---विज्ञापन---

चलेंगी तेज हवाएं, गिरेगी बिजली, चक्रवात के साथ पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा मुश्किलें; दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश में चक्रवात के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी मुश्किल बढ़ाने के लिए आ रहा है। इससे पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में जमकर बादल बरसेंगे। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ka Mausam : देश में चक्रवातीय हलचल के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता बढ़ेगी, वैसे ही कई राज्यों में तेज गरज के साथ भीषण बारिश भी होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और ओले भी गिरेंगे। अगर तापमान की बात करें तो दिन में पारा बढ़ा और रात में गिरा है। आइए जानते हैं कि आईएमडी ने क्या अलर्ट जारी किया है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि मध्य एवं पूर्वी भारत और तेलंगाना में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आया। उत्तराखंड में तापमान में 2-5 डिग्री और पश्चिमी राजस्थान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में रात के तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि मध्य भारत, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : चक्रवातीय हलचल तेज, बिगड़ेगा मौसम का मिजाज; इन राज्यों में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 7 दिनों तक बरसेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे अरुणाचल प्रदेश में 16-22 फरवरी के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक हल्की से लेकर मध्यम बरसात होती रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 16, 18-20 फरवरी के बीच और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 18-19 फरवरी को तेज हवाओं के साथ गरज और बिजली गिरेगी।

---विज्ञापन---

हरियाणा में चक्रवातीय हलचल तेज

IMD के मुताबिक, हरियाणा और उसके पड़ोस में पश्चिमी हवाओं में चक्रवातीय हलचल तेज है। इसके प्रभाव में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में 16 फरवरी को बादल बरसेंगे। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। ये पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी की रात से लेकर 20 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में एक्टिव रहेगा, जिसकी अधिकतम तीव्रता 19 और 20 फरवरी को होगी।

इन राज्यों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 से 22 फरवरी के बीच बर्फबारी के साथ वर्षा भी होगी। पश्चिमी राजस्थान में 17 से 19 फरवरी तक, पंजाब, हरियाणा में 19-20 फरवरी को, पूर्वी राजस्थान में 18-19 फरवरी को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश 20 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे। उत्तराखंड में 20 तारीख को, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में 19 फरवरी को तेज गरज और बिजली के साथ भीषण बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

फिर पूर्व की ओर बढ़ेगा पश्चिमी विक्षोभ

इस पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने से गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 से 22 फरवरी के बीच तेज गरज के साथ बिजली और हल्की वर्षा की संभावना है। ओडिशा और झारखंड में 19 से 21 फरवरी के बीच बादल बरसेंगे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में रविवार को बर्फबारी के साथ बारिश हुई। असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज जमकर बादल बरसे।

यह भी पढे़ं : गिरेंगे ओले, चलेंगी पछुआ हवाएं, कराएंगी ठंड का अहसास; यूपी समेत इन राज्यों में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट

---विज्ञापन---

कैसे रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम?

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की वृद्धि हुई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सफदरजंग एयरपोर्ट पर हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में हवा की स्पीड 8 से 10 किमी प्रति घंटे तक रही। राजधानी में 17 से 19 फरवरी के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 12-14 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

First published on: Feb 16, 2025 07:46 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola