Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। कई राज्यों में चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है, जिससे तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ बादल बरसने का सिलसिला जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का क्या है लेटेस्ट अपडेट?
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में पारा गिरा है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जबकि बाकी क्षेत्रों में अगले 4-5 दिनों के दौरान तापमान नहीं बदलेगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में 30 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, देखें IMD का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से पर चक्रवाती हलचल तेज है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते ओडिशा में 22-23 फरवरी को तेज गरज और बिजली के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों, झारखंड में 22-23 फरवरी को तूफान आने की संभावना है और हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी। साथ ही इन राज्यों में साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में भी अगले दो दिन गरज और बिजली के साथ जमकर बादल बरसेंगे।
IMD के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 21 से 24 फरवरी तक बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 25-26 फरवरी को बरसात हो सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी, 2025 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 25-27 फरवरी के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26-27 फरवरी को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 27 फरवरी को बादल बरसेंगे। कर्नाटक में 22 फरवरी को, तटीय आंध्र प्रदेश में 23 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे और केरल में अगले 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट है।
अगर पूर्वी भारत की बात करें तो 22-23 फरवरी को तेज गरज और बिजली के साथ ओले गिरेंगे और भीषण बारिश होगी। नागालैंड पर एक ऊपरी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत, उत्तर हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 21-23 फरवरी के दौरान गरज और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही तेज़ हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती हैं। इस दौरान इन राज्यों मे बारिश भी होगी।
पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भारी से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, असम और मेघालय में बादल बरसे हैं। झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में बरसात होने की सूचना आई है।
अगर दिल्ली एनसीआर की बात करें पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 18 से 20 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। राजधानी में 22-23 फरवरी को आसमान साफ रहेगा, लेकिन शनिवार को सुबह कोहरा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 24 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
यह भी पढ़ें : 40 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, गरजेंगे बादल, गिरेगी बिजली; दिल्ली यूपी समेत इन राज्यों में बर्फबारी-बारिश का अलर्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।