सावधान! आंधी बढ़ाएगी 'मुश्किलें', गिरेंगे ओले, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 7 दिनों तक बर्फबारी-बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। इस बार मौसम मश्किलें बढ़ा सकता है। कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

rain-alert

IMD Alert

Aaj Ka Mausam : देश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। कई राज्यों में तेज आंधी और बिजली के साथ भीषण बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवातीय हलचल तेज है। हालांकि, तापमान में गिरावट आई है, लेकिन बारिश के बाद फिर ठंड बढ़ सकती है। पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान आंधी, बिजली, ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 48 घंटों में बर्फबारी के साथ बरसात भी होगी। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बादल बरसेंगे। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, जम्मू कश्मीर, बिहार में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि हरियाणा, असम, मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु पुडुचेरी, ओडिशा में तापमान गिरा है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। हालांकि, गुजरात राज्य, राजस्थान में रात के तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में तापमान में उछाल आया है। मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, उसके बाद 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हलचल तेज

मौसम विभाग ने बताया कि एक विपरीत साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी के उत्तर में स्थित है, जिससे गंगीय पश्चिम बंगाल में 19, 20, 22 और 23 फरवरी को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। साथ ही आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पड़ोसी राज्यों में देखने को मिला। बिहार में 20, 22, 23 फरवरी को आंधी आएगी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। झारखंड में 19, 20, 22 को और ओडिशा में 19-23 फरवरी के दौरान जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही झारखंड और ओडिशा में ओले भी गिरेंगे।

विज्ञापन

मैदानी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, जम्मू और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है, जबकि एक अन्य एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर दिशा में एक्टिव है। दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हलचल तेज है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 फरवरी तक आंधी और बिजली के साथ बर्फबारी-बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड में 20 फरवरी को आंधी और बिजली के साथ ओले गिरेंगे। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 19-20 फरवरी को 30-40 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान में 19 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में 20 फरवरी को आंधी के साथ बादल बरसेंगे। उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को और विदर्भ में 22 फरवरी को बरसात हो सकती है, जबकि छत्तीसगढ़ में 20-22 फरवरी के दौरान बादल बरसेंगे।

उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा नया पश्चिमी विक्षोभ

आईएमडी ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके प्रभाव में जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 24-25 फरवरी को छिटपुट से लेकर मध्यम बर्फबारी के साथ बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 फरवरी को यह सिलसिला जारी रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 22-23 फरवरी को गरज और बिजली के साथ बादल बरसेंगे।

विज्ञापन

इन राज्यों में 7 दिनों तक बरसेंगे बादल

आईएमडी के मुताबिक, पूर्वोत्तर असम पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे अरुणाचल प्रदेश में 19-25 फरवरी के दौरान बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है। असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान जमकर बादल बरसेंगे। असम और मेघालय में 19-23 फरवरी के दौरान, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 और 20 फरवरी को आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में चलेंगी तेज हवाएं, बरसेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिल्ली एनसीआर में आज रात हल्की बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। 20 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह और दोपहर के समय बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की स्पीड 20-30 किमी प्रति घंटा रहेगी। 21 फरवरी को बादल छाएंगे और सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ