड्रिफ ब्रांड के कफ सिरप के निर्माता को तत्काल उत्पादन बंद करने का आदेश जारी किया है। औषधि नियंत्रण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण सह नियंत्रण प्राधिकरण के उप निदेशक एस गुरुभारती ने बताया कि औषधि परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा किए गए विश्लेषण में पाया गया कि सिरप का एक बैच मानक गुणवत्ता का नहीं है और उसमें डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मिलावट है। इसके अलावा, निर्माता को उनके विनिर्माण लाइसेंस को रद्द करने के लिए एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates:जबलपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, बीजेपी-कांग्रेस में विवाद

मप्र के जबलपुर में दशहरा चल समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। कांचघर चौक में दशहरा समारोह में गोलियां चलीं। मौके पर भगदड़ मच गई। कई राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बता दें कि कांचघर चौक पर बीजेपी और कांग्रेस के मंच आजू-बाजू में लगे हुए थे। दोनों ओर से मंच संचालन के दौरान गोली चली। कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया और बीजेपी के पूर्व विधायक अंचल सोनकर भी मंच पर मौजूद थे।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: आई लव विवाद पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज इस समय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने चल रहे आई लव विवाद पर कहा कि मुझे मोहम्मद-महादेव से प्रेम है। कहा कि मुझे मोहम्मद से प्रेम है, मुझे महादेव से प्रेम है। विवाद जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए शुरू किया गया है। क्या महादेव पूजा का विषय है या प्रेम का? यह महादेव का अपमान है। मैं मोहम्मद के बारे में नहीं जानता। जो मोहम्मद के साथ हैं, वे शायद उनके बारे में जानते होंगे। लेकिन क्या "मुझे महादेव से प्रेम है" कहना महादेव का सम्मान है या अपमान? शंकराचार्य ने कहा कि यह महादेव का अनादर है, महादेव का अपमान है। हम महादेव के साथ ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करते।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: आज पटना एनआईटी का होगा उद्घाटन

पीएम मोदी NIT पटना का उद्घाटन करेंगे। इसकी क्षमता 6500 छात्रों की होगी। साथ ही परिसर में कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Aaj Ka Taaza Khabar LIVE Updates: कठुआ में धूम्ररहित तंबाकू कूल लिप बैन

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को कठुआ जिले में धूम्ररहित तंबाकू आधारित उत्पाद 'कूल लिप' के भंडारण, बिक्री, प्रदर्शन और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने बताया कि इससे खासकर बच्चों और युवाओं में स्वास्थ्य संबंधी बढ़ती चिंताएँ सामने आ रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ