Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

करवट बदलेगा मौसम, ठंड देगी दस्तक; 4 राज्यों में बारिश तो 3 में कोहरे का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है. बारिश के साथ बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश होने और रेड अलर्ट जारी करके भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी है.

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 6, 2026 13:01
Delhi NCR Weather Forecast
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम खराब रहने का अनुमान है.

Latest Weather Report: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड फिर दस्तक दे सकती है, क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसका असर 10 राज्यों पर देखने को मिलेगा। IMD ने 3 दिन बार मौसम बदलने का अलर्ट दिया है, क्योंकि 8 फरवरी की रात को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और एक पश्चिमी विक्षोभ पहले से एक्टिव है।

गलन वाली ठंड पड़ने की संभावना

IMD के अनुसार, दोनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 राज्यों में बारिश होने और 3 राज्यों में कोहरा छाने की संभावना है। वहीं दिल्ली में भी बादल बरस सकते हैं, जिसके चलते सुबह-शाम गलन वाली ठंड यानी ठिठुरन से लोग कांप सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है और उत्तराखंड में पाला पड़ने के आसार है यानी इस बार फरवरी का महीना भी ठंड सहते हुए बीतेगा।

---विज्ञापन---

8 की रात एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर एक्टिव है। वहीं पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के ऊपर 125 समुद्री मील प्रति घंटा की स्पीड से जेट स्ट्रीम चल रही है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके असर से आधे देश का मौसम फिर से बदलेगा।

---विज्ञापन---

भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में 7 फरवरी को कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी के बीच कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली में भी बारिश होने का येलो अलर्ट

IMD के अनुसार, अगले 2-3 दिन उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड वाली तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा. दिल्ली की बात करें तो राजधानी में पिछले 3 दिन घना कोहरा छाने से ठिठुरन रहीं, वहीं अब 11 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं.

First published on: Feb 06, 2026 09:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.