हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Mausam 9 August: तूफानी बारिश की चेतावनी, आज 15 राज्यों के लिए अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज फिर मानसून की बारिश होगी और गरज चमक के साथ तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं. इस हफ्ते पूरे देश में मानसून एक्टिव रहेगा, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव में क्षेत्र बना हुआ है.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

उत्तर भारत में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. मानसून एक्टिव होने से दिल्ली में पिछले 3 दिन से बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आज 9 अगस्त दिन रविवार को 15 राज्यों में गरज चमक के साथ तूफानी बारिश होने की संभावना है. कुछ राज्यों में अगले 14 से 15 घंटों के बीच मौसम करवट बदल लेगा. कुछ राज्यों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड होने और मैदानी इलाकों में जलभराव होने की संभावना है.

आज इन 15 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी

IMD के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक मानसून एक्टिव है और बादल जमकर बरस रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश हो सकती है. आज राजस्थान के 19 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 10 अगस्त से बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है, जो 12-13 अगस्त तक बना रहेगा. मध्य प्रदेश के 4 जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. अन्य जिलों में गरज चमक तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम

IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में मौसम फिर से करवट बदलेगा. इस हफ्ते दिल्ली में भारी बारिश होने और आंधी-तूफान का अनुमान है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है. दिल्ली में पिछले 4 दिन से बादल बरस रहे हैं. 8 अगस्त को 2 साल बाद अगस्त का सबसे ज्यादा बारिश हुई. शनिवार को दिल्ली में 98.7 मिमी बारिश हुई. पिछली बार अगस्त 2024 में 100.6 मिमी बारिश हुई थी. वहीं दिल्ली में इस साल अगस्त में 225.7 मिमी बारिश हो सकती है. जबकि अगस्त में सामान्यत: 233.1 मिमी बारिश होती है. इस बार 8 दिन में ही सामान्य बारिश हो चुकी है.

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा रुकी, 3 दिन से हो रही बारिश

जम्मू-कश्मीर में पिछले 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है और नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने से सड़कें ब्लॉक हैं. बादल फटने के खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है, जबकि इसे खत्म होने में अभी 20 दिन बाकी हैं. जो लोग यात्रा पर हैं, सिर्फ उन्हीं को दर्शन कराए जाएंगे. नया कोई जत्था नहीं भेजा जाएगा और अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. बारिश और लैंडस्लाइड के चलते पहलगाम और बालटाल वाले दोनों रूट बाधित हैं. IMD ने आज मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, पुंछ, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola