फिर एक्टिव होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले, बरसेंगे जमकर बादल, जानें IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam New western disturbance Active : देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं चक्रवातीय हलचल तेज है तो कहीं पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। आइए जानते हैं कि क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट?

rain alert

आईएमडी का अलर्ट।

Aaj Ka Mausam New western disturbance Active : देश में एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ गया है। कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत में 23 फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी, बिजली-ओले गिरेंगे और जमकर बारिश होगी। उत्तर-पश्चिम भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, पश्चिम से एक आंधी पश्चिम बंगाल के दक्षिण गंगा के मैदानों से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैल रही है। बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 फरवरी को तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और बिजली के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। झारखंड में भी गरज के साथ आंधी-तूफान आएगा और जमकर बादल बरसेंगे। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

विज्ञापन

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने कहा कि छत्तीसगढ़, बिहार, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश में भी 23 फरवरी को जमकर बादल बरसेंगे, जबकि असम मेघालय में 22-24 फरवरी के दौरान और ओडिशा में 24 फरवरी को तेज बरसात हो सकती है। इन राज्यों में ओले भी गिरेंगे। अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में 24 से 26 फरवरी तक वर्षा होगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 से लेकर 28 फरवरी तक बर्फबारी के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

जानें कितना रहेगा तापमान

IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटे में तापमान में 1-4 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि मध्य भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड में तापमान 1-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि, जहां उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी तो वहीं मध्य भारत और गुजरात में अगले 3 दिनों तक पारा नहीं बदलेगा।

दिल्ली एनसीआर में छाएंगे बादल

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सरजापुर और पालम एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली एनसीआर में 23-24 फरवरी को आसमान साफ रहेगा और 24 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ