दिल्ली में 30 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, देखें IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश में मौसम ने करवट ली, जिससे कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में जमकर बादल बरसेंगे। देखे आईएमडी का लेटेस्ट अलर्ट।

Monsoon, Delhi-NCR, Rain, Today Weather Update, IMD alert

दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट।

Aaj Ka Mausam : देश में मौसम का मिजाज बदल गया है और कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। इस दौरान गरज और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। आने वाले दिनों में चारों दिशाओं में बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश के बाद एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ सकता है। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 22 फरवरी तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 19-20 फरवरी को बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

विज्ञापन

जानें कहां कितना है तापमान?

उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी में पारा 1-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 48 घंटे में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद के 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर असम में चक्रवातीय हलचल तेज

पूर्वोत्तर असम पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन स्थित है, जिससे अरुणाचल प्रदेश में 18-24 फरवरी के दौरान बर्फबारी के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होगी। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले 7 दिनों के दौरान बादल बरसेंगे। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18-20 फरवरी के बीच तेज गरज के साथ बिजली गिर सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18-19 फरवरी को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

उत्तरी पाकिस्तान  और आसपास क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक्टिव है, जबकि एक प्रेरित साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में स्थित है। इनके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 18 फरवरी को बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी है। एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर दिशा में है, जिससे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19-20 फरवरी को भी गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी होगी। यह सिलसिला 21 से 23 फरवरी तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

मैदानी राज्यों में भी बरसेंगे बादल

पूर्वी राजस्थान में 19 फरवरी को, पंजाब, हरियाणा में 19-20 फरवरी को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को गरज और बिजली के साथ बादल बरसेंगे। पश्चिमी राजस्थान में 19 फरवरी को तेज़ हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी और मध्य भारत में 21-22 फरवरी को हल्की बरसात हो सकती है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। राजस्थान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बादल बरसे।

विज्ञापन

जानें दिल्ली एनसीआर में कब होगी बारिश?

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। राजधानी में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल रहे, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। 19 से 21 फरवरी तक आसमान में बादल छाया रहेगा। 19 फरवरी को रात के समय बहुत गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 20 फरवरी की सुबह हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन में 20-30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। 21 फरवरी को सुबह के समय धुंध रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ